नेपाल की राजधानी काठमांडो में आज 7.5 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया जहां कुछ घरों के क्षतिग्रस्त होने की खबर है।

भूकंप के कारण लोगों के हताहत होने के बारे में तत्काल कोई सूचना नहीं है। भूकंप दोपहर के आसपास आया और भारत के साथ ही पाकिस्तान में भी महसूस किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने 3 बजे आपात बैठक बुलाई है। इसके साथ ही उन्होंने बिहार और सिक्किम के मुख्यमंत्री से बात कर वहां की जानकारी मांगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भूकंप की जानकारी ट्विटर पर साझा की। उन्होंने ट्वीट किया…

पाकिस्तान में लाहौर निवासी मोहम्मद शहाब ने बताया कि वह अपने कार्यालय में बैठे हुए थे कि तभी पूरा शहर भूकंप से हिल गया। उन्होंने बताया कि भूकंप काफी देर तक महसूस किया गया लेकिन शहर में अब स्थिति सामान्य है।

1st

भारत की राजधानी दिल्ली समेत देश के पूर्वी और उत्तरी हिस्सों में भी भूकंप महसूस किया गया। अमेरिकी ज्योलोजिकल सर्वे ने कहा है कि भूकंप के चलते नेपाल में भारी नुकसान की आशंका है।