Haryana, Maharashtra Vidhan Sabha Election Results 2019: महाराष्ट्र और हरियाणा विस चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। दोनों ही सूबों में एनडीए सरकार बनने का रास्ता साफ है। महाराष्ट्र के महासंग्राम में जहां बीजेपी ने शिवसेना के साथ सरकार बनाने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री पद के लिए यहां 50-50 फॉर्म्युले पर डील हुई है। यानी यह संकेत है कि शिवसेना अब किसी भी छोटी भूमिका से संतुष्ट न होने वाली है। वहीं, हरियाणा के चुनावी दंगल में बहुमत न मिलने की स्थिति में बीजेपी ने जेजेपी को साथ लिया और शुक्रवार को घोषणा की कि वे दोनों मिलकर सरकार बनाएंगे।
यहां देखें नतीजे – हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम 2019 | महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम 2019
25 अक्टूबर की रात नई दिल्ली में सीनियर बीजेपी नेता, मोदी सरकार में नंबर दो और गृह मंत्री अमित शाह और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला के बीच बैठक हुई, जिसके बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। शाह ने कहा कि सीएम बीजेपी से होगा, जबकि डिप्टी सीएम जेजेपी से बनाया जाएगा।
By-Election Results 2019: यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों के By-Election Results
कांग्रेस के डीएस हुड्डा ने हरियाणा के चुनावी रुझानों को लेकर कहा है कि आज यह स्पष्ट है कि लोगों का जनादेश खट्टर सरकार को हटाना था। मैं दुष्यंत चौटाला (जेजेपी), स्वतंत्र उम्मीदवारों और अन्य दलों से हरियाणा में एक साथ आने और गठबंधन सरकार बनाने के लिए कहना चाहता हूं ताकि लोगों के जनादेश का सम्मान किया जा सके।
महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन बहुमत के आंकड़े को पार कर चुका है। हरियाणा कांग्रेस और भाजपा के बीच सीटों के अंतर काफी कम हो गया है। ऐसे में जेजेपी किंगमेकर साबित हो सकता है और किसी एक को सरकार बनाने में मदद कर सकता है।
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर(दक्षिण-पश्चिम) सीट से फिलहाल आगे चल रहे हैं। वह 8398 वोटों के साथ फिलहाल आगे चल रहे हैं। महाराष्ट्र में एनडीए गठबंधन को रुझानों में बहुमत मिला है।
रुझानों में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। ऐसे में स्थिति साफ होने में कुछ समय लगेगा। अबतक आए रुझानों में भाजपा का प्रदर्शन उम्मीद से कम रहा है और मतगणना खत्म होने तक यहां बहुमत को लेकर करीबी मामला देखने को मिल सकता है। ऐसे में राज्य में सरकार बनाने की गणित तेज हो गई है और किंगमेकर साबित हो रही जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) से कांग्रेस ने संपर्क किया है।
शिर्डी से राधाकृष्ण विखे पाटील 23000 वोट, नागपुर से देवेंद्र फडणवीस 11000 वोट, वर्ली से आदित्य ठाकरे 16000 मतों से तो बारामती से शरद पवार के भतीजे अजित पवार 35000 मतों से आगे चल रहे हैं।
पुणे की कॅन्टोन्मेंट विधानसभा सीट पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने काउंटिंग रोक दी है। बताया जा रहा है कि कुछ ईवीएम सील न होने के कारण दूसरे राउंड में ही काउंटिंग रोक दी है। वहीं, सातारा से उदयनराजे भोसले 30, 000 मतों से पीछे चल रहे हैं।
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर कुल 1169 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव की तुलना में शाम मतदान का प्रतिशत कम रहा। 2014 के लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 71.86 प्रतिशत और 2019 के लोकसभा चुनाव में 70.35 प्रतिशत मतदान हुआ था।
जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वोटर ने जेजेपी को काफी प्यार दिया है। काफी ताकत दी है। हरियाणा बदलाव चाहता है। कुछ ही समय में आप नया चेहरा देखेंगे। 26-27 सीटों पर कांटें की टक्कर है। चुनाव परिणाम का इंतजार करें। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है कि किस पार्टी के साथ जाउंगा।
हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी के तीन बड़े उम्मीदवार करनाल से मनोहर लाल खट्टर, दादरी से बबीता फोगाट और अंबाला कैंट से अनिल विज आगे चल रहे हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का रुझान- बीजेपी, 82, शिवसेना 50, कांग्रेस 21 और एनसीपी 30 सीटों पर आगे है। सभी 288 सीटों पर 21 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। बहुमत के लिए 145 सीटों की ज़रूरत है।
हरियाणा में भाजपा 34, कांग्रेस 26, जेजेपी 2 और अन्य 1 सीट पर आगे चल रहे हैं। अबतक 63 सीटों का रुझान आ चुका है। बता दें अभी ये आंकड़े पेपर वैलिट के हैं।
हरियाणा में चल रही मतगणना में भाजपा प्रदेश की 6 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए है।
हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है। हरियाणा में कांग्रेस ने अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में भाजपा ने 90 में से 75 सीटें जीतने का लक्ष्य तय किया है। प्रदेश में विभिन्न राजनीतिक दलों के 1,169 उम्मीदवार हैं चुनाव लड़ रहे।वर्तमान में राज्य विधानसभा में भाजपा के 48 सदस्य हैं।
महाराष्ट्र में भाजपा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए प्रयासरत है। भाजपा 164 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें उसके कमल के निशान पर चुनाव लड़ने वाले छोटे सहयोगी दलों के उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं शिवसेना ने 126 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस ने 147 और सहयोगी राकांपा ने 121 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
भाजपा ने तीन खिलाड़ियों को मैदान में उतारा हैं जिसमें बबीता फोगाट (दादरी), योगेश्वर दत्त (सोनीपत में बरोडा) और संदीप सिंह (पेहोवा) शामिल हैं। वहीं भाजपा ने टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट को (आदमपुर) से चुनाव मैदान में उतारा है।
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह शुरू हो जाएगी। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के नतीजे घोषित होंगे। जबकि हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों का रिजल्ट आएगा।
राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में उपचुनाव एक तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए परीक्षा की तरह है। भाजपा के पास यहां 403 विधानसभा सीटों में से 302 हैं।
यहां 11 सीटों के लिए भाजपा, बहुजन समाज पार्टी (बसपा), समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के बीच चौतरफा मुकाबला है। इन सीटों में से आठ सीट पहले भाजपा के पास थी, एक सीट उसके सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) के पास थी। वहीं रामपुर और जलालपुर (आंबेडकरनगर) क्रमश: समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के पास थी। राज्य में सोमवार को 47.05 फीसदी मतदान हुआ था।
विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से एक दिन पहले बुधवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस अपनी पत्नी के साथ उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित पवित्र केदारनाथ धाम में बाबा भोले शंकर के दर पर पहुंचे और उनकी पूजा की। रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने इस बात की पुष्टि की।
हरियाणा के पांच विधानसभा क्षेत्रों में पांच मतदान केंद्रों पर बुधवार सुबह दोबारा मतदान हुए थे। राज्य के संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंदरजीत ने मंगलवार को बताया था कि कुछ ‘‘खामियां’’ देखी गई हैं, जिसके बाद इन केंद्रों में पुन: मतदान का आदेश दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि जींद जिले के उचाना कलां विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथ नंबर 71, झज्जर जिले के बेरी निर्वाचन क्षेत्र के बूथ नंबर 161, नारनौल जिले की नारनौल विधानसभा सीट के बूथ नंबर 28, रेवाड़ी जिले के कोसली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के बूथ नंबर 18 और फरीदाबाद जिले के पृथला विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 113 पर पुनर्मतदान कराया गया।
