मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार (16 अगस्त 2019) को मानवता का संदेश पेश करते हुए सड़क पर घायल पड़े एक शख्स की मदद करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और घायल शख्स को उठाकर एंबुलेंस में भी चढ़ाया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पूर्व सीएम दरियादिली दिखाते नजर आ रहे हैं। वह युवक की हालत देखकर बेचैन नजर आए।

दरअसल मंडीदीप गांव के पास हाईवे पर एक युवक घायल पड़ा हुआ था। हाईवे से चौहान का काफिल गुजर रहा था। जैसे ही पूर्व सीएम की नजर घायल युवक और वहां खड़ी भीड़ पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत अपना काफिला रुकवाया युवक की मदद के लिए दौड़ पड़े। इसके बाद अपने काफिले की एंबुलेंस के जरिए घायल को अस्पताल पहुंचाया। जिसके बाद वे वहां से रवाना हो गए।

जानकारी के मुताबिक सीएम के पहुंचने से पहले वहां खड़े लोग युवक की मदद करने की बजाय सिर्फ उसे देख रहे थे। लेकिन इसके बाद पूर्व सीएम ने एंबुलेंस में मौजूद स्ट्रेचर को उतरवाकर घायल युवक को उसपर खुद लिटाया। लोगों को हिदायत देकर युवक को अस्पताल भिजवाते हैं। उसके बाद वह अपने गांव के लिए रवाना होते हैं।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब शिवराज सिंह चौहान दरियादिली दिखाते हुए घायलों की मदद को के लिए आगे आए हो। वह कई मौकों पर ऐसा करते नजर आ चुके हैं। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें घायल की मदद करते देखा गया था। भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के प्रचार के लिए जा रहे शिवराज सिंह चौहान ने सड़क पर पड़े एक घायल को देखकर अपना वाहन रोक दिया था। पूर्व सीएम ने गाड़ी से उतर न सिर्फ उसकी मदद की बल्कि उसे अपनी कार से अस्पताल भी भिजवाया।

[bc_video video_id=”6072270375001″ account_id=”5798671092001″ player_id=”JZkm7IO4g3″ embed=”in-page” padding_top=”56%” autoplay=”” min_width=”0px” max_width=”640px” width=”100%” height=”100%”]

प्रचार के लिए जाते समय ईदगाह हिल इलाके में शिवराज ने देखा कि सड़क पर एक घायल व्यक्ति कराह रहा था। उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। अपनी छवि के अनुरूप से शिवराज ने अपने काफिले को तुरंत रुकने का आदेश दिया। वहां भीड़ भी मौजूद थी। युवक किसी वाहन से टक्कर लगने के कारण घायल हो गया है। व्यक्ति के सिर से खून निकल रहा था। इसलिए वह सड़क किनारे बैठा हुआ था।