Delhi Cabinet Ministers Portfolio: रेखा गुप्ता ने गुरुवार 20 फरवरी को रामलीला मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की कैबिनेट में प्रवेश साहिब सिंह के अलावा राजौरी गार्डन निर्वाचन क्षेत्र से मनजिंदर सिंह सिरसा, बवाना से रवींद्र कुमार इंद्राज, जनकपुरी से आशीष सूद और विकासपुरी से पंकज कुमार सिंह को भी जगह मिली है। दिल्ली में बीजेपी सरकार की शपथ के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने  वित्त, राजस्व, महिला एवं बाल विकास विभाग अपने पास ही रखें है। आप के मुखिया और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को करारी शिकस्त देने वाले प्रवेश साहिब सिंह वर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें लोक निर्माण विभाग, विधायी मामले, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, जल, गुरुद्वारा चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवेश का नाम मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहा था। हालांकि, बीजेपी ने रेखा गुप्ता को तरजीह दी।

आशीष सूद और कपिल मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी

वरिष्ठ नेता कपिल मिश्रा को कानून एवं न्याय मंत्री बनाया गया है और वे श्रम विभाग का भी प्रभार संभालेंगे। मनजिंदर सिंह सिरसा को वन एवं पर्यावरण विभाग के साथ-साथ खाद्य एवं आपूर्ति विभाग भी सौंपा गया है। आशीष सूद बिजली, शिक्षा और शहरी विकास विभाग भी संभालेंगे। साथ ही साथ उन्हें गृह विभाग भी दिया गया है। बिहार के लाल पंकज कुमार सिंह स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन और सूचना प्रौद्योगिकी का जिम्मा सौंपा गया है।

यमुना की आरती में शामिल हुईं रेखा गुप्ता

बीजेपी ने चुनावों में शानदार जीत दर्ज की

भारतीय जनता पार्टी ने पांच फरवरी को हुए दिल्ली विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की। इसमें पार्टी के खाते में 70 में से 48 सीटें आईं और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के एक दशक लंबे शासन का अंत हुआ। आप को केवल 22 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। कांग्रेस पार्टी का इन चुनावों में भी खाता नहीं खुल पाया। नई शपथ लेने वाली रेखा गुप्ता मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज के बाद दिल्ली की चौथी बीजेपी मुख्यमंत्री भी हैं। 50 साल की उम्र में उन्हें सभी बीजेपी शासित राज्यों में एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होने का गौरव हासिल है। ‘शीशमहल’ का अब क्या होगा? रेखा गुप्ता ने शपथ ग्रहण से पहले किया बड़ा ऐलान