Delhi Vidhan Sabha Election/Chunav Result 2020 Constituency Wise, Seat Wise, Party Wise Updates: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतगणना संपन्न हो गई। पिछले चुनाव की तरह ही इस बार भी आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की AAP ने 62 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, बीजेपी को कुल 8 सीटें मिली हैं। कांग्रेस का खाता तक नहीं खुल सका है। सीटवार बात करें तो पटपड़गंज सीट से काफी देर तक पीछे चल रहे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने भाजपा के रविन्दर सिंह नेगी को हरा दिया है।

कड़े मुकाबले में जीत के बाद सिसोदिया ने कहा, ‘मुझे पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र से फिर से विधायक बनने की खुशी है। बीजेपी ने नफरत की राजनीति करने की कोशिश की लेकिन दिल्ली के लोगों ने ऐसी सरकार चुनी जो लोगों के लिए काम करती है।’ ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज ने  जीत हासिल की है।

Delhi Election Results 2020 LIVE

किस सीट से किसने मारी बाजी-

आदर्शनगर- पवन शर्मा(आम आदमी पार्टी)
बाबरपुर- गोपाल राय (आम आदमी पार्टी)
बदरपुर-रामवीर सिंह बिधूड़ी (आम आदमी पार्टी)
बवाना- जय भगवान (आम आदमी पार्टी)
बिजवासन- भूपिंदर सिंह जून (आम आदमी पार्टी)
चांदनी चौक- प्रहलाद सिंह साहनी (आम आदमी पार्टी)
पटपड़गंज- मनीष सिसोदिया (आम आदमी पार्टी)
बल्लीमारान- इमरान हुसैन (आम आदमी पार्टी)
बादली- अजेश यादव (आम आदमी पार्टी)

Election Commission of India Delhi Election Results 2020 LIVE

दिल्ली कैंट- वीरेंद्र सिंह कादियान (आम आदमी पार्टी)
द्वारका- विनय मिश्रा (आम आदमी पार्टी)
छतरपुर- करतार सिंह तंवर (आम आदमी पार्टी)
अंबेडकरनगर (एससी)- अजय दत्त
देवली (एससी)- प्रकाश जरवाल (आम आदमी पार्टी)
हरिनगर- राज कुमारी ढिल्लो (आम आदमी पार्टी)
घोंडा- अजय महावर (भारतीय जनता पार्टी)
गोकलपुरी (एससी) – सुरेंद्र कुमार (आम आदमी पार्टी)
ग्रेटर कैलाश- सौरभ भारद्वाज (आम आदमी पार्टी)
जनकपुरी- राजेश ऋषि (आम आदमी पार्टी)
जंगपुरा- प्रवीन कुमार (आम आदमी पार्टी)
कस्तूरबा नगर- मदन लाल (आम आदमी पार्टी)
किराड़ी- ऋतुराज गोविंद ( आम आदमी पार्टी)
कृष्णा नगर- एसके बग्गा (आम आदमी पार्टी)
मादीपुर- गिरीश सोनी (आम आदमी पार्टी)
मालवीय नगर- सोमनाथ भारती (आम आदमी पार्टी)
मंगोलपुरी (एससी)- राखी बिरला (आम आदमी पार्टी)
मटिया महल- शोएब इकबाल (आम आदमी पार्टी)
मादीपुर- गिरीश सोनी (आम आदमी पार्टी)
मालवीय नगर- सोमनाथ भारती (आम आदमी पार्टी)
मंगोलपुरी (एससी)- राखी बिरला (आम आदमी पार्टी)
मटिया महल- शोएब इकबाल (आम आदमी पार्टी)
मॉडल टाउन- अखिलेश पति त्रिपाठी (आम आदमी पार्टी)
मोती नगर- शिव चरण गोयल (आम आदमी पार्टी)
मुंडका- धर्मपाल लाकड़ा (आम आदमी पार्टी)
मुस्तफाबाद- हाजी युनूस (आम आदमी पार्टी)
नांगलोई जाट- रघुविंदर शौकीन (आम आदमी पार्टी)
नरेला- शरद कुमार (आम आदमी पार्टी)
पटेल नगर (एससी)- राजकुमार आनंद (आम आदमी पार्टी)
राजिंदर नगर – राघव चड्ढा (आम आदमी पार्टी)
आरके पुरम- प्रमिला टोकस (आम आदमी पार्टी)
कोंडली(एसी)-कुलदीप कुमार
राजौरी गार्डेन- ए धनवती चंदेला (आम आदमी पार्टी)
रिठाला- मोहिंदर गोयल (आम आदमी पार्टी)
रोहतास नगर- जितेंद्र महाजन (बीजेपी)
सदर बाजार- सोम दत्त (आम आदमी पार्टी)
संगम विहार- दिनेश मोहनिया (आम आदमी पार्टी)
सीलमपुर- अब्दुल रहमान (आम आदमी पार्टी)
सीमापुरी (एससी)- राजेंद्र पाल गौतम (आम आदमी पार्टी)
शहादरा- राम निवास गोयल (आम आदमी पार्टी)
शकूर बस्ती- सत्येंद्र जैन (आम आदमी पार्टी)
शालीमार बाग- बंदना कुमारी (आम आदमी पार्टी)
सुल्तानपुर माजरा (एससी)- मुकेश कुमार अहलावत (आम आदमी पार्टी)
तिलकनगर- जरनैल सिंह (आम आदमी पार्टी)
त्रिनगर- प्रीति तोमर ( आम आदमी पार्टी)
त्रिलोकपुरी (एससी) – रोहित कुमार (आम आदमी पार्टी)
तुगलकाबाद- साहीराम (आम आदमी पार्टी)
उत्तम नगर- नरेश बाल्यान (आम आदमी पार्टी)
विकासपुरी- महिंदर यादव (आम आदमी पार्टी)
विश्वास नगर- ओम प्रकाश शर्मा (भारतीय जनता पार्टी)
वजीरपुर- राजेश गुप्ता (आम आदमी पार्टी)

