Election Commission of India (ECI), Delhi Election Results 2020 Updates: दिल्ली में एक बार फिर से AAP को प्रचंड बहुमत मिला है। आप ने 62, भाजपा ने 8 सीटें जीतीं। कांग्रेस का इस विधानसभा चुनाव में खाता भी नहीं खुला है। आप की बड़ी जीत पर बधाई देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि लोगों ने ‘‘घृणा और विभाजन की राजनीति’’ को खारिज कर ‘‘सीएए तथा एनआरसी के खिलाफ’’ जनादेश दिया है। बनर्जी ने कहा कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव परिणाम पिछले पांच साल में केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए अच्छे कामों का नतीजा है और भाजपा को राष्ट्रीय राजधानी में ‘‘छात्रों तथा महिलाओं को प्रताड़ित करने का करारा जवाब’’ मिला है।

Delhi Election Results 2020 LIVE

आप चुनाव से जुड़े सभी अपडेट आप चुनाव आयोग की वेबसाइट (ECI website) eciresults.nic.in, eci.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। EC के अनुसार, इस बार दिल्ली में 62.59 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Delhi Election Results 2020 LIVE: Watch Here

बता दें कि दिल्ली में 8 फरवरी को मतदान हुए थे। वोटिंग के लिए राजधानी में 13 हजार 750 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। सभी 70 विस सीटों पर कुल 672 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे थे। इनमें 148 निर्दलीय उम्मीदवार थे।

दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम पर पूरा कवरेज, दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट, विश्लेषण, सीटवार र‍िजल्‍ट…सब कुछ Jansatta.com पर।

Live Blog

Highlights

    06:58 (IST)12 Feb 2020
    कांग्रेस के सभी मुस्लिम उम्मीदवार की जमानत जब्त

    मुस्लिम तुष्टिकरण का आरोप झेलने वाली कांग्रेस को दिल्ली विधानसभा चुनाव में समुदाय से निराशा ही हाथ लगी है। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में पांच मुस्लिम चेहरों पर दांव लगाया था लेकिन सभी की जमानत जब्त हो गई।

    23:53 (IST)11 Feb 2020
    आप की 9 में से 8 महिलाओं ने दिल्ली विधानसभा चुनाव जीता

    दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारी गयीं नौ में से आठ महिलाओं ने विजय हासिल कर पार्टी को शानदार जीत में मदद पहुंचायी। तीन प्रमुख दलों-- आप, भाजपा और कांग्रेस ने कुल 24 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे। कांग्रेस ने सर्वाधिक 10 महिलाओं को टिकट दिया था।

    23:47 (IST)11 Feb 2020
    200 से ज्यादा सांसदों ने किया था प्रचार

    आप की जीत इसलिए भी मायने रखती है कि भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी में व्यापक प्रचार अभियान चलाया था और अपने 200 से ज्यादा सांसदों, कई केंद्रीय मंत्रियों तथा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को प्रचार के लिए मैदान में उतारा था।

    23:34 (IST)11 Feb 2020
    आप को मिले 53.57 प्रतिशत वोट

    आप ने 62 सीटों पर जीत हासिल की और उसकी वोट हिस्सेदारी 53.57 प्रतिशत रही । भाजपा ने आठ सीटों पर जीत हासिल की और उसे 38.51 प्रतिशत वोट मिले । कांग्रेस का खाता नहीं खुला और उसकी वोट हिस्सेदारी 4.26 प्रतिशत रही।

    23:18 (IST)11 Feb 2020
    आप विधायक दल की बैठक बुधवार को

    आप नेता गोपाल राय ने कहा कि बुधवार को पार्टी के विधायक दल की बैठक होगी। माना जा रहा है कि केजरीवाल का विधायक दल का नेता चुना जाना तय है।

    22:22 (IST)11 Feb 2020
    आप के रोहित कुमार ने त्रिलोकपुरी सीट जीती

    आप के रोहित कुमार ने त्रिलोकपुरी सीट से भाजपा की उम्मीदवार किरन को 12,486 मतों से हराया। आप के विशेष रवि ने भाजपा के योगेन्द्र चंदोलिया को करोल बाग से 31,760 से ज्यादा मतों से हराया। बवाना सीट से आप के जय भगवान ने भाजपा के रंिवद्र कुमार को 11,526 मतों से हराया।

