पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस की दिग्गज नेता गिरिजा के साथ गंभीर हादसा हुआ है। हादसा ऐसा कि उनके शरीर का 89 फीसदी हिस्सा झुलस गया है। दरअसल वो अपने घर में पूजा कर रही थीं उसी दौरान आग लग गई। जिस वजह से उनकी शरीर आग की चपेट में आ गई। इसके अलावा उनके सिर में भी गंभीर चोट आई है। डॉक्टर ने बताया कि हादसा का गंभीर है इस वजह से उनको पुनः: स्वस्थ होने में काफी समय लगेगा।
गिरिजा व्यास को अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हो आईसीयू में भर्ती हैं। हॉस्पिटल में ऑपरेशन डिपार्टमेंट को लीड कर रहे जैस्मीन शाह ने गिरिजा को लेकर बताया कि उनके शरीर का 89 फीसदी हिस्सा आग की चपेट में आने से जल गया है। और साथ ही गिरने की वजह से सिर पर लगने की वजह से उनके मस्तिष्क में भी गंभीर चोट आई है। गिरिजा के बेटे गोपाल शर्मा ने बताया कि वो जल्दी ही शीघ्र स्वस्थ होंगी।
केंद्रीय मंत्री और महिला आयोग की रहीं अध्यक्ष
78 साल की गिरिजा व्यास अपने घर पर पूजा कर रही थीं इसी दौरान उनकी साड़ी में आग लग गई। जिसके बाद उनको आनन फानन में उदयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से बाद में उन्हें अहमदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। अभी उनका इलाज अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल में किया जा रहा है।
राजस्थान की दिग्गज नेता गिरिजा व्यास राजस्थान और केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर रहीं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में साल 2013 से 2014 व्यास आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री रहीं। उदयपुर लोकसभा से सांसद रहते हुए व्यास नरसिम्हा राव सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय राज्य मंत्री रहीं। व्यास राजस्थान सरकार में भी मंत्री रही हैं। गिरिजा व्यास राष्ट्रीय महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रही हैं। सरकार ही नहीं व्यास राजस्थान कांग्रेस की कमान भी संभाल चुकी हैं। वो महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।
अशोक गहलोत की जल्द स्वस्थ होने की कामना
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गिरिजा व्यास के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ”पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. गिरिजा व्यास जी के आग से झुलसकर घायल होने का समाचार चिंताजनक है। मैं ईश्वर से उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।