Haryana Assembly Election Results 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर आज का दिन काफी रहा। हरियाणा में कांग्रेस ने परचम लहराया है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। गन्नौर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी देवेंद्र कादियान चुनाव जीत चुके हैं। उन्हें कुल 77248 मत मिले हैं। बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोट 5 अक्टूबर को मतदान हुआ था।
गन्नौर विधानसभा सीट की बात करें तो इस सीट से बीजेपी ने देवेंद्र कौशिक को मैदान में उतारा था। जबकि कांग्रेस ने कुलदीप शर्मा पर दांव खेला था। वहीं आम आदमी पार्टी ने सरोज बाला राठी पर भरोसा जताया था, जबकि जेजेपी – आसपा ने अनिल त्यागी को मैदान में उतारा था।
Ganaur Assembly Election Results 2024 (गन्नौर) विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2024)-
पार्टी | उम्मीदवार | जीत |
बीजेपी | देवेंद्र कौशिक | 17605 |
कांग्रेस | कुलदीप शर्मा | 42039 |
आम आदमी पार्टी | सरोज बाला राठी | 174 |
स्वतंत्र | देवेंद्र कादियान | 77248 |
2019 विधानसभा चुनाव परिणाम
2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव की बात करें तो गन्नौर विधानसभा सीट से भाजपा की निर्मल रानी ने जीत दर्ज की थी। रानी ने कांग्रेस के कुलदीप शर्मा को हराया था। निर्मल रानी का जहां 57,830 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस के कुलदीप को शर्मा को 47,550 वोट मिले थे। जबकि जेजेपी के रणधीर सिंह मलिक को 6,518 वोट मिले थे।
2014 विधानसभा चुनाव परिणाम
हरियाणा विधानसभा 2014 में गन्नौर विधानसभा सीट से कांग्रेस के कुलदीप शर्मा ने जीत दर्ज की थी। कुलदीप ने आईएनएलडी की निर्मल रानी को हराया था। कुलदीप शर्मा को 46,146 वोट मिले थे, जबकि निर्मल रानी को 38,603 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर रहे बीजेपी प्रत्याशी को जितेन्द्र सिंह को 29,798 मतों पर संतोष करना पड़ा था।