G20 Summit Updates: आज से जी-20 समिट के प्रमुख आयोजन की शुरुआत प्रगति मैदान के भारत मंडपम में हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत भाषण के साथ जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हुई। पीएम मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 के बाद विश्व में एक बहुत बड़ा संकट विश्वास के अभाव का आया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जब हम कोविड को हरा सकते हैं तो हम आपसी विश्वास में आए इस संकट पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं। पीएम बोले कि यह हम सबका साथ चलने का समय है इसलिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र हम सबके लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है।

शनिवार को जी20 समिट की शुरुआत सुबह 9.30 बजे हुई। भारत मंडपम में सभी मेहमानों की पीएम नरेंद्र मोदी के साथ वेलकम फोटोग्राफी हुई। जी20 के पहले सेशन का नाम वन अर्थ रखा गया है। इसके बाद सभी नेताओं के लिए लंच का इंतजाम किया गया है। लंच दोपहर डेढ़ बज तक चलेगा, उसके बाद नेताओं की द्विपक्षीय मुलाकातें होंगी। G20 समिट से जुड़े तमाम लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com

Live Updates

G20 Summit Update: जी20 समिट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए पढ़ें jansatta.com

12:44 (IST) 9 Sep 2023
G-20 LIVE: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बेटे ताजमहल देखने आगरा पहुंचे

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो के बेटे केसांग पंगारेप और उनकी पत्नी ताजमहल देखने आगरा पहुंचे।

12:33 (IST) 9 Sep 2023
G-20 LIVE: दिल्ली के लिए रवाना हुए हेमंत सोरेन और नीतीश कुमार

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हुए। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन दिल्ली के लिए रवाना हुए। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हुए।

12:28 (IST) 9 Sep 2023
G-20 LIVE: जी20 शिखर सम्मेलन का पहला सत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य राष्ट्राध्यक्षों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों ने दिल्ली के भारत मंडपम में जी20 शिखर सम्मेलन के प्रथम सत्र में भाग लिया।

12:23 (IST) 9 Sep 2023
G-20 LIVE: शिखर सम्मेलन में प्रदर्शनी

राष्ट्रीय पुरस्कार से पुरस्कृत शांति देवी मधुबनी पेंटिंग को दिल्ली में हो रहे G 20 शिखर सम्मेलन में प्रदर्शित कर रही हैं। उन्होंने अपनी पेंटिंग में ISRO द्वारा सफल मिशन चंद्रयान-3 को अपनी पेंटिंग में प्रदर्शित किया है।

12:19 (IST) 9 Sep 2023
G-20 LIVE: पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली बार देश में जी 20 का माहौल बना है- गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पहली बार देश में जी 20 का माहौल बना है। मैं जी 20 के सभी नेताओं का अपने देश में हार्दिक स्वागत करता हूं।

12:14 (IST) 9 Sep 2023
G-20 Summit LIVE: हमारी कला जर्मनी जा रही- पद्मश्री पुरस्कार विजेता दिलशाद हुसैन

G-20 Summit: अपनी कला और शिल्प प्रस्तुत करने के लिए जी 20 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित किए जाने पर पद्म श्री पुरस्कार विजेता दिलशाद हुसैन ने कहा, “हमने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक स्टॉल लगाया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे स्टॉल पर आए और उन्हें हमारे स्टॉल की चीजें पसंद आईं। उन्होंने हमारी कला की सराहना की। दिलशाद ने बताया कि तीन दिन बाद हमें एक फ़ोन आया जिसमें कहा गया कि आपके स्टॉल पर एक काले रंग का मटका है जो प्रधानमंत्री को पसंद आया और वह उपहार के रूप में उसे जर्मनी ले जाना चाहेंगे। हम बहुत खुश हुए कि हमारी कला जर्मनी जा रही है।

11:51 (IST) 9 Sep 2023
G-20 LIVE: विश्व में एक बहुत बड़ा संकट विश्वास के अभाव का- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

G 20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोविड-19 के बाद विश्व में एक बहुत बड़ा संकट विश्वास के आभाव का आया है। युद्ध ने इसको और गहरा किया है। जब हम कोविड को हरा सकते हैं तो हम आपसी विश्वास में आए इस संकट पर भी विजय प्राप्त कर सकते हैं… यह हम सबका साथ चलने का समय है इसलिए सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का मंत्र हम सबके लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है। वैश्विव अर्थव्यवस्था में उथल-पुथल हो, उत्तर और दक्षिण में डिवाइड हो, पूर्व और पश्चिम की दूरी हो, भोजन, ईंधन और उर्वरक का प्रबंधन हो, आतंकवाद साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा या जल सुरक्षा, हमें भावी पीढ़ियों के लिए इसका ठोस समाधान ढूंढना होगा।

