G20 Summit Updates: आज से जी-20 समिट के प्रमुख आयोजन की शुरुआत प्रगति मैदान के भारत मंडपम में हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत भाषण के साथ जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई। पीएम मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 के बाद विश्व में एक बहुत बड़ा संकट विश्वास के अभाव का आया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम कोविड को हरा सकते हैं तो हम आपसी विश्वास में आए इस संकट पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं। पीएम बोले कि यह हम सबका साथ चलने का समय है इसलिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र हम सबके लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है।
शनिवार को जी20 समिट की शुरुआत सुबह 9.30 बजे हुई। भारत मंडपम में सभी मेहमानों की पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वेलकम फोटोग्राफी हुई। जी20 के पहले सेशन का नाम वन अर्थ रखा गया है। इसके बाद सभी नेताओं के लिए लंच का इंतजाम किया गया है। लंच दोपहर डेढ़ बज तक चलेगा, उसके बाद नेताओं की द्विपक्षीय मुलाकातें होंगी। G20 समिट से जुड़े तमाम लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com
G20 Summit Update: जी20 समिट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com
G 20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली को लाइटों से सजाया गया। शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा दिल्ली पहुंचे।
#WATCH भारत में G 20 शिखर सम्मेलन: G 20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा दिल्ली पहुंचे। pic.twitter.com/D6fGPsnAI4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 8, 2023
G-20 के मद्देनजर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। शिखर सम्मेलन 2023 के मद्देनजर पुलिस वाहनों की जांच कर रही है। दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर और भारत मंडपम में भी कड़ी सुरक्षा है।
#WATCH | भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | वीडियो दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया सेंटर और भारत मंडपम से है। pic.twitter.com/YyHWhQKEZJ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2023
जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे।
#WATCH | भारत में जी 20 शिखर सम्मेलन | जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ जी 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। pic.twitter.com/BzUdLzQ6Th
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 9, 2023
G-20 Summit से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की द्विपक्षीय बैठक के दौरान स्वतंत्रता, लोकतंत्र, मानवाधिकार, समावेश, बहुलवाद और सभी नागरिकों के लिए समान अवसरों के साझा मूल्यों पर जोर दिया गया। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद जो बाइडेन ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिका और भारत की साझेदार आज जितनी मजबूत है वह इससे पहले कभी नहीं रही।
भारत मंडपम पहुंचे पीएम मोदी, देखें G20 Live वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=B82Bvz5fEDE
पीएम मोदी जो बाइडेन की मुलाक़ात में क्या-क्या हुई बात, पढ़ें पूरी खबर
