Pahalgam Terror Attack Update: भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को भारत में पाकिस्तानी लड़कियों से शादी को पाकिस्तानी आतंकवाद का नया चेहरा करार दिया। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने दावा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘पाकिस्तानी आतंकवाद का एक नया चेहरा अब सामने आया, लगभग 5 लाख से ऊपर पाकिस्तानी लड़की भारत में शादी कर हिंदुस्तान में रह रही है,आज तक उनको भारत की नागरिकता नहीं मिली है। अंदर घुसे इन दुश्मनों से लड़ना कैसे।’
बीजेपी सांसद ने समाचार न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ‘पहलगाम की जो घटना हुई है वह बहुत ही ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण है। आपने देखा कि 12-14 मकान जमींदोज हुए हैं। इस देश में सभी देशभक्त हैं। हिंदू हो चाहे मुस्लिम हो या सिख और ईसाई। लेकिन जब वीजा कैंसिल होने के बाद में जो सबसे बड़ा सवाल जो उभर कर आया है। इसमें दो तरह के वीजा हैं जो कि अलार्मिंग है। उनकी एक गहन जांच की जरूरत है कि पाकिस्तान की लड़कियों की यहां पर शादी हुई हैं और वो भारत की नागरिक बन नहीं सकती हैं। बरसों बरसों से यहां पर रह रही हैं और पाकिस्तान के लड़को की भी शादी भारत में हुई है। अब किस मंतव्य और मोटिव के साथ उनकी शादी हुई है। ये एक जांच का विषय है।’
पहलगाम हमले पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का पोस्ट
पाकिस्तान हमारा दुश्मन देश – निशिकांत दुबे
भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, ‘क्या यहां पर लड़का या लड़की नहीं मिलती हैं। पाकिस्तान हमारा दुश्मन देश है। जो यहां से आजादी के बाद पाकिस्तान चले गए। उनकी संपत्ति भारत सरकार की है। वो शत्रु अधिनियम के दायरे में आता है। क्या वो नहीं लगता है कि वो देश के अंदर बैठे हुए दुश्मन हैं। जानबूझकर उनके लड़कों ने और वहां की लड़कियों ने यहां शादी की है। तो पहले इनसे भी निपटने की जरूरत है। पाकिस्तान ने हमारे यहां पर तबाही पैदा की है, जो हमारे लोगों को मारा है। जिन लोगों ने साथ देने की मंशा से यहां शादी का बहाना बनाया है। उनको भी टाइट करने की जरूरत है।
कितने पाकिस्तानी नागरिकों ने छोड़ा देश
इससे पहले अटारी बॉर्डर पर प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण पाल ने बताया कि शॉर्ट टर्म वीजा होल्डर्स के लिए समय सीमा रविवार को खत्म होने के बाद पिछले तीन दिनों में 537 पाकिस्तानी नागरिक अटारी बॉर्डर से भारत छोड़ चुके हैं। इस बीच पिछले तीन दिनों में 850 भारतीय नागरिक भारत लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि अकेले रविवार को 237 पाकिस्तानी नागरिक अपने देश लौटे, जबकि 116 भारतीय नागरिक वापस आए। सिंधु जल संधि को लेकर नेहरू पर फूटा निशिकांत दुबे का गुस्सा