हरियाणा में इस बार विस चुनाव में 68.46% वोटिंग हुई। यह 2014 के मुकाबले कम है। राज्य में 68.46 प्रतिशत मतदान के बावजूद भी 2014 विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदान में गिरावट आई है। उस चुनाव में भाजपा को जीत मिली थी। हालांकि, इस बार भी मतदान के बाद आए एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बढ़त मिलने की संभावना व्यक्त की गई है। पर जरूरी नहीं कि ये चुनावी एग्जिट पोल सही ही हों, क्योंकि पूर्व में ये कई बार गलत भी साबित हो चुके हैं।
21 अक्टूबर को हुए मतदान में शाम छह बजे तक हरियाणा में 65 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 60.5 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा में 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में 76.54 प्रतिशत मतदान की तुलना में इस चुनाव में शाम छह बजे मतदान खत्म होने तक 65 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
INLD से अलग हो बनी दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली JJP आम चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद भी अपने हाल में सुधार की आस में है। चौटाला परिवार में विवाद के बाद पिछले साल दिसंबर में यह पार्टी बनी थी। हालांकि, सीएम खट्टर ने दावा किया कि विपक्ष ‘‘अव्यवस्थित’’ है। वह बीजेपी मुकाबला नहीं कर सकता। बसपा, आप, इनेलो-शिअद गठबंधन, स्वराज भारत और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी भी चुनाव मैदान में हैं।
इन उपचुनावों से जुड़ी पल-पल की जानकारी आप jansatta.com पर पाएंगे। आपको इनसे जुड़ी खबरें लाइव ब्लॉग्स, न्यूज आर्टिकल्स मिलेंगे। उपचुनाव से जुड़ी जानकारियां अंग्रेजी में आपको हमारी सहयोगी वेबसाइट indianexpress.com पर भी मिलेगी
PM मोदी ने राज्य में सात रैलियों को संबोधित किया, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 47 सीटें जीतकर पहली बार सत्ता में आयी थी।
भाजपा ने इस वर्ष पहले हुए जींद उपचुनाव भी जीत लिया था जिससे उसकी सीटों की संख्या बढ़कर 48 हो गई थी। इनेलो के 19 विधायक हैं जबकि कांग्रेस के 17 विधायक हैं। पिछले विधानासभा चुनाव में बसपा और शिअद ने एक एक सीटें जबकि पांच सीटें निर्दलीयों ने जीती थीं।
BJP ने तीन खिलाड़ी मैदान में उतारे हैं। इनमें बबीता फोगाट (दादरी), योगेश्वर दत्त (सोनीपत में बरोडा) और संदीप सिंह (पेहोवा) हैं। भगवा पार्टी ने इसके अलावा टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट को (आदमपुर) भी टिकट दिया है।
18 राज्यों की 51 विस सीटों और दो लोस सीटों पर सोमवार (21 अक्टूबर, 2019) को उपचुनाव हुए थे, जिनके परिणाम गुरुवार (24 अक्टूबर, 2019) को आएंगे। बता दें कि यूपी की 11 विस सीटों पर उपचुनाव में 47.05 प्रतिशत वोट पड़े थे। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, 51 विस सीटों पर उपचुनाव में लगभग 56.84 फीसदी वोटिंग हुई।
EC का डेटा बताता है कि अरुणाचल प्रदेश में खोंसा पश्चिम सीट (90 प्रतिशत) पर सबसे अधिक मतदान हुआ, छत्तीसगढ़ में नक्सल प्रभावित चित्रकोट (74 प्रतिशत), तेलंगाना के हुजुरनगर (84 प्रतिशत) और मध्य प्रदेश के झाबुआ (62 प्रतिशत) और मेघालय के शेल्ला (84.56 फीसदी) में मतदान हुआ।
हरियाणा की बात करें, तो कांग्रेस सत्ता वापसी की आस है। कांग्रेस ने यहां स्टेट चीफ बदला है। वहीं, CM मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में BJP ने कुल 90 विस सीटों में 75 सीटें जीतने का टारगेट रखा है। चुनाव में कई पार्टियों से कुल 1,169 उम्मीदवार हैं। मौजूदा समय में हरियाणा विस में BJP के 48 सदस्य हैं।
हरियाणा में मौजूदा समय में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्त वाली भाजपा की सरकार है। बीजेपी का मुकाबला सूबे में विपक्षी कांग्रेस और नई पार्टी ‘जजपा’ के साथ है। हरियाणा में कुल 90 विस सीटें हैं और 1.83 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें 85 लाख महिलाएं और 252 ट्रांसजेंडर वोटर शामिल हैं।
हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के लिए 21 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी, जबकि 24 अक्टूबर, 2019 को नतीजे आएंगे। पूरा होने के बाद लगभग एक घंटे बाद विभिन्न मीडिया चैनल और सर्वे कंपनियों ने एग्जिट पोल्स जारी किए थे, जिनमें संभावना जताई गई कि हरियाणा में बीजेपी, जबकि महाराष्ट्र में एनडीए (घटक दल के साथ बीजेपी) आगे रहेगी।