    21:27 (IST)11 Feb 2020
    लोगों ने दिया विकास का साथ

    इस चुनाव में लोगों ने विकास का साथ दिया। भाजपा के मॉडल टाउन से प्रत्याशी कपिल मिश्रा, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भड़काऊ बयान दिए थे। चुनाव आयोग ने उन पर कार्रवाई भी की थी।

    20:09 (IST)11 Feb 2020
    भाजपा पर मतदाताओं को ध्रुवीकरण का लगाया था आरोप

    दिल्ली विधानसभा चुनाव दिल्ली सहित देशभर में संशोधित नागरिकता कानून, राष्ट्रीय नागरिक पंजी और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर के विरोध में जारी प्रदर्शनों के बीच हुआ था।भाजपा के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों ने पार्टी पर ‘विभाजनकारी’ राजनीति करने और राष्ट्रीय राजधानी के शाहीन बाग क्षेत्र में 50 दिन से चले रहे महिलाओं के प्रदर्शन का मुद्दा उठाने को लेकर उस पर मतदाताओं के ध्रुवीकरण का आरोप लगाया था।

    19:41 (IST)11 Feb 2020
    दिल्ली चुनाव में हार भाजपा के लिए सबकः दिनेश शर्मा

    दिल्ली विधानसभा चुनाव पर उ. प्र. उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि अगर बारीकी से आंकलन किया जाए तो BJP का वोट प्रतिशत पहले से काफी बढ़ा है। कई सीटें ऐसी हैं जहां हम कुछ-कुछ वोटों से हारे हैं। हार जीत सिक्के के दो पहलू हैं। इसे भाजपा एक सबक के रूप में देखती है।

    18:54 (IST)11 Feb 2020
    सौरव भारद्वाज ने अनोखे अंदाज में निकाला रोड शो

    ग्रेटर कैलाश से आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधायक चुने गए सौरव भारद्वाज ने जीत का बाद अनोखे अंदाज में रोड शो निकाला। सौरव ने हाथ में गदा लेकर और रथ पर सवार होकर रोड शो  निकाला

    18:01 (IST)11 Feb 2020
    जीत का सर्टिफिकेट लेने पहुंचे केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के सीएम नई दिल्ली विधानसभा सीट से जीत के बाद सर्टिफिकेट लेने पहुंच गए हैं। केजरीवाल ने भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार यादव को हराकर इस सीट से तीसरी बार जीत दर्ज की।

    17:35 (IST)11 Feb 2020
    भाजपा पर घृणा की राजनीति करने का आरोप

    पटपड़गंज सीट से जीत हासिल करने के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर घृणा की राजनीति में शामिल होने का आरोप लगाया। सिसोदिया ने कहा कि हम घृणा की नहीं बल्कि विकास की राजनीति करते हैं।

    16:46 (IST)11 Feb 2020
    मनोज तिवारी ने केजरीवाल को दी बधाई

    दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने चुनाव में जीत हासिल करने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी। तिवारी ने कहा कि चुनाव में मिली हार की  पार्टी में समीक्षा की जाएगी।

    15:52 (IST)11 Feb 2020
    जब मंच से केजरीवाल ने जाहिर किया दिल्ली वालों ने लिए प्रेम, कहा- I Love You
    15:44 (IST)11 Feb 2020
    केजरीवाल ने संबोधन में जब हनुमान जी को कहा शुक्रिया

    आप दफ्तर से मीडिया, AAP कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि आज मंगलवार है। हनुमान जी का दिन है। इसलिए इस जनादेश के लिए मैं बजरंगबली का भी शुक्रिया अदा करना चाहूंगा।

    15:42 (IST)11 Feb 2020
    ये मेरी नहीं, जनता की जीत हैः केजरीवाल

    केजरीवाल ने कहा- मैं सभी दिल्लीवालों को शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने तीसरी बार अपने बेटे (मुझ पर) यकीन किया। ये हर उस परिवार की जीत है, जिनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लगी है। जिनके बच्चों का अच्छे अस्पतालों में इलाज होने लगा है। आज एक नई राजनीति को जन्म मिला है। ये काम की राजनीति है। दिल्लीवालों ने संदेश दे दिया कि वोट उसी को, जो बुनियादी मुद्दों पर ध्यान देगा। ये नई किस्म की राजनीति है। और, ये मेरी जीत नहीं बल्कि जनता की जीत है।

    15:29 (IST)11 Feb 2020
    दिल्ली में कांग्रेस का क्या होगा, मालूम थाः कमलनाथ

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेसी नेता कमलनाथ ने दिल्ली में पार्टी के प्रदर्शन पर कहा है- हमें पहले से ही पता था कि क्या होगा (कांग्रेस का)। असल सवाल है कि आखिर बीजेपी को क्या हुआ, जो कि बड़े दावे ठोंक रही थी?

