Lok Sabha Elections 2024: भारतीय निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार यानी आज घोषणा की है कि लगभग 97 करोड़ लोग इस साल के लोकसभा चुनाव में वोटिंग करने के पात्र होंगे। साथ ही कहा गया कि इसमें 18 से 29 साल की उम्र वाले दो करोड़ से ज्यादा वोटर्स को मतदाता लिस्ट में जोड़ गया है। पिछले लोकसभा चुनाव 2019 से रजिस्टर मतदाताओं में छह फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
चुनाव आयोग ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा मतदाता भारत में हैं। 96.88 करोड़ लोग भारत में आगामी आम चुनावों के लिए मतदान करने के लिए रजिस्टर हैं। पोल पैनल की तरफ से कहा गया कि लिंग अनुपात 2023 में 940 से बढ़कर 2024 में 948 हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पुणे में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हर चरण में राजनीतिक दलों की भागीदारी के साथ-साथ मतदाताओं की लिस्ट में तमाम कामों को भी बताया गया था।
इन मतदाताओं के नाम को हटाया
चुनाव आयोग के मुताबिक, 1 करोड़ 65 लाख 76 हजार 654 मृतकों, किसी दूसरी जगह शिफ्ट हो चुके और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम को भी लिस्ट से निकाल दिया गया है। इसमें 67 लाख 82 हजार 642 डेड वोटर्स, 75 लाख 11 हजार 128 अनुपस्थि वोटर्स और 22,5,685 डुप्लीकेट मतदाता शामिल हैं।
वहीं, इस बार मतदाता लिस्ट में 2.63 करोड़ से अधिक नए मतदाओं को एड किया गया है। इनमें से लगभग 1.41 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। वहीं, रजिस्टर्ड पुरुष वोटर्स से (1.22 करोड़) से 15 फीसदी अधिक हैं। वोटर डेटाबेस में लगभग 88.35 लाख दिव्यांग वोटर्स पंजीकृत हैं। 17 साल से अधिक उम्र के 10.64 लाख युवाओं ने मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन दिया था। इनमें तीन तारीखों 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 की उम्र पूरी करने वाला यूथ शामिल हैं।