केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस की पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में की गई भविष्यवाणी अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट की है। नास्त्रेदमस की मोदी के बारे में भविष्यवाणी को लेकर कई बार चर्चा हो चुकी है, लेकिन अहम बात यह है कि अरुणाचल प्रदेश से एमपी और केंद्रीय मंत्री रिजिजू इस भविष्यवाणी को सही मानते हैं।
किरण रिजिजू ने पेश किए ये ‘AMAZING FACTS!!!
मौजूदा लोकसभा
BJP – 283 Seats 2+8+3 = 13
NDA – 337 Seats 3+3+7 = 13
UPA – 58 Seats 5+8 = 13
Others-148 Seats 1+4+8 = 13
ये FACTS पेश करने के बाद किरण रिजिजू ने नास्त्रेदमस की उस भविष्यवाणी का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा- ‘नास्त्रदेमस की भविष्यवाणी- 2014 से 2026 तक एक आदमी भारत का नेतृत्व करेगा। शुरुआती दौर में लोग उस शख्स से नफरत करेंगे, लेकिन बाद में वे प्यार करने लगेंगे। यह शख्स देश को नई दिशा प्रदान करेगा और पूरी दुनिया पर प्रभाव छोड़ेगा।’
आपको बता दें कि नास्त्रेदमस के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 1555 में यह भविष्यवाणी की थी। उन्होंने जितनी भी भविष्यवाणियां कीं, वे संकेतों में थीं। इन्हीं में से एक भविष्यवाणी को मोदी से जोड़कर देखा जाता है। इसमें नास्त्रेदमस ने लिखा था, ”तीन ओर समुद्र से घिरे क्षेत्र में वह जन्म लेगा, जो बृहस्पतिवार को अपना अवकाश दिवस घोषित करेगा। उसकी प्रशंसा और प्रसिद्धि, सत्ता और शक्ति बढ़ती जाएगी और भूमि व समुद्र में उस जैसा शक्तिशाली कोई न होगा।’ (सेंचुरी 1-50वां सूत्र)
तीन ओर समुद्र से तो भारत ही घिरा हुआ है। भारत में गुरुवार एक ऐसा वार है, जिसे सभी धर्म के लोग समान रूप से मानते हैं। हालांकि तीन ओर से और भी देश घिरे हुए हैं, जैसे बर्मा, मलेशिया, नॉर्वे, स्वीडन, फिनलैंड, स्पेन, इटली आदि। लेकिन इन देशों के महाशक्ति बनने की कल्पना नहीं की जा सकती और दूसरी बात यह कि नास्त्रेदमस ने आगे चलकर यह स्पष्ट किया है कि वह देश एशिया में है और जिसका नाम सागरों के नाम पर आधारित है अर्थात हिन्द महासागर के नाम पर हिन्दुस्तान।
AMAZING FACTS !!!In Current of Lok SabhaBJP – 283 Seats 2+8+3 = 13NDA – 337 Seats 3+3+7 = 13UPA – 58 Seats …
Posted by Kiren Rijiju on Thursday, March 17, 2016