Haryana News: हरियाणा में पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा था। हार के लगभग साल भर बाद अब कांग्रेस ने राज्य के संगठन में बदलाव किया है। पार्टी ने राव नरेंद्र सिंह को राज्य कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पार्टी ने विधानसभा में नेता विपक्ष नियुक्त किया गया है।
बता दें कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान उदयभान के हाथ में थी लेकिन अब पार्टी ने राव नरेंद्र सिंह को जिम्मेदारी दी है। अनुमान के मुताबिक पार्टी को संगठन में परिवर्तन करने में इतना ज्यादा समय इसलिए लगा क्योंकि पार्टी में आंतरिक टकराव काफी बढ़ गया था, जिसके चलते पार्टी किसी नतीजे पर पहुंच ही नहीं पा रही थी।
राव नरेंद्र सिंह कौन हैं?
हरियाणा कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह के राजनीतिक करियर की बात करें तो वे तीन बार के विधायक रह चुके हैं। इसके साथ ही वह हरियाणा की भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में मंत्री पद भी संभाल चुके हैं। राव नरेंद्र सिंह ने 1996, 2000 में अटेली से और 2009 में नारनौल से विधानसभा चुनाव जीता था।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री की जमीन हड़पने का मामला
भूपेंद्र सिंह हुड्डा बने नेता विपक्ष
अहम बात यह भी है कि हरियाणा विधानसभा में पिछले 10 महीनों से सीएलपी यानी नेता विपक्ष का पद खाली था। ऐसे में भूपेंद्र हुड्डा को पार्टी ने एक बार फिर कांग्रेस विधायक दल का नेता और नेता विपक्ष बनाया है। खास बात यह भी है कि अधिकांश कांग्रेस विधायक हुड्डा के प्रति निष्ठा रखते थे, जिसके चलते उन्हें नजरंदाज करना पार्टी को आंतरिक तौर पर भी नुकसान पहुंचा सकता था।
यह भी पढ़ें: नूंह में पुलिस टीम पर हमला, अवैध राइफल्स से अंधाधुंध फायरिंग
क्या है कांग्रेस की प्लानिंग?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस का यह कदम हरियाणा में जातीय समीकरण को संतुलित करने की कोशिश है। पार्टी पिछड़ा वर्ग और दक्षिण हरियाणा के यादव समाज को साधने के साथ-साथ जाट समुदाय को भी महत्व दे रही है।
पिछले तीन चुनाव में खराब रहा कांग्रेस का प्रदर्शन
बता दें कि पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन राज्य स्तर पर खराब ही रहा है। कांग्रेस 2014 के बाद से बिहार में सत्ता हासिल नहीं कर पाई है। पार्टी को लोकसभा चुनाव 2024 में 5 सीटों पर सफलता मिली थी, जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा था कि पार्टी विधानसभा चुनाव 2024 में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है लेकिन कांग्रेस फिर झटका लगा था। बीजेपी ने 90 में से 48 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी।
यह भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव क्यों हारे? पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जानिए क्या बताया