Delhi Ex CM Arvind Kejriwal Dance: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की बेटी हर्षिता केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने कॉलेज के दोस्त संभव जैन से शादी कर ली। दिल्ली के फाइव स्टार शांगरी-ला इरोस होटल में एक भव्य सगाई समारोह के साथ जश्न की शुरुआत हुई थी। मंच पर अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी सुनीता के साथ डांस किया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल अपनी पत्नी के साथ पुष्पा 2 के गाने ‘अंगारो का अंबर सा’ पर नाचते हुए दिखे। हरे रंग का कुर्ता पहने केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ डांस करते हुए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक अन्य वीडियो में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उसी कार्यक्रम में नाचते और भांगड़ा करते हुए दिखाया गया है। हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन की शादी के बाद अब रिसेप्शन का कार्यक्रम 20 अप्रैल को होगा।
अरविंद केजरीवाल की बड़ी बेटी हैं हर्षिता
हर्षिता केजरीवाल अरविंद और सुनीता केजरीवाल की बड़ी बेटी हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। यहीं पर उनकी मुलाकात संभव जैन से हुई थी। संभव इस समय एक प्राइवेट कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रहे हैं। इस जोड़े ने बेसिल हेल्थ नाम की एक हेल्थकेयर स्टार्टअप की सह-स्थापना भी की है। हर्षिता ने 2018 में ग्रेजुएशन करने के बाद अपनी प्रोफेशनल जर्नी शुरू की और गुरुग्राम में बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) में एसोसिएट कंसल्टेंट के रूप में काम किया। उनके छोटे भाई पुलकित भी आईआईटी दिल्ली में छात्र हैं।
हर्षिता केजरीवाल और संभव जैन की शादी में हर्षिता के माता-पिता अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल के अलावा आम आदमी पार्टी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, गोपाल राय सहित कई मंत्री शामिल हुए। साथ ही पंजाबी सिंगर मीका सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे। पूरी गेस्ट लिस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने क्या कहा?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल द्वारा अपनी बेटी की सगाई फाइव स्टार होटल में आयोजित करने पर मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘यह अच्छी बात है कि दिल्ली के लोगों के सामने सच्चाई सामने आ रही है। यह एक सकारात्मक संकेत है कि दिल्ली के लोग समझने लगे हैं।’ जानिए कौन हैं AAP चीफ के दामाद