11:29 (IST) 9 Sep 2023
G-20 LIVE: दिल्ली में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात

दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था पर स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर दीपेन्द्र पाठक ने कहा, “जी 20 के लिए दिल्ली पुलिस महीनों से तैयारी कर रही थी, आज वह मुख्य दिन है। आज से जी 20 शिखर सम्मेलन शुरू हुआ है। दिल्ली पुलिस मुस्तैद है, भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।”

11:05 (IST) 9 Sep 2023
G20 Live: G20 का नाम बदलकर G21

पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिल्ली में G20 शिखर सम्मेलन में आधिकारिक तौर पर शामिल होने के लिए अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष अज़ाली असौमानी का स्वागत किया। अफ़्रीकी संघ के शामिल होने के बाद G20 सभा का नाम बदलकर G21 किये जाने की उम्मीद है।

11:02 (IST) 9 Sep 2023
G20 Summit LIVE: यह हम सभी के लिए एक साथ आगे बढ़ने का समय- पीएम मोदी

जी 20 शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा, “आज जी 20 के अध्यक्ष के रूप में, भारत दुनिया से वैश्विक विश्वास की कमी को विश्वास और निर्भरता में बदलने का आह्वान करता है। यह हम सभी के लिए एक साथ आगे बढ़ने का समय है।” पीएम ने कहा कि इस बार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' का मंत्र हमारे लिए पथ प्रदर्शक बन सकता है। चाहे वह उत्तर और दक्षिण के बीच विभाजन हो, पूर्व और पश्चिम के बीच की दूरी हो, भोजन और ईंधन का प्रबंधन हो, आतंकवाद हो , साइबर सुरक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा या जल सुरक्षा, हमें भावी पीढ़ियों के लिए इसका ठोस समाधान ढूंढना होगा।

11:00 (IST) 9 Sep 2023
G-20 LIVE: अफ्रीकन यूनियन को G 20 के स्थाई सदस्य के रूप में आमंत्रण

G 20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं आप सबकी सहमति से आगे की कार्रवाई शुरू करने से पहले मैं अफ्रीकन यूनियन अध्यक्ष को G 20 के स्थाई सदस्य के रूप में अपना स्थान ग्रहण करने के लिए आमंत्रित करता हूं।

10:53 (IST) 9 Sep 2023
G-20 LIVE: पीएम ने कहा कि मिलकर विश्वास के संकट को दूर करेंगे

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत में G20 की 2022 स ज्यादा बैठकें हुई हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में 60 शहरों में बैठकें हुई हैं। पीएम ने कहा कि मिलकर विश्वास के संकट को दूर करेंगे।

10:50 (IST) 9 Sep 2023
G-20 Summit LIVE: पीएम मोदी का जी20 शिखर सम्मेलन में उद्घाटन भाषण

पीएम मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में जी20 शिखर सम्मेलन में उद्घाटन भाषण दिया। समिट के दौरान अफ्रीकन यूनियन को G-20 के 21वें स्थायी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

10:42 (IST) 9 Sep 2023
G-20 LIVE: पीएम मोदी ने शुरू किया संबोधन

पीएम मोदी ने शुरू किया संबोधन। मोरक्को में आए विनाशकारी भूकंप में घायल हुए लोगों के प्रति संवेदनाएं जताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूरा विश्व मोरक्को के साथ है।

10:37 (IST) 9 Sep 2023
G20 LIVE: जी 20 शिखर सम्मेलन का आयोजन स्थल भारत मंडपम

दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम का दृश्य।

10:29 (IST) 9 Sep 2023
G-20 Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत मंडपम पहुंचे

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

10:25 (IST) 9 Sep 2023
G-20 LIVE: पीएम मोदी कर रहे मेहमानों का स्वागत

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

10:24 (IST) 9 Sep 2023
G20 LIVE UPDATE: भारत मंडपम पहुंचे ऋषि सुनक

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्यप एर्दोगन दिल्ली के प्रगति मैदान में G 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

10:04 (IST) 9 Sep 2023
G-20 LIVE: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो प्रगति मैदान पहुंचे

अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दिल्ली के प्रगति मैदान में G 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल दिल्ली के प्रगति मैदान में G 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

09:52 (IST) 9 Sep 2023
G-20 Summit Live: मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रगति मैदान पहुंचे

G-20 के मुख्य समन्वयक हर्ष वर्धन श्रृंगला ने दिल्ली के प्रगति मैदान में G 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम में प्रदर्शनी केंद्र पहुंचे। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनॉथ दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

09:42 (IST) 9 Sep 2023
G-20 LIVE: मेहमानों का भारत मंडपम पहुंचना जारी

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचीं। IMF की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा दिल्ली के प्रगति मैदान में जी 20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंचे।