    बता दें कि दिल्ली बीजेपी चीफ मनोज तिवारी ने आज सुबह ही दावा किया था कि उनकी पार्टी 55 से अधिक सीट हासिल करेगी। हालांकि, थोड़ी देर बार रुझान में बड़े अंतर दिखने पर उन्होंने कहा- नतीजे जो भी रहें, जिम्मेदारी उन्हीं की ही रहेगी।

    15:09 (IST)11 Feb 2020
    कांग्रेस बेहाल, चोपड़ा देंगे इस्तीफा?

    चुनावी रुझानों के बीच खबर है कि दिल्ली कांग्रेस चीफ सुभाष चोपड़ा पद से इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में वह पार्टी की हार के लिए जिम्मेदारी लेते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छठे चरण की मतगणना के बाद वह पटपड़गंज सीट से BJP के रवि नेगी से करीब 2182 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं, दिल्ली विधानसभा स्पीकर और आप नेता राम निवास गोयल भी शाहदरा सीट से पीछे चल रहे हैं।

    15:05 (IST)11 Feb 2020
    कांग्रेस की हार पर बोले अधीर रंजन चौधरी...

    दिल्ली चुनाव के रुझान/नजीतों पर Congress सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा है- हर किसी को मालूम था कि आप ही तीसरी बार सत्ता में लौटेगी। कांग्रेस की हार अच्छा संदेश नहीं देती है। बीजेपी और उसके सांप्रदायिक एजेंडे के खिलाफ आप की विजय मायने महत्वपूर्ण है।

    14:40 (IST)11 Feb 2020
    रुझानों के बाद राघव चड्ढा का जोरदार स्वागत, देखें VIDEO

    Rajinder Nagar सीट से Aam Aadmi Party के Raghav Chadha रुझानों के बाद दोपहर को पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच निकले, जहां उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। 

    #WATCH Aam Aadmi Party's Raghav Chadha celebrates with party workers as trends show he is leading from Rajinder Nagar constituency. pic.twitter.com/KTDmilbjrV

    14:30 (IST)11 Feb 2020
    दिल्ली चुनाव रुझान/नतीजे के ऐन बाद AAP की मनी होली!

    13:44 (IST)11 Feb 2020
    दिल्ली चुनाव नतीजों पर बोले गौतम गंभीर- हम लोगों को समझा नहीं पाए

    दिल्ली चुनाव के रुझानों में आप को 58 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में एक बार फिर आप की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली चुनाव नतीजों पर कहा कि हम नतीजों को स्वीकार करते हैं और अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के लोगों को बधाई देते हैं। हमने पूरी कोशिश की लेकिन शायद हम राज्य के लोगों को समझा नहीं सके। मुझे उम्मीद है कि सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली विकास करेगी।

    13:25 (IST)11 Feb 2020
    कांग्रेस के पस्त हाल पर बोले कमलनाथ- हमें तो मालूम ही था...

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री और सीनियर कांग्रेसी नेता कमलनाथ ने दिल्ली में पार्टी के प्रदर्शन पर कहा है- हमें पहले से ही पता था कि क्या होगा (कांग्रेस का)। असल सवाल है कि आखिर बीजेपी को क्या हुआ, जो कि बड़े दावे ठोंक रही थी?

    13:24 (IST)11 Feb 2020
    ...तो ये हैं केजरीवाल के चाणक्य!

    दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल दोपहर एक बजे के चुनावी ट्रेंड्स के बाद राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ उनके दफ्तर पर मौजूद रहे। किशोर को राजनीतिक गलियारों में चुनावी चाणक्य के तौर पर भी जाना जाता है। वह इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी और बिहार सीएम नीतीश कुमार के लिए साथ कर चुके हैं।

    12:57 (IST)11 Feb 2020
    केजरीवाल समेत और कौन-कौन है AAP दफ्तर पर? देखें

    12:51 (IST)11 Feb 2020
    ममता बोलीं- लोगों ने BJP को कहा नो

    चुनावी रुझानों/नतीजों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। उन्होंने मंगलवार को बताया- मैंने केजरीवाल को बधाई दी है। जनता ने बीजेपी को खारिज कर दिया है। सिर्फ विकास का मुद्दा ही चलेगा, जबकि CAA, NRC और NPR को खारिज कर दिया गया है।

    12:35 (IST)11 Feb 2020
    दिल्लीः रुझानों में कांग्रेस पस्त, सुभाष चोपड़ा ने बताया ये कारण

    दिल्ली बीजेपी चीफ सुभाष चोपड़ा ने दोपहर 12 बजे तक के चुनावी रुझानों पर कहा है- मैं दिल्ली में पार्टी के प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेता हूं। हम इसके पीछे के फैक्टर्स का विश्लेषण करेंगे। हमारे वोट प्रतिशत में गिरावट के लिए वोटों का राजनीतिक ध्रुवीकरण है, जो कि बीजेपी और आप द्वारा किया गया।

    12:12 (IST)11 Feb 2020
    सुभाष चोपड़ा देंगे इस्तीफा! जानिए ट्रेंड्स पर क्या बोले

    चुनावी रुझानों के बीच खबर है कि दिल्ली कांग्रेस चीफ सुभाष चोपड़ा पद से इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में वह पार्टी की हार के लिए जिम्मेदारी लेते हैं। बता दें कि दोपहर 12 बजे तक के रुझानों में कांग्रेस खाता भी नहीं खोल पाई है। हालांकि, बीच में एक सीट पर पार्टी ने बढ़त ली थी, मगर फिर से वह शून्य पर आ गई।

    12:11 (IST)11 Feb 2020
    केजरीवाल नई दिल्ली से आगे

    सुबह करीब 10 बजे के रुझानों के हवाले से समाचार एजेंसी ANI ने बताया- दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल 2026 वोटों के साथ नई दिल्ली सीट से आगे हैं, जबकि भाजपा के विजेंद्र गुप्ता रोहिणी सीट पर 1172 वोटों से पीछे हैं।

    आप की राजकुमारी ढिल्लन भी हरि नगर सीट से पहले चरण के मतदान के बाद BJP के Tajinder Pal Singh Bagga से आगे चल रही हैं। मॉडल टाउन से बीजेपी के कपिल मिश्रा भी 98 वोटों के अंतर से आगे हैं। वहीं, पटपड़गंज से आप के मनीष सिसोदिया 112 वोटों के फर्क से बढ़त लिए हैं।

    12:00 (IST)11 Feb 2020
    मनोज तिवारी बोले- परिणाम के लिए मैं रहूंगा जिम्मेदार

    दिल्ली बीजेपी चीफ मनोज तिवारी ने कहा है- रुझान दर्शाते हैं कि AAP और BJP में बड़ा अंतर है, पर अभी भी नतीजों में वक्त है। हम आशावादी हैं। नतीजे जो भी होंगे, मैं दिल्ली बीजेपी प्रभारी के नाते उसके लिए जिम्मेदार रहूंगा।

    11:54 (IST)11 Feb 2020
    महाराष्ट्र से लेकर पंजाब में AAP मना रही जश्न

    दिल्ली विस चुनाव परिणाम 2020 के ताजा रुझानों में AAP फिलहाल पहले पायदान पर बनी हुई है। सुबह साढ़े 11 बजे तक के ट्रेंड्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी 57 सीटों पर बढ़त लिए है, जबकि बीजेपी फिर से 13 के आंकड़े पर आ गई। अब तक के रुझानों में सबसे बुरा हाल कांग्रेस का है, जो बीच में खाता खोलकर फिर शून्य के आंकड़े पर आ गई।

    आप के प्रदर्शन पर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ जुटी है। यही नहीं, महाराष्ट्र से लेकर पंजाब तक में पार्टी दफ्तरों से जश्न की खबरें और तस्वीरें आ रही हैं।

    11:28 (IST)11 Feb 2020
    जूनियर 'मफलरमैन' भी पहुंचा AAP को सपोर्ट करने

    दिल्ली चुनाव के रुझान/नतीजे आने के दौरान एक AAP समर्थक अपने नन्हे-मुन्ने को जूनियर 'मफलरमैन' जैसा बना कर लाया। बता दें कि मुख्यमंत्री और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की वेषभूषा भी कुछ ऐसी ही रहती है। ( एक्सप्रेस फोटो- ताशी तोबग्याल )

