Dhule city (Maharashtra) Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2024: महाराष्ट्र के 288 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों पर 20 नवंबर को हुई वोटिंग के बाद नतीजे सामने आ चुके हैं। धुले जिले में स्थित पांच निर्वाचन क्षेत्रों में से एक धुले सिटी विधानसभा क्षेत्र में भी वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई थी। इस बार यहां मुक़ाबला बीजेपी के अनूप अग्रवाल, एआईएमआईएम के शाह फारुक अनवर और शिवसेना (यूबीटी) के अनिल अन्ना गोटे के बीच था। इस सीट से बीजेपी के अनूप अग्रवाल ने जीत तय की है।
कौन-कौन था धुले सिटी के चुनावी मैदान में?
धुले सिटी से एआईएमआईएम ने शाह फारुक अनवर और बीजेपी ने अनूप अग्रवाल को उतारा था। वहीं, शिवसेना (यूबीटी) की तरफ से अनिल अन्ना गोटे चुनावी मैदान में थे। समाजवादी पार्टी ने धुले सिटी से जहांगीरदार इरशाद को टिकट दिया था।
Maharashtra Assembly Election Result LIVE । Jharkhand Chunav Result LIVE
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट प्रतिशत |
| BJP | अनूप अग्रवाल | 116538 |
| AIMIM | शाह फारुक अनवर | 70788 |
| Shivsena (UBT) | अनिल अन्ना | 24304 |
धुले सिटी विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजे
धुले सिटी विधानसभा सीट से पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान एआईएमआईएम प्रत्याशी शाह फारुक अनवर ने जीत दर्ज की थी, उन्हें 46,679 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी राजवर्धन थे जिन्हें 43,372 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर लोकसंग्राम पार्टी के नेता अनिल अन्ना रहे थे। इस सीट पर पिछले चुनाव के दौरान 1371 मतदाताओं ने NOTA का बटन दबाया था।
Maharashtra Chunav: ‘अभी वो 15 मिनट…’, अकबरुद्दीन ओवैसी के विवादित भाषण पर गरमायी सियासत
| पार्टी | प्रत्याशी | वोट % |
| एआईएमआईएम | शाह फारुक अनवर | 28.93 |
| निर्दलीय | राजवर्धन | 26.88 |
| लोकसंग्राम | अनिल अन्ना | 26.30 |
धुले सिटी सीट पर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजे
2014 के विधानसभा चुनाव नतीजों की बात करें तो धुले सिटी विधानसभा सीट से बीजेपी के अनिल अन्ना गोटे ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने 57,780 वोट हासिल किए थे। दूसरे नंबर पर एनसीपी प्रत्याशी कदंबने राजवर्धन थे जिन्हें 44,852 वोट मिले थे और तीसरे नंबर पर देवराव सुभाष शिवाजीराव रहे थे। 878 मतदाताओं ने इस विधानसभा सीट पर नोटा का बटन दबाया था।
धुले लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में धुले रूरल, सिंदखेड़ा,मालेगांव सेंट्रल, मालेगांव आउटर और बगलान आते हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार धुले की जनसंख्या 375,603 थी। जिसमें पुरुष जनसंख्या का 52% और महिलाएं 48% हैं। धुले की औसत साक्षरता दर 85% है, जिसमें पुरुष साक्षरता 80% है और महिला साक्षरता 69% है।
