दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने दो लोगों को फर्जी कंपनी के जरिए अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को दो करोड़ का चंदा देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों शख्स दिल्ली से हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मुकेश कुमार और सुधांशु बंसल के तौर पर हुई है। मुकेश शर्मा दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलिंग और तंबाकू का व्यापार करता है।
दोनों पर 31 मार्च, 2014 को कथित तौर पर गलत तरीके से डिमांड ड्राफ्ट के जरिए आम आदमी पार्टी को चंदा देने का आरोप है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक और बीजेपी में शामिल हो चुके कपिल मिश्रा ने भी आम आदमी पार्टी पर फर्जी कंपनियों से चंदा लेने का आरोप लगाया था।
आम आदमी पार्टी को 4 फर्जी कंपनियों के जरिये चंदा देने का मामला फ़रवरी 2014 का है जब ROC ने 4 फ़र्ज़ी कंपनियों के जरिये @AAPDelhi में ₹2 करोड़ आने की शिकायत पुलिस को दी थी। ये पैसा देहरादून की एक कंपनी ने शैल कंपनियों के जरिये दिया था। जानकारी https://t.co/0aQTFMNF9j pic.twitter.com/7T6fHn5Kpy
— Jitender Sharma (@capt_ivane) August 21, 2020
उन्होंने दावा किया था कि कई फर्जी कंपनियों ने आम आदमी पार्टी को चंदा दिया है और पार्टी को इस बात की जानकारी है। कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया था कि चंदे के नाम पर फर्जी कंपनियों के सहारे ब्लैक मनी को व्हाइट किया जा रहा है।
यही नहीं कपिल मिश्रा ने यह भी आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने सरकार बनने के बाद फर्जी कंपनियों को ठेका दिया।चंदे के नाम पर जो पैसा दिया गया, वह भी केजरीवाल के करीबियों का ही था।
