दिल्ली विधासभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को आज उस समय बड़ा झटका लगा, जब पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद कृष्णा तीरथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई।
तीरथ पिछली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार में महिला बाल विकास मंत्री थीं।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि वह लोगों की सेवा करना चाहती हैं और यही वजह है कि उन्होंने भाजपा का दामन थामा है।
Former UPA Minister Krishna Tirath meets Amit Shah, joins BJP https://t.co/77KREMCLi7
— ANI (@ANI_news) January 19, 2015
उन्होंने कहा कि यह पार्टी पर निर्भर है कि वह उन्हें क्या भूमिका देती है। इस मुलाकात के दौरान दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय भी मौजूद थे।