Bangalore News Updates: चंद्रयान-2 को सोमवार को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक और ऊंचाई पर पहुंचाने के साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘रोवर’ उतारने के इरादे से भेजे गए भारत के दूसरे चंद्र मिशन की सभी गतिविधियां सामान्य हैं। इसरो का सर्वाधिक शक्तिशाली रॉकेट जीएसएलवी मार्क-ककक (थ्री) एम 1 आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से 22 जुलाई को चंद्रयान-2 को लेकर रवाना हुआ था।

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-2 को योजना अनुसार तीसरी बार आज अपराह्न तीन बजकर 12 मिनट पर कक्षा में सफलतापूर्वक और ऊंचाई पर पहुंचा दिया गया। इस कार्य में यान में उपलब्ध प्रणोदन प्रणाली का 989 सेकंड तक इस्तेमाल किया गया। इसरो ने कहा, ‘‘ यान 276 ७ 71792 किमी की कक्षा में पहुंचा गया है। अंतरिक्षयान की सारी गतिविधियां सामान्य हैं।’’

संगठन के अनुसार, कक्षा में यान को चौथी बार और ऊंचाई पर ले जाने का कार्य दो अगस्त को भारतीय समयानुसार अपराह्न दो से तीन बजे के बीच किया जाएगा। अंतरिक्ष एजेंसी के मुताबिक चंद्रमा के गुरुत्व क्षेत्र में प्रवेश करने पर चंद्रयान-2 की प्रणोदन प्रणाली का इस्तेमाल अंतरिक्ष यान की गति धीमी करने में किया जाएगा, जिससे कि यह चंद्रमा की प्रारंभिक कक्षा में प्रवेश कर सके।

आगे चंद्रमा की सतह से 100 किमी की ऊंचाई पर चंद्रमा के चारों ओर चंद्रयान-2 को पहुंचाया जाएगा। फिर लैंडर ऑर्बिटर से अलग हो जाएगा और चंद्रमा के चारों ओर 100 किमी 30 किमी की कक्षा में प्रवेश करेगा। फिर यह सात सितंबर को चंद्रमा की सतह पर उतरने की प्रक्रिया में जुट जाएगा। चंद्रमा की सतह पर उतरने के बाद रोवर लैंडर से अलग हो जाएगा और चंद्रमा की सतह पर एक चंद्र दिवस (पृथ्वी के 14 दिन के बराबर) की अवधि तक प्रयोग करेगा।

उधर, टेलीकॉम नेटवर्क उपकरण बनाने वाली अमेरिकी कंपनी सिस्को अब गूगल की ‘जीस्टेशन’ सेवा उपलब्ध कराने के लिए उसके संग मिलकर काम कर रही है। सोमवार (29 जुलाई, 2019) को यह जानकारी सिस्को ने दी। बता दें कि जीस्टेशन, गूगल की देशभर में सार्वजनिक स्थानों पर मुफ्त और तेज गति की वाइ-फाई इंटरनेट सुविधा प्रदान करने वाली सेवा है।

साझेदारी के तहत सिस्को नेटवर्क से जुड़ा बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराएगी। इसके लिए एक प्रायोगिक परीक्षण बेंगलुरु में शुरू किया गया है। शहर में 25 स्थानों पर इस सेवा को शुरू कर दिया गया है जबकि 200 और जगहों पर यह सेवा अगले दो से तीन माह में शुरू हो जाएगी। बाद में इस सेवा को शहर के 300 और स्थानों एवं देश के अन्य हिस्सों में विस्तारित किया जाएगा।

Live Blog

Highlights

    21:18 (IST)29 Jul 2019
    कब चुना जाएगा कर्नाटक विस का नया अध्यक्ष?

    कर्नाटक विधानसभा के नये अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को किया जाएगा। विधानसभा सचिव एम के विशालक्षी ने एक बयान में कहा कि अध्यक्ष का चुनाव बुधवार को किया जाएगा और सदस्य मंगलवार दोपहर तक प्रस्तावक के एक पत्र के साथ अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं।

    अध्यक्ष पद की दौड़ में कुछ नामों की चर्चा है लेकिन भाजपा ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। कर्नाटक विधानसभा में सोमवार को बी एस येदियुरप्पा के विश्वास मत हासिल करने के कुछ ही देर बाद विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी थी।

    21:13 (IST)29 Jul 2019
    पूर्व बीबीएमपी कमिश्नर बने बीएस येदियुरप्पा के सलाहकार

    कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को सोमवार को सलाहकार मिल गया है। पूर्व बीबीएमपी कमिश्नर एम.लक्ष्मीनारायण को येदियुरप्पा का सलाहकार नियुक्त किया गया है। इससे पहले, चंद्र लेआउट और विजय नगर समेत बेंगलुरू के कई इलाकों में सोमवार को बिजली की समस्या रही। बीईएससीओएम के मुताबिक, ऐसा आस-पास सीटी रीप्लेसमेंट कार्य के चलते हुआ। हालांकि, अधिकारियों को इस बारे में सूचित कर दिया गया है और वे इसे दुरुस्त करने पर काम कर रहे हैं। इन इलाकों में शाम साढ़े छह बजे तक बिजली आ जाएगी।

    20:43 (IST)29 Jul 2019
    हाथी ने गाड़ी पर बोला हमला, देखें VIDEO
    16:59 (IST)29 Jul 2019
    येदियुरप्पा ने आसानी से हासिल किया विश्वासमत, अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

    कर्नाटक में बी एस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली तीन दिन पुरानी सरकार ने ध्वनि मत से आसानी से विश्वास प्रस्ताव जीत कर राज्य विधानसभा में सोमवार को बहुमत साबित कर दिया। विधानसभा के अध्यक्ष के.आर रमेश कुमार ने येदियुरप्पा के विश्वासमत जीतने के तुरंत बाद अपने इस्तीफे की घोषणा की। विश्वासमत की प्रक्रिया सदन की कार्यवाही शुरू होने के एक घंटे के भीतर ही निपट गई।

    विधानसभा के 17 बागी विधायकों को अयोग्य साबित किए जाने से सदन की संख्या घटने के बाद भाजपा को आसान जीत मिलने की पूरी संभावना के चलते विपक्षी कांग्रेस और जद (एस) ने मत विभाजन के लिए दबाव नहीं बनाया।

    16:14 (IST)29 Jul 2019
    दुनिया के सस्ते शहरों में बेंगलुरु का नाम

    इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) ने दुनिया के सबसे सस्ते शहरों (कॉस्ट ऑफ लिविंग के आधार पर) की सूची जारी की है। इस सूची में राजधानी दिल्ली और बेंगलुरु को भी शामिल किया गया है। सूची में बेंगलुरु को 5वां स्थान मिला है। वहीं चेन्नई और दिल्ली क्रमशः 8वें और 10वें स्थान पर हैं।

    16:09 (IST)29 Jul 2019
    IMA स्कैमः एसआईटी के समक्ष हाजिर होंगे अयोग्य MLA बेग

    बेंगलुरु में करोड़ों रुपये के आई मॉनिटरी ए़डवाइजरी (IMA) निवेश घोटाले में कांग्रेस के बागी व अयोग्य घोषित किए गए विधायक आर. रोशन बेग विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश होंगे। बेग के अलावा इस मामले में चामराजपेट के विधायक वीजेड जमीर अहमद खान भी एसआईटी के सामने पेश होंगे।

    एसआईटी के अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों विधायकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इन विधायकों से पूछताछ के लिए अलग-अलग समय दिया गया है। इससे पहले तीन लोगों ने तेलंगाना हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर अदालत से सीआईडी को केस दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की।

    साथ ही आईएमए के प्रोमोटर्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि आईएमए ने तेलंगाना डिपोजिटर्स प्रोटेक्शन एक्ट का उल्लंघन किया था।  हाईकोर्ट ने सोमवार को सुनवाई में सीआईडी को केस दर्ज करने का आदेश दे दिया है।

    15:26 (IST)29 Jul 2019
    बाघों की संख्या के मामले में मध्यप्रदेश ने कर्नाटक को पछाड़ा

    बाघों की संख्या के मामले में मध्यप्रदेश ने कर्नाटक को पीछे छोड़ दिया है। यह बात ऑल इंडिया टाइगर एस्टिमेशन रिपोर्ट 2018 में सामने आई है। 524 बाघों के साथ कर्नाटक देश में दूसरे स्थान पर है। वहीं, मध्यप्रदेश में बाघों की संख्या देशभर में सबसे अधिक 526 है। 442 बाघों के साथ उत्तराखंड तीसरे स्थान पर है। पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यह रिपोर्ट जारी की।

