लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल्स जारी कर दिए गए हैं। देश की राजधानी नई दिल्ली में इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने गठबंधन किया था। आम आदमी पार्टी दिल्ली की चार सीटों पर चुनाव लड़ी जबकि कांग्रेस ने तीन सीटों पर ताल ठोकी। अब दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के अनुमान जताने वाले एग्जिट पोल जारी कर दिए गए हैं। आइए नजर डालते हैं दिल्ली लोकसभा चुनाव एग्जिट पोल्स पर…

रिपब्लिक मैट्रिज एग्जिट पोल (Republic Matrize Exit Poll) के अनुसार, दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से बीजेपी के पांच से सात सीटें जीतने की संभावना है। इंडिया गठबंधन शून्य से दो सीटें जीत सकता है।

रिपब्लिक पीमार्कक्यू एग्जिट पोल (Republic-PMARQ Exit Poll ) के अनुसार, दिल्ली में बीजेपी सभी सात सीटें जीत सकती है।

न्यूज 24 – टुडे चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में बीजेपी छह से सात सीटें जीत सकती है जबकि आप व कांग्रेस के एक सीट जीतने का अनुमान जताया गया है।

इंडिया टीवी – सीएनएक्स एग्जिट पोल: बीजेपी जीत सकती है सभी सात सीटें

इंडिया टीवी – सीएनएक्स एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में बीजेपी एक बार फिर से सभी सातों सीटें जीत सकती है जबकि आप व कांग्रेस को गठबंधन का कोई लाभ नहीं होने का अनुमान जताया गया है।

न्यूज 18 मेगा एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में बीजेपी पांच से सात सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है जबकि इंडिया गठबंधन के शून्य से दो सीटे मिलने का अनुमान जताया गया है।

एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल (Axis My India EXIT Poll) के अनुसार, दिल्ली में बीजेपी छह से सात जीतों पर बाजी मार सकती है जबकि इंडिया गठबंधन की सीटों की संख्या शून्य से एक के बीच रहने का अनुमान है।

EXIT POLLBJP AAP – Congress
रिपब्लिक मैट्रिज एग्जिट पोल 5 – 7 0 – 2
रिपब्लिक पीमार्कक्यू एग्जिट पोल70
इंडिया टीवी – सीएनएक्स एग्जिट पोल70
न्यूज 18 मेगा एग्जिट पोल5 – 70 – 2
एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल6-70 – 1
एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल4 – 61 – 3

एबीपी सी वोटर एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में बीजेपी चार से छह सीटें जीत सकती है जबकि आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के खाते में एक से तीन सीटें जाने का अनुमान है।