Arun Jaitley Health News: पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का स्वास्थ्य कई दिनों से अच्छा नहीं है। बता दें कि उन्हें दिल्ली के एम्‍स में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। जेटली की खराब हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया है।शुक्रवार (16 अगस्त) की रात को गृह मंत्री अमित शाह ने एम्स में जाकर उनका हाल जाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी AIIMS जाकर उन्हें देखा था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात से ही उनकी हालत खराब हो रही है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने भी शुक्रवार को एम्स का दौरा किया और देर रात तक पूर्व वित्त मंत्री जेटली के साथ रहे। वहीं इससे पहले शुक्रवार शाम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अरुण जेटली से मिलने एम्स पहुंचे थे।

बता दें कि 9 अगस्त से उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं उनके परिवार के सदस्यों को एम्स के कार्डियोथोरेसिस और न्यूरोसाइंसेस सेंटर के वीआईपी कक्ष में रखा गया है।  एम्स में भर्ती जेटली को देखने के लिए तमाम राजनितिक दलों के नेता एम्स पहुंच रहे हैं। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्रालय संभालने वाले जेटली स्वास्थ्य कारणों से मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में शामिल नहीं हुए।

Live Blog

Highlights

    16:29 (IST)17 Aug 2019
    जेटली से मिलने पहुंचे राज्यपाल सत्यपाल मलिक

    जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक एम्स में भर्ती पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलने के लिए एम्स पहुंचे हैं। 

    16:04 (IST)17 Aug 2019
    अरुण जेटली का हाल जानने पहुंचे नीतीश कुमार और पीयूष गोयल

    एम्स में भर्ती अरुण जेटली का हाल जानने के लिए शुक्रवार से ही नेताओं की आवाजाही जारी है।  इसी संबंध में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पहुंचे। 

    14:39 (IST)17 Aug 2019
    डॉक्टरों की टीम कर रही देख-रेख

    66 साल के जेटली की हालत गंभीर है और बहु विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनके इलाज की देखरेख कर रही है। वह अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं।

    13:46 (IST)17 Aug 2019
    स्वास्थ्य कारणों सरकार में शामिल नहीं हुए जेटली

    मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्त मंत्रालय संभालने वाले जेटली स्वास्थ्य कारणों से मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में शामिल नहीं हुए। 

    13:14 (IST)17 Aug 2019
    अरुण जेटली को देखने एम्स पहुंची मायावती

    एम्स में भर्ती जेटली को देखने के लिए तमाम राजनितिक दलों के नेता एम्स पहुंच रहे हैं। बसपा प्रमुख मायावती जेटली  से मिलने एम्स पहुंची। मायावती के अलावा कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी एम्स का दौरा किया।

    12:11 (IST)17 Aug 2019
    अरुण जेटली को वेंटिलेटर से हटाकर ईसीएमओ पर रखा गया

    अरुण वेंटिलेटर से हटाकर ईसीएमओ यानी एक्सट्राकॉर्पोरियल मेंब्रेन ऑक्सीजिनेशन  पर रखा गया है। बता दें कि ईसीएमओ पर मरीज को तभी रखा जाता हैं जब दिल, फेफड़े काम करना बंद कर देते हैं और वेंटीलेटर का भी फायदा नहीं होता। इससे मरीज के शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाया जाता है। 

    11:16 (IST)17 Aug 2019
    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह मिलने पहुंचे

    भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली (66) की हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा है। आज सुबह केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह जेटली का हाल जानने एम्स पहुंचे। 

     

    10:20 (IST)17 Aug 2019
    जेटली को सॉफ्ट टिशू सरकोमा

    जेटली को सॉफ्ट टिशू सरकोमा है, जो एक प्रकार का कैंसर होता है। जेटली पहले से डायबिटीज के मरीज हैं। उनका किडनी ट्रांसप्लांट हो चुका है। 

    09:58 (IST)17 Aug 2019
    तकलीफ और बैचेनी की शिकायत पर हुए थे भर्ती

    सांस लेने में तकलीफ और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था। बता दें भाजपा सरकार के पहले कार्यकाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का अहम हिस्सा रहे थे। उन्होंने वित्त एवं रक्षा दोनों मंत्रालयों का कार्यभार संभाला था। 

    08:15 (IST)17 Aug 2019
    पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत नाजुक, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेता पहुंचे AIIMS

    पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का स्वास्थ  कई दिनों से खराब चल रहा है। ऐसे में उन्हें AIIMS के ICU में रखा गया है। बता दें कि उन्हें देखने के लिए अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री भी पहुंचे हुए हैं।