बिहार विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 नवंबर 2024 को एक चरण में मतदान हुआ था जिसके नतीजे आज सामने आए। बिहार की चारों सीट इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ पर एनडीए ने जीत का परचम लहराया है। इमामगंज में हम, बेलागंज में जेडीयू, रामगढ़ में बीजेपी और तरारी में भी बीजेपी प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। ECI के अनुसार इमामगंज से हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) की दीपा कुमारी, बेलागंज से जनता दल-यूनाइटेड (JDU) की मनोरमा देवी, रामगढ़ से BJP के अशोक कुमार सिंह और तरारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी विशाल प्रशांत ने जीत हासिल की। बिहार विधानसभा चुनाव 2024 के पूरे परिणाम चुनाव आयोग की वेबसाइट results.eci.gov.in पर देखे जा सकते हैं।

Jharkhand Election Results 2024 LIVE

बिहार में चार विधानसभा सीटों इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ पर उपचुनाव हुए थे। इनमें से दो सीटें इमामगंज और बेलागंज गया जिले में हैं। रामगढ़ विधानसभा सीट कैमूर जिले में आती है। वहीं, तरारी विधानसभा सीट भोजपुर जिले में आती है। वोटिंग की बात की जाये तो बिहार उपचुनाव की चारों सीटों पर कुल 52.84% मतदान हुए थे। इसमें सबसे अधिक रामगढ़ में 58.68 प्रतिशत, बेलागंज में 52.10%, इमामगंज में 51.68 प्रतिशत और तरारी विधानसभा में 50.10% मतदान हुए थे।

Election Commission ECI UP By Election Result 2024 LIVE

Live Updates

बिहार उपचुनाव से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए पढ़ें Jansatta.com

07:36 (IST) 23 Nov 2024
Bihar UP Chunav Result 2024 ECI Live: इमामगंज विधानसभा सीट पर कौन-कौन है चुनावी मैदान में

इमामगंज विधानसभा सीट पर जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी प्रत्याशी हैं। राजद ने रौशन मांझी का चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं, प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के कैंडिडेट जितेंद्र कुमार हैं।

07:35 (IST) 23 Nov 2024
Bihar UP Chunav Result 2024 ECI Live: बेलागंज विधानसभा से कौन-कौन है चुनाव मैदान में

Bihar UP Chunav Result 2024 Live Updates: बेलागंज विधानसभा से कौन-कौन है चुनाव मैदान में

बेलागंज विधानसभा से राजद ने विश्वनाथ यादव को प्रत्याशी बनाया है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज ने अमजद को टिकट दिया है।

गया की इमामगंज और बेलागंज, आरा की तरारी और कैमूर की रामगढ़ विधान सभा सीट पर मुख्य मुकाबला इंडिया अलायंस और एनडीए के बीच माना जा रहा है। दोनों गठबंधनों के बीच मुकाबला तो है, साथ ही प्रशांत किशोर की जान सुराज ने भी अपनी पूरी ताकत लगा रखी है।