हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। अब नजरें एग्जिट पोल्स पर हैं। अलग-अलग एजेंसियों ने अपने-अपने अनुमान सामने रखे हैं। हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि किस एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त दिखाई जा रही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव की 90 विधानसभा सीटों के नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आएंगे। कुछ एग्जिट पोल हरियाणा में बीजेपी को बढ़त दिखा रहे हैं तो कुछ के मुताबिक बीजेपी सत्ता से बेदखल होने वाली है और कांग्रेस सरकार बनाएगी।
किस सर्वे में किसे बढ़त?
दैनिक भास्कर रिपोर्ट्स पोल : कांग्रेस को बढ़त, हालांकि बहुमत से छह सीट दूर, 44 से 54 सीट का अनुमान, वहीं बीजेपी को 15 से 29 सीट का अनुमान।
Matrize पोल : इसके मुताबिक कांग्रेस की हरियाणा में बहुमत से सरकार आ रही है। यहां कांग्रेस को 55 से 62 और बीजेपी को 18 से 24 सीट मिलने का अनुमान है।
ध्रुव रिसर्च पोल : ध्रुव रिसर्च के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस की बहुमत से सरकार आ रही है। कांग्रेस को 50 से 64 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं बीजेपी को 22 से 32 सीट मिल सकती हैं।
Peoples Pulse पोल: Peoples Pulse के मुताबिक हरियाणा में कांग्रेस को 49 से 61 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं बीजेपी को 20 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है।
टाइम्स नाउ पोल: टाइम्स नाउ पोल के मुताबिक कांग्रेस को एग्जिट पोल में 50 से 64 विधानसभा सीट मिल रही हैं, जबकि बीजेपी को 22 से 32 सीट मिल रही हैं।
अभी तक के सभी एग्जिट पोल्स में कांग्रेस को हरियाणा में बहुमत मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि यह अनुमानों पर आधारित है और नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आएंगे।
हरियाणा विधानसभा से जुड़ी सभी बढ़ी खबरें यहां पढ़ें:
EXIT POLLS LIVE: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में कौन बनाएगा सरकार? एग्जिट पोल में किए जा रहे ऐसे दावे
हरियाणा LIVE: अबकी बार कांग्रेस सरकार, एग्जिट पोल्स के नतीजों ने बढ़ाई बीजेपी की टेंशन
LIVE: जम्मू में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी, एग्जिट पोल में बड़ा दावा
पिछली बार एग्जिट पोल से कितने अलग थे हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम
