Haryana  Assembly Election 2024: हरियाणा की गोहाना विधानसभा पर मुकाबला काफी दिलचस्प है। यहां बीजेपी ने अरविंद शर्मा, कांग्रेस ने जगबीर सिंह मलिक, आम आदमी पार्टी ने शिव कुमार रंगीला और जेजेपी-आसपा ने कुलदीप मलिक को मैदान में उतारा है। हरियाणा विधानसभा के लिए मतदान 5 अक्टूबर को होंगे और नतीजे 8 अक्टूबर को सामने आएंगे। गोहाना विधानसभा हरियाणा की एक महत्वपूर्ण सीट मानी जाती है। जानिए क्या हैं समीकरण और पिछले चुनाव के नतीजे?

गोहाना विधानसभा चुनाव : 2019

गोहाना एक जनरल श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह सोनीपत जिले में स्थित है और सोनीपत संसदीय सीट के 9 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। यहां पिछले चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार जगबीर सिंह मलिक जीते थे, कांग्रेस ने इस बार भी उन्हें ही मैदान में उतारा है। जगबीर सिंह मालिक को कुल 39531 वोट मिले थे वहीं लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार राज कुमार सैनी कुल 35379 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे और 4152 वोटों से हार गए थे।

गोहाना विधानसभा चुनाव-2019
उम्मीदवार का नामपार्टीवोट
1जगबीर सिंह मलिकCongress39531
2 लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी
LTSP
35379
3तीरथ राणाबीजेपी
26972

पिछले तीन चुनाव से जगबीर सिंह मलिक दर्ज कर रहे हैं जीत

गोहाना विधानसभा चुनाव में पिछले तीन चुनाव में कांग्रेस का कब्जा रहा है। 2019 के चुनाव की डिटेल आप ऊपर पढ़ सकते हैं। 2009 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार जगबीर सिंह मलिक ने इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार अतुल मलिक को 13016 वोटों से हराया था।

2014 में गोहाना विधानसभा में इंडियन नेशनल कांग्रेस के उम्मीदवार जगबीर सिंह मलिक ने इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार डॉ. कृष्ण चंद्र बांगर को 3228 वोटों से हराया था।