Haryana Floor Test News: हरियाणा में बीजेपी ने नई सरकार बना ली है। पार्टी ने अब मनोहर लाल खट्टर की जगह नायब सिंह सैनी को कमान सौंपी है। नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ पांच अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। हरियाणा में नायब सिंह सैनी सरकार ने बुधवार को यहां विधानसभा में ध्वनि मत से विश्वास प्रस्ताव जीत लिया। प्रस्ताव पर दो घंटे तक चर्चा हुई। जननायक जनता पार्टी (JJP) ने व्हिप जारी कर अपने 10 विधायकों को विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान सदन से अनुपस्थित रहने को कहा था। हालांकि, जब विश्वास मत का मुद्दा उठाया गया, तो उसके पांच विधायक सदन छोड़कर चले गए। 90 सदस्यीय राज्य विधानसभा में, भाजपा के 41 विधायक हैं और उसे सात में से छह निर्दलीय विधायकों के साथ-साथ हरियाणा लोकहित पार्टी के एकमात्र विधायक गोपाल कांडा का भी समर्थन हासिल है।

Live Updates
16:03 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: मनोहर लाल खट्टर ने दिया इस्तीफा

Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी मेरी नई जिम्मेदारी है वो मैं पूरी करूंगा। उन्होंने कहा कि अब आज से हमारे सीएम नायब सैनी करनाल विधानसभा की जिम्मेदारी संभालेंगे।

16:01 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: लोकसभा चुनाव को लेकर दुष्यंत चौटाला की घोषणा

Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा के हिसार की रैली में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि लोग कहते हैं कि हम सत्ता में इसलिए दोबारा नहीं गए क्योंकि बीजेपी को नुकसान ना हो। किसको फायदा होगा ये तो जनता तय करेगी। हम लोकसभा की 2 सीटों पर लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम हिसार और भिवानी महेंद्रगढ़ सीट पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ 2 सीटें लड़नी है, जिसको कहोगे उसको लड़वाएंगे।

14:15 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: सीएम नायब सिंह सैनी ने विधानसभा सत्र को किया संबोधित

Haryana Assembly Floor Test LIVE: सीएम नायाब सिंह सैनी ने कहा कि मैं एक साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से आता हूं, मेरे परिवार में कोई भी राजनीति में नहीं है। मैं सिर्फ बीजेपी का एक पार्टी कार्यकर्ता हूं और आज मुझे इतना बड़ा मौका दिया गया है। मुझे कहना होगा कि यह भाजपा जैसी पार्टी में ही संभव हो सकता है।

https://twitter.com/ANI/status/1767830083312500920

13:35 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: जेजेपी की रैली में पहुंचे अनूप धानक

Haryana Assembly Floor Test LIVE: जनजनायक जनता पार्टी की नव संकल्प रैली में मंच पर अनूप धानक पहुंचे हैं। धानक खट्टर सरकार में जेजेपी के कोटे से मंत्री थे। जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत कुल तीन मंत्री खट्टर सरकार में थे।

13:16 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: विश्वासमत प्रस्ताव पर चर्चा

Haryana Assembly Floor Test LIVE: पद की शपथ लेने के एक दिन बाद, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के लिए एक प्रस्ताव पेश किया। स्पीकर ने प्रस्ताव पर चर्चा के लिए दो घंटे का समय तय किया। विश्वास मत का मुद्दा उठने पर जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के विधायक देवेंद्र सिंह बबली, राम कुमार गौतम, ईश्वर सिंह, राम निवास और जोगी राम सिहाग सदन छोड़कर चले गए। उनकी पार्टी ने व्हिप जारी कर अपने 10 विधायकों को विश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरान विधानसभा से अनुपस्थित रहने को कहा है।

12:50 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: दुष्यंत चौटाला थोड़ी देर में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

Haryana Assembly Floor Test LIVE: जेजेपी नेता और हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कुछ देर बाद प्रेस कॉफ्रेंस करेंगे। इस दौरान चौटाला बीजेपी से गठबंधन को लेकर खुलासा कर सकते हैं।

12:11 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: सरकार को अपनी कमियों को बताना चाहिए- दान सिंह

Haryana Assembly Floor Test LIVE: विश्वासमत के विरोध में सदन को संबोधित करते कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने कहा कि सरकार को उन कमियों को बताना चाहिए जिसके कारण राज्य में अचानक सत्ता परिवर्तन करना पड़ा। सरकार को बताना चाहिए कि ऐसी स्थिति क्यों है। दान सिंह ने जेजेपी के साथ गठबंधन करने और गठबंधन खत्म करने के कदम पर भाजपा की आलोचना की।

12:09 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: जनता के पास जाकर जनादेश मांगना चाहिए- कादियान

Haryana Assembly Floor Test LIVE: कादियान का कहना है कि भाजपा सरकार को सदन में प्रस्ताव लाने के बजाय जनता के पास जाकर उनसे जनादेश मांगना चाहिए। कादियान ने स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता को प्रस्ताव पर आवाज या हाथ उठाने के बजाय गुप्त मतदान से मतदान कराने का सुझाव दिया।

12:08 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: रघुबीर सिंह कादियान ने विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की

Haryana Assembly Floor Test LIVE: पूर्व स्पीकर और कांग्रेस विधायक रघुबीर सिंह कादियान ने विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की। अल्पमत में होने के बावजूद सत्ता का दावा करने के लिए भाजपा की आलोचना की। कादियान ने कहा कि यह व्यक्ति नहीं बल्कि व्यवस्था के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है।

