Haryana Assembly Election 2024, J&K Vidhan Sabha Chunav Seat: हरियाणा की डबवाली सीट पर इस बार चौटाला परिवार ही आपस में मुकाबला कर रहा है। सिरसा जिले के डबवाली विधानसभा क्षेत्र में परंपरागत रूप से चौटाला परिवार ही मैदान में उतरता रहा है। इस बार इस सीट से दिग्विजय चौटाला चुनावी मैदान में हैं। उनकी मां नैना चौटाला दो बार लगातार यहां से विधायक रही हैं। इस बार दिग्विजय चौटाला का मुकाबला अपने ही चाचा आदित्य चौटाला से है।

दिग्विजय चौटाला के साथ आजाद पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद हैं। उनके खिलाफ मैदान में उतरे चाचा आदित्य चौटाला के समर्थन में उनके भाई और आईएनएलडी सुप्रीमो अभय चौटाला और पंजाब के बादल परिवार हैं। इससे इस सीट पर मुकाबला काफी रोचक हो गया है।

डबवाली हरियाणा की सामान्य सीट है। 2019 के चुनाव में यहां से कांग्रेस के अमित सिहाग (Amit Sihag) ने 15,647 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 66,885 वोट मिले थे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के आदित्य (Aditya) को शिकस्त दी थी। उन्हें 51,238 वोट मिले थे।

2019 के चुनाव की स्थिति

क्रम संख्याउम्मीदवारपार्टीवोटों की संख्या
1अमित सिहागcongress66,885
2आदित्यBJP51,238
3सरवजीत सिंह मसीतांजननायक जनता पार्टी23,002

इसी तरह 2014 के विधानसभा चुनाव में यहां से नैना सिंह चौटाला (Naina Singh Chautala) ने जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 68,029 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. कमलवीर सिंह (Dr.kamalvir Singh) को हराया था। डॉ. कमलवीर सिंह को कुल 59,484 वोट मिले थे। नैना सिंह चौटाला ने डॉ. कमलवीर सिंह को 8,545 वोटों के अंतर से हराया था।

2014 के चुनाव की स्थिति

क्रम संख्याउम्मीदवारपार्टीवोटों की संख्या
1नैना सिंह चौटालाINLD68,029
2डॉ. कमलवीर सिंहCongress59,484
3देव कुमार सिंहBJP22,261

राज्य के दूसरे हिस्सों की तरह ही डबवाली सीट पर भी बेरोजगारी, नशा और किसानों की फसल को वाजिब मूल्य न मिल पाना बड़ी समस्या है। इसके लिए स्थानीय लोग राजनीतिक दलों को ही दोषी ठहराते हैं। उनका कहना है कि सियासी जनप्रतिनिधि उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए कोई खास कदम नहीं उठा रहे हैं। इससे समस्या जस की तस बनी हुई है।