PM Modi Foreign Awards List, Ghana Highest Civilian Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे पर हैं। पीएम मोदी को दुनिया भर में सम्मान मिलता है। पीएम मोदी को 24 देश अपना सर्वोच्च सम्मान भी दे चुके हैं। गुरुवार यानी 3 जुलाई को घाना ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। घाना दौरे पर गए प्रधानमंत्री मोदी को बुधवार को उनके ‘प्रतिष्ठित राजनेता और प्रभावशाली वैश्विक नेतृत्व’ के लिए सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ (The Officer of the Order of the Star of Ghana) से सम्मानित किया गया।
24 देश कर चुके हैं पीएम मोदी को सम्मानित
- 3 जुलाई 2025 को घाना ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया। प्रधानमंत्री मोदी को उनके ‘प्रतिष्ठित राजनेता और प्रभावशाली वैश्विक नेतृत्व’ के लिए सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया।
- जून 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साइप्रस ने अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया था। प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडोलाइड्स ने ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस III’ से नवाजा था।
- अप्रैल 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका के सबसे बड़े नागरिक सम्मान से नवाजा गया था। राष्ट्रपति दिसानायके द्वारा ‘श्रीलंका मित्र विभूषण’ से पीएम मोदी को सम्मानित किया गया था।
- मंगलवार को मॉरीशस ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान ‘द ग्रांड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ स्टार एंड की ऑफ इंडियन ओशन’ से सम्मानित किया।
- दिसंबर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ मुबारक अल-कबीर से नवाजा गया था।
- नवंबर 2024 में ही प्रधानमंत्री मोदी को 2024 में नाइजीरिया के दूसरे सर्वोच्च सम्मान ‘ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर’ से सम्मानित किया गया।
- डोमिनिका ने भी प्रधानमंत्री मोदी के असाधारण प्रयासों को मान्यता देते हुए उन्हें 2024 में अपने सर्वोच्च सम्मान डोमिनिका अवार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।
- नवंबर 2024 में ही पीएम मोदी को गुयाना के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस’ से सम्मानित किया गया। महामारी के दौरान उनके योगदान और कैरेबियाई देशों के साथ संबंधों को बढ़ावा देने में उनके नेतृत्व के लिए ये सम्मान पीएम मोदी को दिया गया।
- नवंबर 2024 में पीएम मोदी को बारबाडोस के मानद ऑर्डर ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया। उन्होंने वैश्विक संबंधों को मजबूत करने के प्रयासों को मान्यता देने के लिए राष्ट्र को धन्यवाद दिया।
- 9 जुलाई 2024 को रूस ने ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार से पीएम मोदी को सम्मानित किया।
- 24 मार्च 2024 को भूटान ने प्रधानमंत्री मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ द ड्रैगन किंग से सम्मानित किया।
- 25 अगस्त 2023 को ग्रीस ने प्रधानमंत्री मोदी को ग्रैंड क्रॉस ऑर्डर ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।
- 14 जुलाई 2023 को फ्रांस ने पीएम मोदी को लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।
- 25 जून 2023 को मिस्र में ऑर्डर ऑफ द नाइल सम्मान से पीएम मोदी सम्मानित किया गया।
- 22 मई 2023 को पापुआ न्यू गिनी द्वारा भी पीएम मोदी कम्पेनियन ऑफ ऑर्डर ऑफ लोगो से सम्मानित हुए थे।
- 22 मई 2023 को फिजी ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान कम्पेनियन ऑफ ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया था।
- 2023 में पीएम मोदी को पलाऊ के एबाकल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
- 21 दिसंबर 2020 को अमेरिका ने पीएम मोदी को लीजन ऑफ मेरिट सम्मान से सम्मानित किया।
- 24 अगस्त 2019 को बहरीन द्वारा किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां से पीएम मोदी का सम्मान हुआ।
- 24 अगस्त 2019 को पीएम मोदी यूएई द्वार ऑर्डर ऑफ जायद अवॉर्ड से सम्मानित हुए।
- 8 जून 2019 को मालदीव ने प्रधानमंत्री मोदी को ऑर्डर ऑफ इज्जुद्दीन से सम्मानित किया था।
- 10 फरवरी 2018 को ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवार्ड से पीएम मोदी सम्मानित हुए।
- 4 जून 2016 को पीएम मोदी को अफगानिस्तान द्वारा स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमीर अमानुल्लाह खान पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 3 अप्रैल 2016 को को सऊदी अरब द्वारा ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद से पीएम मोदी को नवाजा गया था।