Ellenabad (Haryana) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में ऐलनाबाद सीट के 14 राउंड की वोटिंग खत्म हो गई है और कांग्रेस के भरत सिंह बेनीवाल ने बाजी मार ली है। भरत सिंह बेनीवाल ने 15000 वोटों से ये जीत हासिल की है। उन्हें कुल 77865 वोट पड़े हैं। उनके सामने इस सीट से इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) ने चार बार के विधायक रह चुके पार्टी के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला को मैदान में उतारा था जिन्हें 62865 वोट मिले हैं। वहीं, बीजेपी की ओर से अमीर चंद तलवाड़ा चुनावी मैदान में थे जिन्हें सिर्फ 13320 वोट मिले।
ऐलनाबाद सीट से शुरुआती रुझानों में यहां इनेलो, कांग्रेस और बीजेपी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिला। लेकिन जनता ने भरोसा कांग्रेस नेता भरत सिंह बेनीवाल पर जताया।
Haryana Election Results 2024 LIVE: Check Here
पिछले करीब 24 सालों से INLD का कब्जा रहा है
ऐलनाबाद क्षेत्र काफी संपन्न इलाका है। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में यहां कुल 1,80,730 वोटर थे। उनमें से 96,292 पुरुष और 84,438 महिला मतदाता थे। इस सीट पर पिछले करीब 24 सालों से इंडियन नेशनल लोकदल का कब्जा है। इस बार भी आईएनएलडी अपनी सीट बचाने के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरी है। वर्ष 2000 में आईएनएलडी के भागी राम (Bhagi Ram) यहां से चुने गए थे। 2005 के चुनाव में आईएनएलडी के ही सुशील यहां से निर्वाचित हुए।
ऐलनाबाद, जिसे पहले खारील के नाम से जाना जाता था, हरियाणा के सिरसा जिले का एक महत्वपूर्ण शहर है और हरियाणा विधानसभा के 90 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह सिरसा लोकसभा क्षेत्र का भी हिस्सा है, और वर्तमान में अभय सिंह चौटाला यहां के विधानसभा सदस्य हैं, जो 2010 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह क्षेत्र घग्गर नदी के दक्षिणी तट पर स्थित है और राजस्थान तथा हरियाणा के बीच एक बंदरगाह के रूप में कार्य करता है, जिससे शहर में पंजाबियों और अन्य सांस्कृतिक समूहों की महानगरीय संस्कृति देखी जा सकती है।
2019 के चुनाव की स्थिति
क्रम संख्या | उम्मीदवार का नाम | पार्टी | वोटों की संख्या |
1 | अभय सिंह चौटाला | INLD | 57,055 |
2 | पवन बेनीवाल | BJP | 45,133 |
3 | भारत सिंह बेनीवाल | Congress | 35,383 |
शहर 17 वार्डों में विभाजित है, और 2011 की जनगणना के अनुसार, यहां की आबादी 52,285 थी, जिसमें से 44,452 लोग एलेनाबाद नगर समिति और 7,833 लोग ग्रामीण ग्राम पंचायत में रहते थे। 2022 तक, शहर की अनुमानित आबादी 60,000 से अधिक हो चुकी है। 2019 के विधानसभा चुनावों में क्षेत्र में कुल 1,51,610 मतदाता थे, जो विभिन्न श्रेणियों में विभाजित थे, जिसमें सामान्य, विदेशी, प्रॉक्सी और डाक मतदाता शामिल थे।
यहां की प्रमुख समस्याओं में नशे की समस्या खास तौर पर छाई हुई है। इसके अलावा टेल तक पानी नहीं पहुंच पाने की भी समस्या गहरी है। इसको लेकर हर चुनाव में शोर मचता है, लेकिन अब तक इसका कोई निराकरण नहीं हो सका है।