उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहे एनडी तिवारी की तबीयत रविवार को फिर बिगड़ गई। दिल्ली स्थित साकेत के मैक्स अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। हालत नाजुक होने के चलते उन्हें आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक, उनका ब्लड प्रेशर लो हो गया था। यह पहला मौका नहीं है, जब उनकी तबीयत गड़बड़ाई है। 20 सितंबर को भी उन्हें ब्रेन हैमरेज के चलते अस्पताल ले जाया गया था।
वह इकलौते सीएम हैं, जो दो राज्यों के मुख्यमंत्री रहे हैं। वह तत्कालीन पीएम राजीव गांधी की कैबिनेट में विदेश मंत्री रहे हैं। तिवारी इसके अलावा साल 2007 से 2009 तक आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी रहे हैं। हालांकि, एक बार सेक्स स्कैंडल को लेकर उन पर कुर्सी छोड़ने का दबाव भी बनाया गया था। पहले वह कांग्रेस में थे, इसी साल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में वह और उनका बेटा रोहित शेखर तिवारी भाजपा में शामिल हुए थे।
#Delhi: Former UP & Uttarakhand CM ND Tiwari once again shifted to ICU of Max Hospital, Saket due to low blood pressure, put on life support
— ANI (@ANI) November 5, 2017
एनडी तिवारी सबसे पहले चर्चा में तब आए थे, जब इंदिरा गांधी ने 1976 में वीर बहादुर सिंह को उन्हें सीएम बनाने के लिए पद से हटा दिया था। 1976 में वह यूपी के सीएम बने। 1984 में उन्हें दोबारा यूपी की कुर्सी पर बैठने का मौका मिला। 1988 में फिर उन्हें सत्ता में आने का मौका मिला। जबकि साल 2002 में वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनाए गए, जहां वह पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले इकलौते सीएम थे।