दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। शनिवार को घने कोहरे के लिए नारंगी चेतावनी (बाहर निकलने से बचना) जारी की गई है। शुक्रवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। सुबह 5:30 बजे पालम और सफदरजंग में विजिबिलिटी 50 मीटर दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली को अभी कोहरे और ठंड से राहत नहीं मिलती दिख रही है।

शुक्रवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है। हालांकि तापमान में बढ़त का असर गलन में नहीं दिखा। दिल्ली-एनसीआर में तापमान में वृद्धि के बाद भी गलन और ठिठुरन से लोगों को राहत नहीं मिली है। विभाग ने सुबह के समय कोहरे को लेकर नारंगी चेतावनी जारी की है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कश्मीर व हिमालय की ओर से आने वाली बर्फीली पछुआ पूरे क्षेत्र में जमकर डेरा डाल चुकी है, ऐसे में आने वाले चार-पांच दिनों तक तो ठंड से विशेष राहत की संभावना नहीं दिखती। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार के उलट शुक्रवार को धूप नहीं निकली। इतना ही नहीं उच्च हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली हवाओं के चलते शाम के समय गलन का अहसास बना रहा। राजधानी की मानक वेधशाला सफदरजंग में शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास पालम वेधशाला में तड़के साढ़े पांच बजे दृश्यता का स्तर 50 मीटर दर्ज किया गया। भारतीय रेलवे के मुताबिक, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। उसने कहा- दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास पालम वेधशाला में तड़के साढ़े पांच बजे दृश्यता का स्तर 50 मीटर दर्ज किया गया। भारतीय रेलवे के मुताबिक, कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चल रही हैं। एक्यूआइ 347 रहा : केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 347 था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के बुलेटिन में कहा गया है कि सुबह 8:30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 फीसद थी। मौसम विभाग ने शनिवार को स्थिति कमोवेश ऐसी ही रहेगी। रविवार को ठिठुरन और कोहरे में अपेक्षाकृत कमी का अनुमान जताया है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।