Gujarat floods, Maharashtra Weather, Kerala floods Updates: बारिश से बेहाल दक्षिण और पश्चिम भारत को रविवार को भी कहीं से कोई राहत नहीं मिली और केरल में जहां 72 लोगों की मौत हुई है वहीं कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में बारिश और बाढ़ के कारण 111 लोगों की जान चली गई है। वहीं मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुतबिक, महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित पुणे, कोल्हापुर और सतारा जिलों में कई जगहों पर सोमवार को भी भारी बारिश हो सकती है। इस बीच सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे विडियो में सेना के जवान से एक बच्चे ने कहा- ‘आप बहुत अच्छा काम करते हो।’ इसके बाद वह बच्चा जवान से हाथ मिलाता है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल और केन्द्र सरकार से बाढ़ प्रभावितों को तुरंत मदद मुहैया कराने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से उन्हें फिर से उनके पैरों पर खड़ा होने में मदद के लिए हर संभव प्रयास का वादा किया। राहुल ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के बाढ़ और भूस्खलन प्रभावित लोगों से मिलने के बाद ट्वीट किया, “यह देखना हृदयविदारक है कि वायनाड के लोग कितना कुछ खो चुके हैं। हम उन्हें उनके पैरों पर फिर से खड़ा होने में अपनी पूरी ताकत के साथ मदद करेंगे।”

Live Blog

Highlights

    18:14 (IST)12 Aug 2019
    उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में भूस्खलन में नौ मरे, केरल में मृतक संख्या 76 हुई

    उत्तराखंड और जम्मू में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गयी जबकि केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में सोमवार को भी बचाव अभियान जारी रहे। बाढ़ प्रभावित राज्यों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 173 हो गयी है।

    18:14 (IST)12 Aug 2019
    देहरादून: चमोली में भूस्खलन से छह मरे

    उत्तराखंड के चमोली जिले में घाट क्षेत्र में सोमवार तड़के भारी बारिश के दौरान तीन अलग-अलग गांवों में हुई भूस्खलन की घटनाओं में तीन मकान ढह गए और मलबे के नीचे एक महिला और उसकी नौ माह की बेटी सहित छह व्यक्ति ंिजदा दफन हो गए।

    18:14 (IST)12 Aug 2019
    देहरादून: चमोली में भूस्खलन से छह मरे

    उत्तराखंड के चमोली जिले में घाट क्षेत्र में सोमवार तड़के भारी बारिश के दौरान तीन अलग-अलग गांवों में हुई भूस्खलन की घटनाओं में तीन मकान ढह गए और मलबे के नीचे एक महिला और उसकी नौ माह की बेटी सहित छह व्यक्ति ंिजदा दफन हो गए।

    18:14 (IST)12 Aug 2019
    देहरादून: चमोली में भूस्खलन से छह मरे

    उत्तराखंड के चमोली जिले में घाट क्षेत्र में सोमवार तड़के भारी बारिश के दौरान तीन अलग-अलग गांवों में हुई भूस्खलन की घटनाओं में तीन मकान ढह गए और मलबे के नीचे एक महिला और उसकी नौ माह की बेटी सहित छह व्यक्ति ंिजदा दफन हो गए।

    16:33 (IST)12 Aug 2019
    रियासी में भूस्खलन की घटना में तीन की मौत

    जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में भूस्खलन के दौरान एक चट्टान की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

    16:30 (IST)12 Aug 2019
    शिवसेना विधायक ने बाढ़ के लिए ‘नौकरशाही की सुस्ती’ को जिम्मेदार ठहराया

    शिवसेना विधायक उल्हास पाटिल ने पश्चिमी महाराष्ट्र में भारी बारिश के बाद कोल्हापुर और सांगली जिलों में बाढ़ के लिए सोमवार को ‘‘नौकरशाही की सुस्ती’’ को जिम्मेदार ठहराया।

    15:27 (IST)12 Aug 2019
    महाराष्ट्र बाढ़: यातायात के लिये खुला मुंबई-बेंगलुरू राजमार्ग

