आरएसएस के पूर्व सरसंघचालक के एस सुदर्शन की जीवनी के लेखक बलदेव ‘भाई’ शर्मा को मंगलवार को राज्यपाल अनुसुइया उइके ने छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया। शर्मा पूर्व नेशनल बुक ट्रस्ट के सदस्य और हुमारे सुदर्शनजी के लेखक हैं। कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में कुलपति पद पर इनकी नियुक्ति ने राज्य सरकार की इच्छा के खिलाफ की गई है।

इस नियुक्ति से राज्य सरकार नाराज है। सरकार के अधिकारियों ने दावा किया कि राज्यपाल ने कांग्रेस सरकार के सुझावों की अनदेखी की है। गोपनीयता की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, “कुलपति के पद पर नियुक्ति के लिए राज्यपाल के पास अंतिम सूची के तौर पर छह लोगों के नाम भेजे गए थे। निर्णय राज्यपाल द्वारा लिया गया था, हालांकि हमने अन्य नामों का सुझाव दिया था। सरकार के सुझावों पर विचार नहीं किया गया।”

सूत्रों ने बताया कि दिसंबर 2019 से ही कुलपति पद पर नियुक्ति के लिए कई नामों पर चर्चा चल रही थी। पूर्व कुलपति मानसिंह परमार ने मार्च 2019 में इस्तीफा दे दिया था। तब से यह पद एक अतिरिक्त जिम्मेदारी के तौर पर कमिश्नर जी आर चूरन के पास था। शर्मा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में सेवारत हैं।