दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए मतदान संपन्न हो गए हैं।दिल्ली विधानसभा चुनाव में शाम 6 बजे तक 56.75 फीसदी मतदान दर्ज हुआ। दिल्ली में साल 2015 में  67 फीसदी मतदान हुआ था। सर्वे में जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में  आम आदमी पार्टी को बढ़त हासिल हो गई जबकि बीजेपी पिछड़ती नजर आ रही है।

अलग-अलग न्यूज चैनल्स के एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी को दिल्ली का विजेता बताया जा रहा है। चार से पांच सर्वे में आप को 50 स् ज्यादा सीटें जीतने का अनुमान लगाया गया है। रिपब्लिक टीवी एग्जिट पोल्स में  दिल्ली को 48-61 सीटों पर कब्जा जमाने का अनुमान लगाया जा रहा है। बीजेपी को 9-21 सीटें मिलने के आसार हैं। जबकि कांग्रेस को अधिकतम एक सीट मिलने की आसार हैं।

VIDEOS: दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़े वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें

Live Blog

11:40 (IST)09 Feb 2020
सभी एग्जिट पोल में किसे कितने सीटें... जानिए

दिल्ली में मतदान के बाद आए अधिकतर एग्जिट पोल में एक बार फिर आप सरकार बनती हुई नजर आ रही है। इंडिया टुडे- एक्सिस ने अपने पोल में आप को 59-68 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है वहीं भाजपा को 2-11 से सीटें मिलने की बात कही गई है। पोल में कांग्रेस जीरो और अन्य को 4-6 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। इसी तरह टाइम्स नाऊ-आईपीएसओएस (आप को, 44-50, भाजपा को 20-26), रिपब्लिक-जन की बात (आप को 48-61, भाजपा को 9-21 और कांग्रेस 0-1), एबीपी-सीटर (आप को 49-63, भाजपा को 5-19, कांग्रेस 0-4) टीवी9 भारतवर्ष (आप को 54, भाजपा को 15, कांग्रेस को 1) और न्यूज एक्स के सर्वे में (आप को 53-57, भाजपा को 11-17, कांग्रेस को 2) मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।

21:16 (IST)08 Feb 2020
केजरीवाल ने की ईवीएम सुरक्षा पर मीटिंग

तकरीबन सभी एग्जिट पोल में सत्ता की चाबी एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) को मिलती दिखाई दे रही है। वहीं पोल्स में बीजेपी की हार की ओर इशारा किया गया है। एग्जिट पोल्स को दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने सिरे से नकार दिया है। उन्होंने दावा किया है कि बीजेपी 48 सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। उन्होंने कहा है कि असल नतीजे आने के बाद कोई इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को दोष न दे। मनोज तिवारी के इस दावे के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ईवीएम सुरक्षा पर मीटिंग बुलाई। केजरीवाल ने अपने आवास पर यह बैठक बुलाई है। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, प्रशांत किशोर, संजय सिंह और गोपाल राय इस बैठक में मौजूद हैं।

20:43 (IST)08 Feb 2020
मतदाता सूची में नाम न होने के चलते मतदान से वंचित रहे कई लोग!

एक ओर जहां बड़ी संख्या में मतदाताओं ने 'लोकतंत्र के पर्व' में हिस्सा लिया, वहीं दूसरी ओर मतदाता सूची में नाम न होने के कारण कुछ नागरिकों को भारी मन के साथ वापस लौटना पड़ा। सीएए-विरोधी प्रदर्शनों के केन्द्र शाहीनबाग में कुछ मतदाताओं ने अपना नाम मतदाता सूची में न होने की शिकायत की। चुनावी ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी ने बताया, 'ओखला सीट में आने वाले शाहीन बाग में कुछ लोग मतदान नहीं कर सके क्योंकि उनके नाम या तो मतदाता सूची से हटा दिये गए थे या गलत पाये थे।'

20:17 (IST)08 Feb 2020
तकरीबन सभी पोल में AAP को बहुमत

‘न्यूज एक्स’ की ओर से जारी एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 50 से 56 सीटें और भाजपा को 10 से 14 सीटें मिल सकती हैं। इसमें कांग्रेस का खाता नहीं खुलने का अनुमान लगाया गया है।‘रिपब्लिक टीवी’ के एग्जिट पोल बात आप 48-61, भाजपा 9-21 और कांग्रेस 0-1 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इसी तरह ‘टाइम्स नाउ’ के एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 44 और भाजपा को 26 सीटें मिल सकती हैं। ‘टीवी9-सिसरो’ के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 54 , भाजपा 15 और कांग्रेस को एक सीट मिलने के आसार हैं।