    14:51 (IST)29 Jul 2019
    आईएमए निवेश घोटाले में ईडी की राडार पर 9 आईपीएस अधिकारी

    करोड़ों रुपये के आई मॉनिटरी ए़डवाइजरी (IMA) निवेश घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की नजर 9 आईपीएस अधिकारियों पर है। एजेंसी की जांच में सामने आया है कि इन अधिकारियों को कथित रूप से इस घोटाला का पर्दाफाश नहीं करने के लिए मोटी रकम दी गई। ईडी ने हालांकि, इस मामले की जांच के संबंध में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। सूत्रों का कहना है कि इस घोटाले के मास्टरमाइंड मोहम्मद मंसूर खान ने पूछताछ में पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं को घूस देने की बात कही है।

    14:22 (IST)29 Jul 2019
    बेंगलुरु में वाईफाई के लिए साथ आए गूगल और सिस्को

    अमेरिकी नेटवर्किंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनी सिस्को और गूगल ने बेंगलुरू में सार्वजनिक वाईफाई के लिए एक दूसरे से हाथ मिलाया। सिस्को की तरफ से यह जानकारी सोमवार को दी गई। सिस्को ने कहा कि इस पार्टनरशिप के तहत हम गूगल के 'gStation' के लिए नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया कराएंगे। बेंगलुरू में अगले 2-3 महीनों में 200 स्थानों पर वाईफाई लगाए जाएंगे।

    13:47 (IST)29 Jul 2019
    हिमा दास के नाम पर रखा बाघ के बच्चे का नाम

    शहर के बानेरघट्टा बायोलॉजिकल पार्क ने एक बाघ के बच्चे का नाम एथलीट हिमा दास के नाम पर रखा गया है। एथलीट हिमा दास ने पिछले एक महीने के भीतर विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 5 गोल्ड मेडल जीते हैं। छह महीने के इस बाघ के बच्चे को तीन अन्य बच्चों के साथ सफारी के बाड़े में छोड़ा गया।

    13:18 (IST)29 Jul 2019
    बेंगलुरु पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के 1169 मामले दर्ज किए

    बेंगलुरु पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने के 1169 मामले दर्ज किए। बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने वाहन शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने इसके अलावा बिना डिस्प्ले कार्ड वाले 63 ऑटोरिक्शा को भी जब्त किया।

    12:37 (IST)29 Jul 2019
    केंद्रीय कारागार में विचाराधीन कैदी की गिरने से मौत

    बेंगलुरु के केंद्रीय कारागार में रविवार को एक विचाराधीन कैदी की गिरने से मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि कैदी को स्वास्थ्य संबंधी समस्या थी। इस कारण वह गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। उसके विक्टोरिया हॉस्पिटल ले जाया गया। उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

    12:09 (IST)29 Jul 2019
    दुनिया के सबसे सस्ते शहरों शामिल बेंगलुरु, दिल्ली

    इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट (ईआईयू) ने दुनिया के सबसे सस्ते शहरों (कॉस्ट ऑफ लिविंग के आधार पर) की सूची जारी की है। इस सूची में राजधानी दिल्ली और बेंगलुरु को भी शामिल किया गया है। सूची में बेंगलुरु को 5वां स्थान मिला है। वहीं चेन्नई और दिल्ली क्रमशः 8वें और 10वें स्थान पर हैं।

    11:37 (IST)29 Jul 2019
    बीबीएमपी काउंसिल की बैठक आज

    बेंगलुरु नगर पालिका परिषद् की सोमवार को 11 बजे बैठक आयोजित की गई। परिषद् के अधिकारियों के अनुसार काउंसिल के सदस्यों ने आउटडोर एडवरटाइजिंग पॉलिसी को लेकर विचार विमर्श किया।

    11:23 (IST)29 Jul 2019
    पुलिस कमिश्नर ने पब और बार का निरीक्षण किया

    बेंगलुरु में सिटी पुलिस कमिश्नर आलोक कुमार ने रविवार रात को को शहर के कॉमर्शियल स्ट्रीट और चर्च स्ट्रीट में पब और बार की जांच की। इसके अलावा पुलिस कमिश्नर ने शहर के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में औचक निरीक्षण किया। आलोक कुमार ने खुद बैरिकेड लगाकर शहर में की जा रही जांच का भी जायजा लिया। जांच के दौरान पुलिस ने 499 लोगों को हिरासत में लिया। इसके अलावा 1000 वाहनों को जब्त किया गया।