Delhi NCR Weather Update Today, Delhi NCR Main Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। अब आसमान से आग बरसने लगी है। स्थिति ऐसी हो रही है कि मौसम की वजह से लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे हैं। हालांकि लू को लेकर राहत भरी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार लू की संभावना कम बताई गई है।

दिल्लीवासियों के लिए ये ये हफ्ता गर्म रहने की संभावना है।  आलम ये है कि तेज धूप की वजह से हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। सोमवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार 227 अंक रहा था। वहीं आगामी दो दिन दिल्ली की वायु गुणवत्ता इसी के आसपास रहने की संभावना है। जबकि NCR में फरीदाबाद में 287, गाजियाबाद में 206, ग्रेटर नोएडा में 248, गुरुग्राम में 184 वहीं नोएडा में 185 रहने का अनुमान है।

कल का तापमान 43 डिग्री के पार

दिल्ली में तापमान हर रोज बढ़ता नजर आ रहा है। राज्य के अलग-अलग इलाकों में तापमान भिन्न-भिन्न दर्ज किया जा रहा है। सबसे अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा है। ये तापमान नजफगढ़ इलाके में रहा। जबकि कई अन्य इलाकों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

आज के मौसम की बात करें तो दिन का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही मंगलवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।

इस हफ्ते मौसम का हाल

जबकि इस हफ्ते के मौसम की बात करें तो तापमान 41 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा 15 मई को तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 15 से 19 मई के बीच अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 30 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम शुष्क रहने की संभावना है। लू तो नहीं चलेगी लेकिन सतही हवाएं चलेंगी जो लू जैसी हालात बन जाएगे।