    महाराष्ट्र के कोल्हापुर के पास पिछले छह दिन से बंद मुंबई-बेंगलुरू राष्ट्रीय राजमार्ग-4 को बाढ़ का पानी घटने के बाद सोमवार को यातायात के लिये आंशिक रूप से खोल दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    15:03 (IST)12 Aug 2019
    फिर से खोल दिया गया (NH) 4

    महाराष्ट्र: बाढ़ प्रभावित कोल्हापुर में जल स्तर घट रहा कोल्हापुर-सांगली फाटा में भारी वाहनों और एसयूवी के लिए बाढ़ प्रभावित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 4 को भी फिर से खोल दिया गया है।



    14:00 (IST)12 Aug 2019
    केरल में बारिश से मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हुई, 2.87 लाख लोग राहत शिविरों में

    केरल के कई हिस्सों में बारिश का पानी घटने लगा है और मलप्पुरम तथा वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित कवलप्परा एवं पुथुमाला इलाकों में तलाश अभियान अब भी जारी हैं। राज्य में बारिश जनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 76 हो गयी है और 2.87 लाख लोग राहत शिविरों में शरण लिये हुए हैं।

    13:16 (IST)12 Aug 2019
    पीएम मोदी से एचडी देवगौड़ा की अपील

    पूर्व पीएम और जद (एस) नेता एचडी देवगौड़ा ने कर्नाटक बाढ़ की स्थिति पर पीएम नरेंद्र मोदी को लिखा है। देवगौड़ा ने उनसे बाढ़ को प्राकृतिक आपदा घोषित करने और 5000 करोड़ रुपये की मदद देने का अनुरोध किया है।



    12:34 (IST)12 Aug 2019
    वायनाड पहुंचे राहुल गांधी

    केरल: राहुल गांधी, कांग्रेस अपने लोकसभा क्षेत्र के लोगों को राहत सामग्री देते और वितरित करते हुए। 

    11:46 (IST)12 Aug 2019
    शिवमोग्गा में बाढ़ से लोग बेहाल

    कर्नाटक: राज्य में आई बाढ़ से शिवमोग्गा जिले के राजीव गांधी एक्सटेंशन के कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है, "कोई नेता हमें देखने नहीं आया, न ही सीएम और न ही विपक्ष का कोई। हालांकि हमें भोजन मिल रहा है, पानी नहीं है। मकान क्षतिग्रस्त हैं।" 

    11:33 (IST)12 Aug 2019
    उतराखंड में बाढ़

    उतराखंड के चमोली में विकास खंड घाट का लांखी गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम को बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है।

    11:31 (IST)12 Aug 2019
    कर्नाटक में बाढ़ का कहर जारी

    कर्नाटक बाढ़: 1 अगस्त 2019 से राज्य में बाढ़ के कारण 40 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 14 लोग लापता हैं।

    11:29 (IST)12 Aug 2019
    (NH) 4 फिर से खोला गया

    महाराष्ट्र: कोल्हापुर-सांगली फाटा में भारी वाहनों और एसयूवी के लिए बाढ़ प्रभावित राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) 4 फिर से खोल दिया गया है।

    10:49 (IST)12 Aug 2019
    उत्तराखंड के इन जिलों में होगी भारी बारिश

    मौसम विभाग: चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, नैनीताल और पौड़ी जिलों में विशेषकर 13,14,15 और 16 अगस्त को भारी वर्षा होने की संभावना है।

    10:29 (IST)12 Aug 2019
    मुंबई: ट्रांस हार्बर लाइन पर स्थानीय ट्रेन पटरी से उतरी, सेवाएं बाधित

    मध्य रेलवे की ट्रांस हार्बर लाइन पर रविवार शाम स्थानीय ट्रेन की दो बोगियां पटरी से उतर गईं, जिसके चलते इस मार्ग पर सेवाएं निलंबित कर दी गईँ। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    10:28 (IST)12 Aug 2019
    बाढ़ से जूझ रहे कोल्हापुर और सतारा में सोमवार को भारी बारिश की आशंका

    मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित पुणे, कोल्हापुर और सतारा जिलों में कई जगहों पर सोमवार को भारी बारिश हो सकती है।

    09:45 (IST)12 Aug 2019
    मध्य प्रदेश में नदी पार करता हुआ शख्स

    मध्य प्रदेश के बैवानी से नदी पार करने का एक खतरनाक तरीका सामने आया है।