09:31 (IST) 9 Sep 2023
G-20 LIVE: भारत मंडपम में पीएम मोदी ने मेहमानों का स्वागत किया

वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष भारत मंडपम पहुंचे। भारत मंडपम में पीएम मोदी ने मेहमानों का स्वागत किया। सम्मेलन के लिए मेहमानों का आयोजन स्थल पहुंचना जारी है।

09:28 (IST) 9 Sep 2023
G-20 LIVE: यह सिर्फ रेलवे परियोजना नहीं, शिपिंग और रेलवे परियोजना- व्हाइट हाउस के प्रधान उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार

भारत, यूएई और सऊदी के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रमुख रेलवे सौदे पर, व्हाइट हाउस के प्रधान उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर ने कहा, “सबसे पहले, यह सिर्फ रेलवे परियोजना नहीं है, यह शिपिंग और रेलवे परियोजना है और महत्वपूर्ण है लोगों को यह समझना होगा कि यह कितना व्यापक, महत्वाकांक्षी और अभूतपूर्व होगा।”

09:25 (IST) 9 Sep 2023
G-20 Summit: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस पहुंचे दिल्ली

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद जी-20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचे।

09:12 (IST) 9 Sep 2023
G20 Summit Live: दिल्ली में बारिश से बदला मौसम का मिजाज

जी-20 बैठक से पहले मौसम का मिजाज बदला है। दिल्ली एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। देर रात हुई बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है। G20 Summit से पहले हुई बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली है। पढ़ें पूरी खबर

09:10 (IST) 9 Sep 2023
G20 Live Update: दिल्ली में सुरक्षा के अच्छे इंतज़ाम

जी 20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा व्यवस्था पर सुमन नलवा, PRO, दिल्ली पुलिस ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था के बहुत अच्छे इंतज़ाम किए गए हैं। बहुत सारी एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं। दिल्ली पुलिस की कई इकाई एकत्रित होकर काम कर रही हैं।

09:05 (IST) 9 Sep 2023
G-20 Summit: PM मोदी पहुंचे भारत मंडपम

PM नरेंद्र मोदी शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल भारत मंडपम पहुंच गए हैं। उनका स्वागत विदेश मंत्री एस जयशंकर और NSA अजीत डोवाल ने किया। G20 समिट का पहला सेशन 'वन अर्थ' पर होगा।

08:55 (IST) 9 Sep 2023
G20 Live: G 20 प्रदर्शनी में पिथोरा कला जनजातीय पेंटिंग का प्रदर्शन

स्पेन के विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस ब्यूनो G 20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित परेशभाई जयंतीभाई राठवा ने भारत मंडपम में G 20 प्रदर्शनी में पिथोरा कला जनजातीय पेंटिंग का प्रदर्शन किया। परेशभाई जयंतीभाई राठवा ने बताया कि यह पेंटिंग हमारे समाज के पिथोरा देवता के नाम पर है। यह कला संस्कृति करीब 12,000 साल पुरानी है। इस कला को जानने वाले अब सिर्फ 5-6 परिवार बचे हैं और मैं पिछले 30 साल से यह करता आ रहा हूं और नए बच्चों को भी इसकी शिक्षा दे रहा हूं। इंडोनेशिया में हुई G 20 में प्रधानमंत्री मोदी ने मेरी बनाई पिथोरा पेटिंगे को ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री को गिफ्त की थी। इस बार के G 20 सम्मेलन में मुझे जनजातीय मंत्रालय ने मुझे यहां अपनी कला को प्रदर्शन करने का न्योता दिया।

08:24 (IST) 9 Sep 2023
G-20 Live: प्लास्टिक फ्री रहेगा भारत मंडपम

जी 20: इको फ्रेंडली पहल के तहत भारत मंडपम को प्लास्टिक मुक्त रखा गया।

08:21 (IST) 9 Sep 2023
G-20 Summit Live: WHO के महानिदेशक दिल्ली पहुंचे

WHO के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्रेसियस का G20 शिखर सम्मेलन के लिए दिल्ली पहुंचने पर पारंपरिक स्वागत किया गया।

G-20 Summit से पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की द्विपक्षीय बैठक के दौरान स्वतंत्रता, लोकतंत्र, मानवाधिकार, समावेश, बहुलवाद और सभी नागरिकों के लिए समान अवसरों के साझा मूल्यों पर जोर दिया गया। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद जो बाइडेन ने ट्वीट कर कहा कि अमेरिका और भारत की साझेदार आज जितनी मजबूत है वह इससे पहले कभी नहीं रही।

भारत मंडपम पहुंचे पीएम मोदी, देखें G20 Live वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=B82Bvz5fEDE

पीएम मोदी जो बाइडेन की मुलाक़ात में क्या-क्या हुई बात, पढ़ें पूरी खबर