20:17 (IST)08 Feb 2020
दिल्ली विधानसभा चुनाव: शाम छह बजे तक 57 प्रतिशत मतदान

शाम छह बजे तक 57.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुछ मतदान केंद्रों पर मतदान जारी है और आंकड़ों में वृद्धि होने की संभावना है। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने यह जानकारी दी। मतदान आधिकारिक रूप से शाम छह बजे समाप्त हो गया। लेकिन शाम छह बजे तक मतदान केंद्रों में प्रवेश कर चुके मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की इजाजत दी जाएगी। सिंह ने कहा कि कई मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें हैं।

20:02 (IST)08 Feb 2020
India Today-Axis Exit Polls: आप 41-48, बीजेपी को 2-9 सीट , कांग्रेस को 0 सीटें

India Today-Axis पोल में आम आदमी पार्टी को 41-48 सीटें जबकि बीजेपी व उसकी सहयोगियों को 2-9 सीटें मिलने के आसार हैं। जबकि कांग्रेस का खाता नहीं खुलेगा, ऐसा अनुमान लगाया गया है।

19:57 (IST)08 Feb 2020
Poll of Polls Exit Poll: आम आदमी पार्टी को 50 से ज्यादा सीटें

पोल ऑफ पोल्स में आम आदमी पार्टी के सिर जीत का सेहरा बंधता नजर आ रहा है। बीजेपी व सहयोगियों को 18 सीटें मिलती नजर आ रही है जबकि आम आदमी पार्टी को 51 सीटें हासिल होने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस व सहयोगी पार्टी को 1 सीट हासिल होने की बात कही गई है।

19:46 (IST)08 Feb 2020
ABP C-Voter Exit Polls: केजरीवाल की पार्टी को 40 के पार सीटें मिलने के आसार

आम आदमी पार्टी को 42-54 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है, वहीं, बीजेपी को 04-16 सीट मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा कांग्रेस को 0-4 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

19:34 (IST)08 Feb 2020
NEWS X-NETA Exit Poll Live: आम आदमी पार्टी को 50 से ज्यादा सीटें

NEWS X-NETA Exit Poll ने आम आदमी पार्टी को 50 से ज्यादा सीटें दी है। अनुमान है कि आप को 55 सीट, बीजेपी+ को 14 सीट और कांग्रेस + को एक सीट मिलने का अनुमान है।

19:29 (IST)08 Feb 2020
Republic exit poll result: केजरीवाल फिर से करेंगे दिल्ली पर राज

रिपब्लिक एग्जिट पोल्स के मुताबिक दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है। दिल्ली वाले फिर से केजरीवाल को सत्ता की चाबी सौप रहे हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को9-21 सीटें मिलने के  अनुमान है। जबकि आप के खाते में 48-61 सीटें आ सकती हैं। कांग्रेस को 0-1 सीट ही मिलने के आसार बताए गए हैं।

19:17 (IST)08 Feb 2020
Times Now-IPSOS Exit Polls 2020: आम आदमी पार्टी को 40 के पार सीटें

Times Now-IPSOS के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी को 44 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहीं  बीजेपी की  उम्मीद को झटका लगता नजर आ रहा है। बीजेपी को पोल्स में 26 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है। वहींकांग्रेस के खाता ना खुलने के आसार हैं।

19:01 (IST)08 Feb 2020
Delhi Election Exit Poll Results 2020 LIVE: आम आदमी पार्टी जमाएगी दिल्ली में कब्जा

दिल्ली में मतदान के बाद  न्यूज चैनल्स पर जारी  एग्जिट पोल्स में अरविंद केजरीवाल को सिंकदर बताया जा रहा है।  अधिकांश एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि बीजेप पिछड़ जाएगी।रिपब्लिक टीवी एग्जिट पोल्स में दिल्ली को 48-61 सीटों पर कब्जा जमाने का अनुमान लगाया जा रहा है। बीजेपी को 9-21 सीटें मिलने के आसार हैं। जबकि कांग्रेस को अधिकतम एक सीट मिलने की दरकार है।