Live Blog

20:08 (IST)11 Feb 2020
इनके सिर सजा जीत का सेहरा

जंगपुरा- प्रवीन कुमार (आम आदमी पार्टी)
कस्तूरबा नगर- मदन लाल (आम आदमी पार्टी)
किरारी- ऋतुराज गोविंद ( आम आदमी पार्टी)
कृष्णा नगर- एसके बग्गा (आम आदमी पार्टी)

19:46 (IST)11 Feb 2020
ये हैं जीते हुए उम्मीदवार

पटपड़गंज- मनीष सिसोदिया (आम आदमी पार्टी)बल्लीमारन- इमरान हुसैन (आम आदमी पार्टी)बादली- अजेश यादवअंबेडकरनगर (एससी)- अजय दत्त देवली (एससी)- प्रकाश जरवाल (आम आदमी पार्टी)हरिनगर- राज कुमारी ढिल्लो (आम आदमी पार्टी)घोंडा- अजय महावर (भारतीय जनता पार्टी)गोकलपुर (एससी) - सुरेंद्र कुमार (आम आदमी पार्टी)ग्रेटर कैलाश- सौरभ भारद्वाज (आम आदमी पार्टी)जनकरपुरी- राजेश ऋषि (आम आदमी पार्टी)

17:40 (IST)11 Feb 2020
लोकसभा में हार के बाद आम आदमी पार्टी का कमबैक

आप की यह जीत इस लिहाज से भी दिलचस्प है क्योंकि करीब आठ माह पहले हुए लोकसभा चुनाव में आप को यहां करारी शिकस्त मिली थी और दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।चुनाव जीतने वालों में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राघव चड्ढा, आतिशी, गोपाल राय, सत्येन्द्र जैन आदि शामिल हैं।नए रुझान के अनुसार आप प्रमुख एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से 17 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव दिल्ली सहित देशभर में संशोधित नागरिकता कानून, राष्ट्रीय नागरिक पंजी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के विरोध में जारी प्रदर्शनों के बीच हुआ था। भाजपा के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने पार्टी पर ‘विभाजनकारी’ राजनीति करने और राष्ट्रीय राजधानी के शाहीन बाग क्षेत्र में 50 दिन से चले रहे महिलाओं के प्रदर्शन का मुद्दा उठाने को लेकर उस पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण का आरोप लगाया था।

16:50 (IST)11 Feb 2020
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी बोले हार की समीक्षा करेंगे

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष  मनोज तिवारी ने हार को लेकर कहा कि पार्टी जनता का फैसला स्वीकार करती है। हम हार की समीक्षा करेंगे। उन्होंंने संतोष जाहिर करते हुए कहा कि बीजेपी का प्रदर्शन साल 2015 के मुकाबल सुधरा है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हम शाहीन बाग के प्रदर्शन के खिलाफ वह पहले भी थे और आज भी हैं। 

15:43 (IST)11 Feb 2020
दिल्ली चुनाव में हार पर बोली कांग्रेस- निराश नहीं, जमीनी स्तर पर कांग्रेस को करेंगे मजबूत

लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ''यह चुनाव द्विदलीय हो गया। शायद यही वजह रही कि कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक वोट नहीं मिले।'''' उन्होंने कहा, ''''दिल्ली में विकास के एजेंडे की जीत हुई है। सांप्रदायिक एजेंडे की पराजय हुई है।'' कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जनता ने अपना जनादेश दे दिया। जनादेश कांग्रेस के विरूद्ध भी दिया है। हम कांग्रेस और डीपीसीसी की तरफ से इस जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम निराश नहीं हैं। कांग्रेस को जमीनी स्तर पर और नए सिरे से मजबूत करने का संकल्प दृढ़ हुआ है। कांग्रेस के कार्यकर्ता और साथी का हम धन्यवाद करते हैं। हम नवनिर्माण का संकल्प लेते हैं।’’

15:11 (IST)11 Feb 2020
सीएम ममता ने अरविंद केजरीवाल को दी जीत की बधाई

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में सत्ता में शानदार वापसी की राह पर दिख रहे आम आदमी पार्टी (आप) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को मंगलवार को बधाई दी। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख बनर्जी ने कहा कि धर्म और विभाजनकारी राजनीति का दांव खेल रहे नेताओं को इस संकेत को समझना चाहिए को जो अपने वादे पूरे करते हैं, जीत उन्हीं को मिलती है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘बधाई अरविंद केजरीवाल क्योंकि दिल्ली के परिणाम आम आदमी पार्टी को फिर से जबर्दस्त बहुमत के साथ दिल्ली चुनाव 2020 जिताते हुए दिखा रहे हैं। घृणा भाषणों और विभाजनकारी राजनीति के जरिए धर्म पर खेल खेल रहे नेताओं को इस इशारे को समझना चाहिए कि जो वादे पूरे करता है उसी को फल मिलता है।’’ इससे पहले बनर्जी ने बांकुरा जिले में संवददाताओं से कहा कि लोगों ने भाजपा की नीतियों को खारिज कर दिया और यह ‘‘लोकतंत्र की जीत है।’’

14:03 (IST)11 Feb 2020
भाजपा ने विधानसभा चुनाव का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की: कांग्रेस

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सुभाष चोपड़ा ने चुनाव परिणान पर कहा कि आप, भाजपा ने विधानसभा चुनाव का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की, काफी हद तक वे सफल भी रहे।

13:17 (IST)11 Feb 2020
जानें कौन कहां से चल रहा आगे

श्रम मंत्री गोपाल राय बाबरपुर निर्वाचन क्षेत्र से 1994 मतों से आगे चल रहे हैं। आप नेता आतिशी कालकाजी सीट से 190 मतों से पीछे चल रही हैं। तिमारपुर निर्वाचन क्षेत्र से आप के दिलीप पाण्डेय भाजपा उम्मीदवार सुरिन्दर पाल सिंह से 1599 मतों से आगे चल रहे हैं। आप के राघव चड्ढा राजेंद्र नगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के सरदार आर.पी. सिंह से 4131 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की अलका लाम्बा चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से आप से पीछे चल रही हैं। विधानसभा चुनाव आठ फरवरी को हुए थे। मतगणना 70 विधानसभा क्षेत्रों में 21 स्थलों पर स्थापित किए गए मतदान केंद्रों पर चल रही है। शनिवार को हुए मतदान के बाद 593 पुरुष उम्मीदवारों और 79 महिला प्रत्याशियों की राजनीतिक तकदीर ईवीएम में कैद हो गई थी।

12:58 (IST)11 Feb 2020
दिल्ली चुनाव का संदेश देश के अन्य हिस्सों में भी गया: आरजेडी

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मनोज झा ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव का सबसे बड़ा संदेश भाजपा के लिए है कि ‘‘घृणास्पद’’ अभियान और बयान काम नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यह संदेश बिहार और देश के अन्य हिस्सों में भी गया है। राजद ने कांग्रेस के साथ गठबंधन में चार विधानसभा सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ा था। गठबंधन को राष्ट्रीय राजधानी में भारी हार का सामना करना पड़ रहा है। झा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम बिल्कुल निराश नहीं हैं, लोगों ने अपना जनादेश (आप के लिए) दिया है। भाजपा के लिए सबसे बड़ा संदेश है कि घृणास्पद अभियान और बयान काम नहीं करेंगे।’ उन्होंने कहा, ‘यह संदेश बिहार और देश के अन्य हिस्सों में भी गया है। उम्मीद है कि भाजपा निश्चित रूप से सुधार करेगी और अपने नेताओं से विभाजनकारी राजनीति से दूर रहने के लिए कहेगी।’ दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना चल रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी 58 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा 12 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है।

12:20 (IST)11 Feb 2020
दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता रोहिणी सीट पर पिछड़े

दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता रोहिणी सीट पर 1200 मतों से पीछे चल रहे हैं। इसके अलावा शुरुआती रुझानों में आप को बढ़त मिलने के साथ ही आप के रोज एवेन्यू स्थित मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया वहीं भाजपा के दिल्ली इकाई के प्रमुख मनोज तिवारी ने पार्टी के समर्थकों से निराश नहीं होने की अपील की है। तिवारी ने संवाददताओं से कहा, ‘27 सीटें ऐसी हैं जहां मतों का अंतर 700 से 1000 के बीच है।’ उन्होंने कहा,‘सभी बातें समाप्त हैं। हमें लोगों का आशीर्वाद पाने के लिए इंतजार करना होगा। मुझे भरोसा है कि यह भाजपा के लिए अच्छा दिन साबित होगा। आज हम दिल्ली की सत्ता में लौट रहे हैं। अगर हम 55 सीटें जीतें तो अचरज मत करिएगा।’

11:24 (IST)11 Feb 2020
सीटवार जानिए कौन चल रहा आगे

नरेला से आप के शरद कुमार, बुराड़ी से आप के संजीव झा, तिमारपुर से आप के दिल्ली दिलीप पांडे, आदर्श नगर से आप के पवन शर्मा, बादली से आप के अजेश यादव और रिठाला से आप के मोहिंदर गोयल आगे चल रहे हैं। इसी बीच बवाना से भाजपा के रविंदर कुमार ने बढ़त बरकरार रखी है।

10:22 (IST)11 Feb 2020
चुनाव आयोग ने जारी किया आधिकारिक आंकड़ा

चुनाव आयोग के मुताबिक आप 39 सीटों पर आगे चल रही है जबकि भाजपा ने 19 सीटों पर बढ़त बनाई है। ये आंकड़ा सुबर दस बजकर पंद्रह मिनट का है। इसी तरह मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आप 53 सीटों पर आगे है जबकि भाजपा ने 17 सीटों पर बढ़त बनाई है।

09:29 (IST)11 Feb 2020
चुनाव आयोग ने बताया भाजपा-आप के बीच कांटे की टक्कर

चुनाव आयोग के मुताबिक चार सीटों पर आप आगे है जबकि चार सीटों भाजपा ने बढ़त बना ली है। वोट फीसदी की बात करें तो अभी आप को 47 फीसदी तो भाजपा को 44 फीसदी वोट मिले हैं।

09:25 (IST)11 Feb 2020
किस सीट पर कौन आगे, जानिए

कालकाजी से आप की आतिशि 191 सीटों से पीछे चल रही है। हरिनगर ने भाजपा के तेजिंदर बग्गा ने अभी तक बढ़त बरकरार रखी। करावलनगर से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट आगे चल रहे हैं। मुस्तफाबाद से आप के मोहम्मद यूसुफ आगे हैं, पूर्व में यहां से भाजपा के जगदीश प्रधान आगे थे। बल्लीमारान से कुछ देर तक आगे कांग्रेस के हारुन यूसुफ एक बार फिर पीछे चल रहे हैं। मटियामहल से आप के शोएब इकबाल ने बढ़त बना ली है। बाबरपुर से आप के गोपाल राय ने बढ़त बना ली है।

09:02 (IST)11 Feb 2020
सीटवार जानिए कौन चल रहा आगे

सीटवार बात करें तो हरिनगर सीट से भाजपा के तेजिंदर सिंह बग्गा आगे चल रहे हैं। मॉडल टाउन से भाजपा के कपिल मिश्रा पीछे चल रहे हैं। हालांकि करावर नगर से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने बढ़त बनाई है। इसी तरह नई दिल्ली से सीएम केजरीवाल ने भारी बढ़त बना ली है। मुस्तफाबाद से आप के मोहम्मद यूसुफ आगे चल रहे हैं।

08:43 (IST)11 Feb 2020
सीटवार कौन आगे... जानिए

हरिनगर सीट से भाजपा के तेजिंदर सिंह बग्गा पीछे चल रहे हैं। मॉडल टाउन से भी भाजपा के कपिल मिश्रा पीछे चल रहे हैं। हालांकि करावर नगर से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने बढ़त बनाई है। इसी तरह नई दिल्ली से सीएम केजरीवाल ने भारी बढ़त बना ली है।

08:26 (IST)11 Feb 2020
कपिल मिश्रा और तेजिंदर बग्गा पिछड़े

शुरुआती रुझान में आम आदमी पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है और पार्टी 40 सीटों पर आगे चल रही है। इसी बीच भाजपा ने भी 15 सीटों पर बढ़त बना ली है। इसके अलावा हरिनगर से भाजपा के तेजिंदर सिंह बग्गा पीछे चल रहे हैं। मॉडल टाउन से भी भाजपा के कपिल मिश्रा पीछे चल रहे हैं।