11:59 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: जेजेपी ने क्या कहा

Haryana Assembly Floor Test LIVE: जेजेपी के वरिष्ठ नेता केसी बांगड़ ने कहा कि आज की नव संकल्प रैली पहले से तय थी। आज जेजेपी के संस्थापक डॉ अजय सिंह चौटाला का जन्मदिन मनाने के लिए समर्थक शुभकामनाएं देने के लिए इकट्ठा होंगे। कल हमारा बीजेपी के साथ गठबंधन टूटा है। शक्ति प्रदर्शन में समय लगता है, लेकिन डॉ अजय चौटाला की सेना और उन्हें चाहने वाले हजारों की संख्या में इकट्ठा होंगे।

11:39 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: अनिल विज विधानसभा पहुंचे

Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज विधानसभा पहुंचे हैं। विज मंगलवार को नाराजगी के बाद नायब सिंह सैनी सरकार के शपथग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे थे।

11:31 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: विधानसभा में विश्वासमत पेश

Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने विधानसभा में बहुमत परीक्षण के लिए प्रस्ताव पेश किया। इस पर चर्चा के बाद वोटिंग की जाएगी।

11:19 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: दुष्यंत चौटाला को झटका

Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा में दुष्यंत चौटाला को बड़ा झटका लगा है। व्हिप जारी करने के बाद भी जेजेपी के चार विधायक विधानसभा पहुंचे हैं।

11:14 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: विधानसभा की कार्यवाही शुरू

Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रदेश के नए मुख्मंत्री नायब सिंह सैनी आज विश्वास मत प्रस्ताव पेश करेंगे। इस पर वोटिंग होगी।

11:09 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: जेजेपी ने व्हिप जारी किया

Haryana Assembly Floor Test LIVE: जेजेपी ने अपने विधायकों को आज विश्वास मत पर मतदान के समय हरियाणा विधानसभा से अनुपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। हालांंकि, जेजेपी के विधायक जोगीराम सिहाग विधानसभा पहुंचे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1767786526237225296

10:41 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: यह अभी मोदी आंदोलन- रणजीत चौटाला

Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा सरकार में बदलाव और नए सीएम पर हरियाणा के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि हर सीएम एक दिन पहली बार सीएम बनता है। हर कोई शून्य से शुरुआत करता है। जब कोई राजनीति में आता है तो बहुत कुछ सीखता है। जेपी आंदोलन की तरह, यह अभी मोदी आंदोलन है। वह तीसरी बार दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक ढांचे के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1767778586071568394

10:38 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: जेजेपी के सपोर्ट के बिना भी हमारी बहुमत की सरकार- जेपी दलाल

Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा के फ्लोर टेस्ट से पहले राज्य मंत्री जेपी दलाल का ने कहा कि सीएम नायब सैनी आज फ्लोर टेस्ट का सामना करेंगे। मुझे विश्वास है कि वह विश्वास मत जीतेंगे क्योंकि वह जमीनी स्तर के कार्यकर्ता हैं। जेजेपी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ना चाहती है। जेजेपी के समर्थन के बिना भी हमारी बहुमत की सरकार है।

https://twitter.com/ANI/status/1767777219823231370

10:34 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: फ्लोर टेस्ट केवल औपचारिकता

Haryana Assembly Floor Test LIVE: आज विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पर हरियाणा के मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि यह सिर्फ औपचारिक है। 48 विधायक तो हमारे साथ हैं ही। जेजेपी के लोग भी निर्णय ले रहे हैं। यह औपचारिक है और इसे निभाया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि यह एक अच्छी परंपरा है।

https://twitter.com/ANI/status/1767776866172129584

10:10 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: परिस्थितियां बदलती रहती हैं- अनिल विज

Haryana Assembly Floor Test LIVE: फ्लोर टेस्ट पर हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि परिस्थितियां बदलती रहती हैं, लेकिन मैंने हर स्थिति में बीजेपी के लिए काम किया है। मैंने अब तक जो किया है, उससे भी आगे करूंगा।

https://twitter.com/ANI/status/1767770330594979882

10:08 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: 2014 में विधायक तो 2024 में CM बने नायब सिंह सैनी

Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा के नए सीएम नायब सिंह सैनी का जन्म साल 1970 में हुआ था। लगभग 30 साल पहले उन्होंने राजनीति में एंट्री की थी। इसके बाद साल 2014 के विधानसभा चुनाव में वह नारायणगढ़ से विधायक चुने गए। उन्हें 2016 में कैबिनेट में शामिल किया गया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की, उन्होंने कांग्रेस के निर्मल सिंह को भारी अंतर से शिकस्त दी थी।

10:06 (IST) 13 Mar 2024
Haryana Assembly Floor Test LIVE: फ्लोर टेस्ट से पहले हरियाणा के सीएम सैनी ने बुलाई बैठक

Haryana Assembly Floor Test LIVE: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने फ्लोर टेस्ट से पहले एक अहम बैठक बुलाई है, जो आज सुबह 11 बजे होने की उम्मीद है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के पूर्व सीएम एमएल खट्टर के इस बैठक में शामिल होने की उम्मीद है।

मंगलवार को पांच मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद कैबिनेट में अभी भी आठ पद खाली है। अब जल्द ही कैबिनेट विस्तार हो सकता है।