हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 31 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना विधानसभा से उम्मीदवार बनाया गया है। भूपिंदर सिंह हुड्डा गढ़ी-सांपला-किलोई से चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने लाडवा विधानसभा से नेवा सिंह को कांग्रेस की ओर से मैदान में उतारा गया है। पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने आज ही कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी। फिलहाल बजरंग पूनिया को टिकट तो नहीं मिला है लेकिन उन्हें किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जानिए किसे कहां से मिला टिकट?

कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की गई लिस्ट के मुताबिक 31 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है, एक नाम बाद में जोड़ते हुए कांग्रेस ने इसराना विधानसभा क्षेत्र से बलबीर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस की लिस्ट देखें:

  1. कालका विधानसभा से प्रदीप चौधरी
  2. नारायणगढ़ से शैली चौधरी
  3. साधौरा विधानसभा से रेणु बाला
  4. रादौर विधानसभा से बिशनलाल सैनी
  5. लाडवा से मेवा सिंह
  6. शाहबाद (एससी) से राम करण
  7. निलोखेड़ी (एससी) से धर्म पाल गोंडर
  8. असंध से एस. शमशेर सिंह गोगी
  9. समालखा से धरम सिंह छोक्कर
  10. खरखौदा (एससी) से जयवीर सिंह
  11. सोनीपत से सुरेन्द्र पंवार
  12. गोहाना से जगबीर सिंह मलिक
  13. बरौदा से इन्दुराज सिंह नरवाल
  14. सफीदों से सुभाष गंगोली
  15. कालावांली (एससी) से शिशपाल सिंह
  16. डबवाली से अमित सिहाग
  17. गढ़ी सांपला-किलोई से भूपिंदर सिंह हुड्डा
  18. रोहतक से भारत भूषण बत्रा
  19. कलानौर (एससी) से शकुंतला खातक
  20. बहादुरगढ़ से राजिंदर सिंह जून
  21. फिरोजपुर झिरका से मामन खान इंजीनियर
  22. झज्जर (एससी) से गीता भुक्कल
  23. बेरी से डॉ. रघुवीर सिंह कादयान
  24. महेन्द्रगढ़ से राव दान सिंह
  25. रेवाड़ी से चिरंजीव राव
  26. फरीदाबाद एनआईटी से नीरज शर्मा
  27. जुलाना से विनेश फोगाट</li>
  28. बदली से कुलदीप वत्स
  29. होडल से उदयभान
  30. नूंह से आफताब अहमद
  31. पुन्हाना से मोहमद इलियास

सीएम नायब सिंह के सामने लाडवा से मेवा सिंह को बनाया प्रत्याशी

कांग्रेस ने करनाल से लाडवा चुनाव लड़ने पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी के सामने मेवा सिंह को मैदान में उतारा है। वह इस सीट से मौजूदा विधायक हैं और उनकी विधानसभा पर काफी पकड़ है। मेवा सिंह ने 2019 में बीजेपी के पवन सैनी को 12637 वोटों से हराया था। बीजेपी ने भी हरियाणा विधानसभा के लिए 67 उम्मीदवारों के नामों को ऐलान कर दिया था।

यहां क्लिक कर देखें बीजेपी की लिस्ट

बीजेपी द्वारा जारी लिस्ट के मुताबिक लाडवा से सीएम नायब सिंह सैनी, कालका से शक्ति रानी शर्मा पंचकूला से ज्ञानचंद गुप्ता, अंबाला सिटी से असीम गोयल, मुलाना सीट से संतोष सरवन को टिकट किया है।

इसके अलावा बीजेपी ने सढ़ौर सीट से बलवंत सिंह, जगधारी से कंपल पाल गुर्जर, यमुनानगर से घनश्याम दास अरोड़ा, रादौर से श्याम सिंह राणा, शाहबाद से सुभाष कलसाना को टिकट दिया गया है।