Haryana Floor Test News: हरियाणा में बीजेपी ने नई सरकार बना ली है। पार्टी ने अब मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को कमान सौंपी है। नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ पांच अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार ने बुधवार को यहां विधानसभा में ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव जीत लिया। प्रस्ताव पर दो घंटे तक चर्चा हुई। जननायक जनता पार्टी (JJP) ने व्हिप जारी कर अपने 10 विधायकों को विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान सदन से अनुपस्थित रहने को कहा था। हालांकि, जब विश्वास मत का मुद्दा उठाया गया, तो उसके पांच विधायक सदन छोड़कर चले गए। 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा में, भाजपा के 41 विधायक हैं और उसे सात में से छह निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ हरियाणा लोकहित पार्टी के एकमात्र विधायक गोपाल कांडा का भी समर्थन हासिल है।
Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी मेरी नई जिम्मेदारी है वो मैं पूरी करूंगा। उन्होंने कहा कि अब आज से हमारे सीएम नायब सैनी करनाल विधानसभा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा के हिसार की रैली में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोग कहते हैं कि हम सत्ता में इसलिए दोबारा नहीं गए क्योंकि बीजेपी को नुकसान ना हो। किसको फायदा होगा ये तो जनता तय करेगी। हम लोकसभा की 2 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम हिसार और भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ 2 सीटें लड़नी है, जिसको कहोगे उसको लड़वाएंगे।
Haryana Assembly Floor Test LIVE: सीएम नायाब सिंह सैनी ने कहा कि मैं एक साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आता हूं, मेरे परिवार में कोई भी राजनीति में नहीं है। मैं सिर्फ बीजेपी का एक पार्टी कार्यकर्ता हूं और आज मुझे इतना बड़ा मौका दिया गया है। मुझे कहना होगा कि यह भाजपा जैसी पार्टी में ही संभव हो सकता है।
#WATCH | Haryana: CM Nayab Singh Saini addresses the assembly session.
— ANI (@ANI) March 13, 2024
He says, "I come from a humble family background, no one is in politics in my family. I am just a party worker of the BJP and today I have been given such a big opportunity. I must say that this can be only… pic.twitter.com/Pz8aDCAEY9
Haryana Assembly Floor Test LIVE: जनजनायक जनता पार्टी की नव संकल्प रैली में मंच पर अनूप धानक पहुंचे हैं। धानक खट्टर सरकार में जेजेपी के कोटे से मंत्री थे। जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत कुल तीन मंत्री खट्टर सरकार में थे।
Haryana Assembly Floor Test LIVE: पद की शपथ लेने के एक दिन बाद, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया। स्पीकर ने प्रस्ताव पर चर्चा के लिए दो घंटे का समय तय किया। विश्वास मत का मुद्दा उठने पर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के विधायक देवेंद्र सिंह बबली, राम कुमार गौतम, ईश्वर सिंह, राम निवास और जोगी राम सिहाग सदन छोड़कर चले गए। उनकी पार्टी ने व्हिप जारी कर अपने 10 विधायकों को विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान विधानसभा से अनुपस्थित रहने को कहा है।
Haryana Assembly Floor Test LIVE: जेजेपी नेता और हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कुछ देर बाद प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे। इस दौरान चौटाला बीजेपी से गठबंधन को लेकर खुलासा कर सकते हैं।
Haryana Assembly Floor Test LIVE: विश्वासमत के विरोध में सदन को संबोधित करते कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने कहा कि सरकार को उन कमियों को बताना चाहिए जिसके कारण राज्य में अचानक सत्ता परिवर्तन करना पड़ा। सरकार को बताना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों है। दान सिंह ने जेजेपी के साथ गठबंधन करने और गठबंधन खत्म करने के कदम पर भाजपा की आलोचना की।
Haryana Assembly Floor Test LIVE: कादियान का कहना है कि भाजपा सरकार को सदन में प्रस्ताव लाने के बजाय जनता के पास जाकर उनसे जनादेश मांगना चाहिए। कादियान ने स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को प्रस्ताव पर आवाज या हाथ उठाने के बजाय गुप्त मतदान से मतदान कराने का सुझाव दिया।
Haryana Assembly Floor Test LIVE: पूर्व स्पीकर और कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह कादियान ने विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की। अल्पमत में होने के बावजूद सत्ता का दावा करने के लिए भाजपा की आलोचना की। कादियान ने कहा कि यह व्यक्ति नहीं बल्कि व्यवस्था के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है।
Haryana Assembly Floor Test LIVE: जेजेपी के वरिष्ठ नेता केसी बांगड़ ने कहा कि आज की नव संकल्प रैली पहले से तय थी। आज जेजेपी के संस्थापक डॉ अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन मनाने के लिए समर्थक शुभकामनाएं देने के लिए इकट्ठा होंगे। कल हमारा बीजेपी के साथ गठबंधन टूटा है। शक्ति प्रदर्शन में समय लगता है, लेकिन डॉ अजय चौटाला की सेना और उन्हें चाहने वाले हजारों की संख्या में इकट्ठा होंगे।
Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज विधानसभा पहुंचे हैं। विज मंगलवार को नाराजगी के बाद नायब सिंह सैनी सरकार के शपथग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे थे।
Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने विधानसभा में बहुमत परीक्षण के लिए प्रस्ताव पेश किया। इस पर चर्चा के बाद वोटिंग की जाएगी।
Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा में दुष्यंत चौटाला को बड़ा झटका लगा है। व्हिप जारी करने के बाद भी जेजेपी के चार विधायक विधानसभा पहुंचे हैं।
Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रदेश के नए मुख्मंत्री नायब सिंह सैनी आज विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे। इस पर वोटिंग होगी।
Haryana Assembly Floor Test LIVE: जेजेपी ने अपने विधायकों को आज विश्वास मत पर मतदान के समय हरियाणा विधानसभा से अनुपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। हालांंकि, जेजेपी के विधायक जोगीराम सिहाग विधानसभा पहुंचे हैं।
Jannayak Janta Party has issued a whip to its MLAs to remain "absent" from the Haryana Assembly at the time of voting on the trust vote today. pic.twitter.com/OnNTqLjR2d
— ANI (@ANI) March 13, 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा सरकार में बदलाव और नए सीएम पर हरियाणा के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि हर सीएम एक दिन पहली बार सीएम बनता है। हर कोई शून्य से शुरुआत करता है। जब कोई राजनीति में आता है तो बहुत कुछ सीखता है। जेपी आंदोलन की तरह, यह अभी मोदी आंदोलन है। वह तीसरी बार दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक ढांचे के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।
#WATCH | On change in the Haryana government and the new CM, Haryana Minister Ranjit Singh Chautala says, "Every CM become a CM for the first time one day…Everyone starts from zero…When someone joins politics, they learn a lot…Just like the JP Movement, it is the Modi… pic.twitter.com/lthOlXqGVr
— ANI (@ANI) March 13, 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा के फ्लोर टेस्ट से पहले राज्य मंत्री जेपी दलाल का ने कहा कि सीएम नायब सैनी आज फ्लोर टेस्ट का सामना करेंगे। मुझे विश्वास है कि वह विश्वास मत जीतेंगे क्योंकि वह जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं। जेजेपी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ना चाहती है। जेजेपी के समर्थन के बिना भी हमारी बहुमत की सरकार है।
#WATCH | Ahead of the Haryana floor test, state minister JP Dalal says, "CM Nayab Saini will face the floor test today. I am confident that he will win the trust vote as he is a worker from the grassroots level…JJP wants to fight alone in Lok Sabha elections. Ours is a majority… pic.twitter.com/2ww8sbDN3P
— ANI (@ANI) March 13, 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर हरियाणा के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि यह सिर्फ औपचारिक है। 48 विधायक तो हमारे साथ हैं ही। जेजेपी के लोग भी निर्णय ले रहे हैं। यह औपचारिक है और इसे निभाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यह एक अच्छी परंपरा है।
#WATCH | On Floor Test in the Assembly today, Haryana Minister Ranjit Singh Chautala says, "…This is just ceremonial. 48 MLAs are with us anyway. JJP people are making a decision too…This is ceremonial and it will be carried out…This is a good tradition…" pic.twitter.com/LZg0NLKs2S
— ANI (@ANI) March 13, 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: फ्लोर टेस्ट पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि परिस्थितियां बदलती रहती हैं, लेकिन मैंने हर स्थिति में बीजेपी के लिए काम किया है। मैंने अब तक जो किया है, उससे भी आगे करूंगा।
#WATCH | On Floor test, Former Haryana Home Minister Anil Vij says, "…Situations keep changing, but in every situation, I have worked for the BJP. I will still do it even more than what I have done so far." pic.twitter.com/XKmMWlOxSv
— ANI (@ANI) March 13, 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी का जन्म साल 1970 में हुआ था। लगभग 30 साल पहले उन्होंने राजनीति में एंट्री की थी। इसके बाद साल 2014 के विधानसभा चुनाव में वह नारायणगढ़ से विधायक चुने गए। उन्हें 2016 में कैबिनेट में शामिल किया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, उन्होंने कांग्रेस के निर्मल सिंह को भारी अंतर से शिकस्त दी थी।
Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने फ्लोर टेस्ट से पहले एक अहम बैठक बुलाई है, जो आज सुबह 11 बजे होने की उम्मीद है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के पूर्व सीएम एमएल खट्टर के इस बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।
मंगलवार को पांच मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट में अभी भी आठ पद खाली है। अब जल्द ही कैबिनेट विस्तार हो सकता है।