हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राज्य में क्या इंडिया गठबंधन एक साथ चुनाव लड़ेगा या नहीं, इसको लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं। शुक्रवार को जब राज्य के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा से सवाल किया गया कि वे केंद्र की राजनीति की तरह हरियाणा में AAP से गठबंधन क्यों नहीं कर रहे तो उन्होंने कहा, “नेशनल अलांयस तो सारी पार्टियों के साथ है हमारा, वामपंथियों के साथ भी है, समाजवादियों के साथ भी है लेकिन प्रदेश लेवल पर को चर्चा नहीं है।” जब उनसे पूछा गया कि क्या इससे हरियाणा में कांग्रेस को नुकसान की संभावनाएं हैं तो भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस खुद में सक्षम हैं।
अग्निवीर योजना से जुड़े सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो हम भर्ती की पुरानी योजना लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना के अनुसार, एक 18 साल का युवक फौज में भर्ती होता है और 22 साल की उम्र में वापस आ जाता है। उसे न तो पेंशन मिलेगी और न ही कोई सुविधा। इससे उनका फ्यूचर बर्बाद होगा। हरियाणा को नुकसान होगा क्योंकि यहां से हर साल पांच हजार युवा फौज में जाते हैं। अग्निवीर योजना आने के बाद 250 आर्मी में भर्ती हुए हैं। उनका भविष्य अंधकारमय हो गया है।
Haryana Elections: BJP ने जिन्हें समझा था ‘नवरत्न’, पिछले चुनाव में उन्हीं की वजह से हुई थी फजीहत
‘INLD-BSP गठबंधन को कहा वोट काटने वाला’
हरियाणा चुनाव के लिए इनेलो औऱ बसपा में हुए गठबंधन के सवाल पर भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि लोकसभा में जो चुनाव नतीजा आया है, उससे लोगों ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। लोग वोट काटने वालों को वोट नहीं देंगे।
क्या विनेश फोगाट होंगी कांग्रेस में शामिल?
इस सवाल के जवाब में भूपिंदर सिंह हुड्डा ने कहा कि यह एक काल्पनिक प्रश्न है लेकिन खिलाड़ी किसी एक पार्टी के नहीं होते। वे पूरे देश के होते हैं। अगर कोई पार्टी में आता है तो आपको पता चलेगा। हम हर उस व्यक्ति का स्वागत करते हैं, जो पार्टी में शामिल होता है। यह एक का काल्पनिक सवाल है, यह उनपर निर्भर करता है। आज उनके साथ अन्याय हुआ है। उन्हें उनका सम्मान दिया जाना चाहिए। राज्यसभा के लिए उनका नॉमिनेशन किया जाना चाहिए।