Haryana  Assembly Election 2024: हरियाणा पूरी तरह से विधानसभा चुनाव के रंग में रंग चुका है। हर कोई लोकतंत्र के उत्सव में भागीदार बन रहे हैं। इस चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है। इस चुनाव में हर सीट पर दोनों पार्टियों में कड़ी लड़ाई है। हालांकि भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा के अंतर्गत आने वाली नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस लंबे समय से लड़ाई में नहीं रही है। पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस का हाल बेहाल ही रहा है।

नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा समय में बीजेपी के डॉ अभय सिंह यादव विधायक हैं। इसके साथ ही वो हरियाणा सरकार में सिंचाई मंत्री भी हैं। पूर्व में आईएएस अधिकारी रहे डॉ अभय सिंह जनता के बीच मंझे हुए राजनेता की तरह अपनी पैंठ बनाए हुए हैं। तभी तो वो पिछले दो बार से इस सीट पर जीत दर्ज कर चुके हैं। अभय को भाजपा ने एक बार फिर चुनावी मैदान में उतारा है। वो हैट्रिक लगाने की तैयारी में हैं।

इस चुनाव में अभय की टक्कर कांग्रेस की मंजू चौधरी से है। मंजू पूर्व विधायक मूला राम की पत्नी हैं। मूला राम पिछली बार इस सीट से जननायक जनता पार्टी यानी दुष्यंत चौटाला के टिकट पर चुनावी मैदान में थे हालांकि वो दूसरे स्थान पर रहे। जबकि कांग्रेस तीसरे स्थान पर थी। हालांकि इस सीट पर बीजेपी से पहले इंडियन नेशनल लोकदल का कब्जा था।

2019 हरियाणा चुनाव में नांगल चौधरी विधानसभा का परिणाम

पार्टीप्रत्याशीवोटजीते / हारे
बीजेपीडॉ अभय सिंह यादव55,529जीते
जननायक जनता पार्टीमूला राम34,914हारे
कांग्रेसराजा राम4,371हारे
इंडियन नेशनल लोकदलसुमन देवी4,341हारे

साल 2014 में लोकसभा में बीजेपी की लहर पूरे देश में चली। जिसका प्रभाव हरियाणा में भी देखने को मिला। लोकसभा के बाद हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी राज्य में पहली बार अपने दम पर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। पार्टी को 90 में से 47 सीटों पर जीत हासिल हुई। इन 47 सीटों में से एक सीट महेंद्रगढ़ की नांगल चौधरी विधानसभा भी थी जहां डॉ अभय सिंह यादव पहली चुनाव जीतकर विधायक बने थे। वह पूर्व में प्रशासनिक अधिकारी रहे थे।

2014 हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम नांगल चौधरी क्षेत्र

पार्टीप्रत्याशीवोटजीते / हारे
बीजेपीडॉ अभय सिंह यादव33,929जीते
इंडियन नेशनल लोकदलमंजू32,948हारे
निर्दलीयराधेश्याम14,942हारे