Ambala Cantt, Ladwa, Asand, Indri Election/Chunav Result 2024 (असंध, अंबाला कैंट, लाडवा और इंद्री विधानसभा चुनाव परिणाम 2024) : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज सामने आएंगे। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से असंध, अंबाला कैंट, लाडवा और इंद्री महत्वपूर्ण सीटें हैं। सीएम नायब सिंह सैनी के लाडवा सीट से उतरने के कारण यह एक हॉट सीट बनी हुई है। इंद्री की बात की जाये तो यहां बीजेपी के राम कुमार कश्यप, कांग्रेस के राकेश कुमार कंबोज और आप के हवा सिंह के बीच मुक़ाबला है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE यहां देखें

वहीं, असंध सीट पर बीजेपी के योगेंद्र राणा ने जीत दर्ज की है। लाडवा सीट से भाजपा के नायब सिंह सैनी ने जीत दर्ज की है। वहीं, अंबाला कैंट सीट पर बीजेपी के दिग्गज नेता अनिल विज जीते हैं। जनसत्ता.कॉम के इस लाइव ब्लॉग में हम आपको हरियाणा की इन चारों विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम कि पल-पल की अपडेट देंगे।

Panchkula, Jagadhri, Yamuna Nagar Election Results 2024 LIVE: पंचकूला, यमुनानगर और जगाधरी सीटों पर कौन मार रहा बाजी, जानें पल-पल के अपडेट्स

Live Updates

अंबाला कैंट और इंद्री में पिछले चुनाव में बीजेपी ने जीत हासिल की थी। वहीं, लाडवा और असंध में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया था।

08:06 (IST) 8 Oct 2024
Ambala Cantt, Ladwa, Asand, Indri Election Results 2024 LIVE: सीएम सैनी का दावा बीजेपी बनाएगी हरियाणा में सरकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार नायब सिंह सैनी का कहना है, ”बीजेपी ने पिछले दस सालों में हरियाणा के विकास के लिए बहुत काम किया है। बीजेपी ने समाज के सभी वर्गों के लिए ईमानदारी से काम किया है। हम हरियाणा के विकास के लिए काम करते रहेंगे और भाजपा तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाएगी। भाजपा ने ईमानदारी से काम किया जबकि कांग्रेस ने बहुत भ्रष्टाचार किया।”

07:45 (IST) 8 Oct 2024
Ambala Cantt, Ladwa, Asand, Indri Election Results 2024 LIVE: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की पूजा

हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ब्रह्म सरोवर स्थित श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

07:30 (IST) 8 Oct 2024
Ambala Cantt, Ladwa, Asand, Indri Election Results 2024 LIVE: केवल चुनाव ड्यूटी पर मौजूद लोगों को ही प्रवेश की अनुमति

वोटों की गिनती से पहले झज्जर के डिप्टी कमिश्नर कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा, “मतगणना कर्मचारियों का रेंडमाइजेशन किया जाएगा, इसमें तय किया जाएगा कि कौन सा मतगणना कर्मचारी किस टेबल पर जाएगा। स्ट्रॉन्ग रूम खोला जाएगा और मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी, केवल नामित मतगणना एजेंटों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। केवल चुनाव ड्यूटी पर मौजूद लोगों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।”

07:11 (IST) 8 Oct 2024
Ambala Cantt, Ladwa, Asand, Indri Election Results 2024 LIVE: क्या कहते हैं एग्जिट पोल?

हरियाणा में कांग्रेस एक दशक बाद सत्ता में वापसी कर सकती है। एग्जिट पोल के मुताबिक, दैनिक भास्कर ने कांग्रेस को 44-54, बीजेपी को 15-29, जेजेपी को 0-1, आईएनएलडी को 1-5 और आप को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। रिपब्लिक भारत-मैट्रिज़ पोल ने कांग्रेस को 55-62 सीटें, बीजेपी को 18-24, जेजेपी को 0-3, आईएनएलडी को 3-6 और AAP को कोई सीट नहीं दी। इंडिया टुडे-सी वोटर पोल में कांग्रेस को 50-58 सीटें, बीजेपी को 20-28 सीटें और आईएनएलडी और जेजेपी सहित ‘अन्य’ को 10-16 सीटें दी गईं। एक्सिस माई इंडिया ने कांग्रेस को 53-65 और बीजेपी को 18-28 सीटें दी हैं।

06:55 (IST) 8 Oct 2024
Ambala Cantt, Ladwa, Asand, Indri Election Results 2024 LIVE: मतगणना केंद्र पर बढ़ाई गयी सुरक्षा

पंचकूला में मतगणना केंद्र पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी।

https://x.com/ANI/status/1843461772680016240

06:36 (IST) 8 Oct 2024
Ambala Cantt, Ladwa, Asand, Indri Election Results 2024 LIVE: कुरूक्षेत्र की सैनी समाज धर्मशाला पहुंचे सीएम सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी कुरूक्षेत्र की सैनी समाज धर्मशाला में पहुंचे।

https://x.com/ANI/status/1843456813066514587

06:31 (IST) 8 Oct 2024
06:25 (IST) 8 Oct 2024
Ambala Cantt, Ladwa, Asand, Indri Election Results 2024 LIVE: 8 बजे शुरू होगी मतगणना

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले वोटों की गिनती शुरू होने से पहले अधिकारियों ने कहा कि 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे शुरू होने वाली मतगणना प्रक्रिया के लिए सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) पंकज अग्रवाल ने सोमवार को पीटीआई को बताया, “मतगणना स्थलों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।”

Jansatta.com के इस लाइव ब्लॉग में पढ़िये हरियाणा की यमुनानगर, पंचकूला और जगाधरी सीट पर काउंटिंग से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स।