Delhi NCR Weather Update Today, Delhi NCR Main Mausam Kaisa Rahega: देश की राजधानी दिल्ली में भयानक गर्मी शुरू हो गई है। स्थिति ऐसी है कि लोग बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। हालांकि दिल्लीवासियों पर जल्दी ही इंद्र देव की कृपा होने वाले है। यानी दिल्ली में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
भीषड़ गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली के लोगों को जल्दी ही राहत मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो 10 से 13 मई के बीच दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान आंधी चलने की भी आशंका जताई जा रही है। बारिश के वजह से तापमान में गिरावट आने से गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिलेगी।
गर्मी दिखाने लगी है अपना रंग
राजधानी में बीते दो दिनों से गर्मी अपना रंग दिखाना शुरू कर चुकी है। हाल ऐसा है कि सुबह के समय भी सूरज की रोशनी लोगों को गर्मी का एहसास करा रही है। इसके साथ ही चलने वाली लू गर्मी के असर को बढ़ा दे रही है। बीते मंगलवार को 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो इस साल का सबसे ज्यादा है। वहीं IMD की मानें तो अभी दो तीन दिन इसी तरह मौसम रहने वाला है। 10 मई के बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार है।
बिहार-बंगाल समेत यूपी के कुछ इलाकों में बारिश के आसार
वहीं बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल,ओडिशा, छत्तीसगढ़, तेलगांना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज गर्मी से राहत मिल सकती है। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि इन प्रदेशों के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। जबकि तेज हवाएं चलने की भी आशंका है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसी भी संभावना जताई गई है कि बारिश के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में 40 किमी. प्रतिघंटे की रफ्तरा से आंधी भी आ सकती है।