दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज हुए मतदान के बाद आए एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वे) के नतीजे भी आ गए हैं। इन एग्जिट पोल्स के मुताबिक दिल्ली में सरकार बनाने के लिए कांटे की टक्कर है। ज़्यादातर पोल्स में भारतीय जनता पार्टी के 26 साल से अधिक समय बाद राजधानी की सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई है। हालांकि, कुछ सर्वे में AAP को बढ़त दिखाई गई है।

चुनाव के बाद लगभग सभी चुनाव सर्वे एजेंसियों ने भाजपा की जीत और आम आदमी पार्टी की हार का अनुमान जताया है। अधिकतर सर्वेक्षणों में एक बार फिर संभावना जताई गई है कि कांग्रेस के लिए खाता खोलना भी मुश्किल हो सकता है।

इन पोल्स में मिल रही आप को बढ़त

पोल एजेंसी AAP को मिल रही सीटें
Mind Brink44-49
Wee Preside46-52

ज़्यादातर एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बढ़त

‘मैट्रिज’ के सर्वे के अनुसार, भाजपा 39 से 35 सीट जीतकर सरकार बना सकती है। इस एजेंसी ने आप को 32-37 और कांग्रेस को 0-2 सीट मिलने का अनुमान जताया है। ‘पी-मार्क’ के एग्जिट पोल में संभावना जताई गई है कि भाजपा 39-49 सीट जीतकर पूर्ण बहुत की सरकार बना सकती है। इस सर्वेक्षण में आप को 21 से 31 और कांग्रेस को 0-1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

एग्जिट पोल्स में बीजेपी बन रही ‘किंग’, पीपुल्स पल्स में 51 से 60 सीटें मिलने का अनुमान

‘पीपुल्स इनसाइट’ के सर्वेक्षण में कहा गया है कि भाजपा को 40-44 सीट मिल सकती हैं। उसका अनुमान है कि आप को 25-29 तथा कांग्रेस को 0-2 सीट मिल सकती हैं।

कांग्रेस का लगातार तीसरे विधानसभा चुनाव में खाता खुलने की संभावना नहीं

‘पीपुल्स प्लस’ के एग्जिट पोल में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। इसके अनुसार, भाजपा को 51-60 सीट मिल सकती हैं तो आप को सिर्फ 10-19 सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है। इस सर्वे में कहा गया है कि कांग्रेस का लगातार तीसरे विधानसभा चुनाव में खाता खुलने की संभावना नहीं है।

‘पोल डायरी’ के सर्वे का अनुमान है कि भाजपा को 42-50 सीट मिल सकती हैं और आप 18-25 सीट के साथ सत्ता से बाहर हो सकती है। सर्वे में कांग्रेस को 0-2 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है। पढ़ें- LIVE: दिल्ली में कौन बनाएगा सरकार? जानें एग्जिट पोल्स का अनुमान

(भाषा के इनपुट के साथ)