देश के कई हिस्सों में मौसम बदल रहा है। जहां हिमाचाल प्रदेश में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात हैं वहीं उत्तराखंड से भी कुछ ऐसी ही खबरें सामने आ रही हैं। असम में आई बाढ़ के रहते 5 लाख से ज़्यादा लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है। अमित शाह ने असम के मुख्यमंत्री से बात कर हालात का जायजा लिया है।

हिमाचल प्रदेश में सड़कें बंद होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस ने रविवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बागीपुल इलाके में अचानक आई बाढ़ के रहते  पर्यटकों और स्थानीय लोगों सहित 200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।

मंडी जिला पुलिस के डीएसपी पधर संजीव सूद ने एएनआई को बताया, “पराशर झील के पास मंडी जिले के बागीपुल क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई है, जिससे मंडी पराशर रोड पर बग्गी पुल के पास पर्यटकों और स्थानीय लोगों सहित 200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।” डीएसपी सूद ने आगे कहा कि इलाके में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मंडी पुलिस ने जानकारी दी कि मंडी में बाघी पुल के आसपास बादल फटने के बाद आई बाढ़ के कारण कमांद से आगे पराशर की ओर जाने वाली सड़क बंद हो गई है।

कई गाड़ियां फंसी

पुलिस ने कहा कि चंबा से छात्रों की एक बस और पराशर से वापस आ रहे कई वाहन फंस गए हैं। बाढ़ के रहते फंसे हुए लोगों के लिए सुविधाओं की व्यवस्था की गई है क्योंकि फिलहाल सड़क खुलने की कोई संभावना नहीं है।

सड़कें बंद, पुलिस ने आगे के लिए क्या जानकारी दी है

मंडी पुलिस ने जानकारी दी कि मंडी में बाघी पुल के आसपास बादल फटने के बाद आई बाढ़ के कारण कमांद से आगे पराशर की ओर जाने वाली सड़क बंद हो गई है। पुलिस ने कहा कि चंबा से छात्रों की एक बस और पराशर से वापस आ रहे कई वाहन फंस गए। पुलिस ने कहा, “उनके रात्रि प्रवास के लिए सुविधाओं की व्यवस्था की गई है क्योंकि आज रात सड़क खुलने की कोई संभावना नहीं है।”

उत्तराखंड में भी भारी बारिश, यात्रा रुकी

देश के अलग हिस्सों की तरह उत्तराखंड में भी भारी बारिश है। जिसके रहते केदारनाथ यात्रा को अगले आदेश तक रोक दिया गया है। रुद्रप्रयाग के कलेक्टर मयूर दीक्षित ने यह आदेश देते हुए कहा कि भारी बारिश के राहते यह फैसला लिया गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 30 जून तक भारी बारिश की संभावना दर्ज कराई है।