Delhi Violence, Delhi Protest Today News: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजित डोभाल ने बुधवार (26 फरवरी) को दिल्ली के संशोधित नागरिकता कानूनी (सीएए) विरोधी हिंसा वाले इलाकों का दौरा किया। वह मौजपूर, घौंडा और ब्रह्मपुरी इलाकों में गए और स्थानीय लोगों से बातचीत की। पिछले 24 घंटे से कम अवधि में दंगा प्रभावित क्षेत्रों की डोभाल की यह दूसरी यात्रा है। उन्होंने इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह को ब्रीफ किया। डोभाल को दिल्ली में शांति बहाल करने की जिम्मेदारी दी गई है, और वो इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री को ब्रीफ कर रहे हैं।
वहीं इलाकों का दौरान करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है और लोग संतुष्ट हैं। एनएसए ने कहा ‘हमें कानून लागू करने वाली एजेंसियों पर भरोसा है। पुलिस अपना काम कर रही है और सतर्क है। पुलिस जोर-शोर से काम कर रही है। सिर्फ कुछ अपराधी इसमें शामिल थे। लोगों को मुद्दों का समाधान करने का प्रयास करना चाहिये, न कि उसे बढ़ाने का। पहले घटनाएं हुईं, लेकिन आज शांति है। स्थानीय लोग शांति चाहते हैं। हमें पूरा विश्वास है कि शांति होगी।’
दिल्ली हिंसा से जुड़ी सभी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
हिंसा प्रभावित क्षेत्रों का दौरान करने से पहले डोभाल ने दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की, उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात नियंत्रण में है। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा स्थिति नियंत्रण में है और लोग संतुष्ट हैं। हमें कानून लागू करने वाली एजेंसियों पर भरोसा है। पुलिस अपना काम कर रही है और सतर्क है।
बता दें कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में तीन दिन पहले शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा में अब तक कम से कम 27 लोगों की मौत हुई है और 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जाफराबाद, मौजपुर, बाबरपुर, यमुना विहार, भजनपुरा, चांद बाग, शिव विहार मुख्य रूप से दंगों से प्रभावित हुए हैं।