    11:12 (IST)11 Feb 2020
    ओखला में पिछड़े अमानतुल्ला खान, बीजेपी है आगे

    दिल्ली चुनाव के ताजा रुझानों में ओखला से AAP के अमानतुल्ला खान पिछड़ गए हैं। BJP के ब्रह्म सिंह इस सीट पर 200 वोटों के साथ फिलहाल आगे चल रहे हैं। बता दें कि शाहीन बाग इलाका इसी विधानसभा में आता है। और, लगभग दो माह से भारी संख्या में महिलाएं और अन्य लोग वहां CAA, NRC के खिलाफ धरने पर बैठे हैं।

    यही नहीं, अमानतुल्ला खान भी अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हाल में नागरिकता विवाद के दौरान भी वह खासा चर्चा में रहे थे। उन्होंने जामिया नगर में हुई हवाई फायरिंग की घटना के पीछे दावा किया था कि वह घटना बीजेपी की कराई हुई थी। बता दें कि यहां इस बार 51 फीसदी मतदान हुआ है।

    11:02 (IST)11 Feb 2020
    भाजपा मुख्यालय पर छाया है सन्नाटा, लोग सोशल मीडिया पर ले रहे मजे

    चुनावी रुझान में आप और बीजेपी के आंकड़े में खासा फर्क है। शायद यही वजह है कि दिल्ली स्थित Bharatiya Janata Party के मुख्यालय पर सन्नाटा छाया है, जबकि AAP के दफ्तर पर समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी है। वे वहां जश्न की तैयारियों में जुटे हैं। पार्टी मुख्यालय भी सजाया जा चुका है।

    10:28 (IST)11 Feb 2020
    'दिल्लीवालों ने कबूला हमारा मॉडल'

    ग्रेटर कैलाश सीट से आगे चल रहे आप के सौरभ भारद्वाज ने इन रुझानों को लेकर कहा है- दिल्लीवालों ने हमारे सरकार चलाने का मॉडल स्वीकार लिया है। मतगणना केंद्र पर फिलहाल बीजेपी उम्मीदवारों की तुलना में वोट दोगुणे होते देख सकता हूं।

    10:26 (IST)11 Feb 2020
    चांदनी चौक में कौन कर रहा कमाल?

    चांदनी चौक से आप के प्रह्लाद सिंह साहनी 6043 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। वहीं, कांग्रेस की अल्का लांबा को महज 157 वोट मिलते दिख रहे हैं। इस सीट पर तीसरे नंबर पर बीजेपी की ओर से Suman Kumar Gupta हैं, जिन्हें 67 वोट मिलते नजर आ रहे हैं।

    10:23 (IST)11 Feb 2020
    हरि नगर से बीजेपी के बग्गा भी पिछड़ेः रुझान

    आप की राजकुमारी ढिल्लन भी हरि नगर सीट से पहले चरण के मतदान के बाद BJP के Tajinder Pal Singh Bagga से आगे चल रही हैं।

    10:23 (IST)11 Feb 2020
    कहां से कौन आगे? एक नजर में

    सुबह करीब 10 बजे के रुझानों के हवाले से समाचार एजेंसी ANI ने बताया- दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल 2026 वोटों के साथ नई दिल्ली सीट से आगे हैं, जबकि भाजपा के विजेंद्र गुप्ता रोहिणी सीट पर 1172 वोटों से पीछे हैं। Okhla में बीजेपी के ब्रह्म सिंह 214 वोट से आगे हैं। और, यहां उनका मुकाबला AAP के अमानतुल्ला खान से है।

    09:49 (IST)11 Feb 2020
    क्या कहते हैं EC के आंकड़े?

    चुनाव आयोग (EC) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, Aam Aadmi Party 18 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, Bharatiya Janata Party 11 सीटों पर बढ़त लिए हैं, जबकि Congress खाता भी नहीं खोल पाई है।

    09:48 (IST)11 Feb 2020
    ट्रेंड्स में ये इन सीट पर लिए हैं बढ़त

    जनकपुरी - आशीष सूद (बीजेपी)
    मंगोलपुरी - राखी बिड़ला (आप)
    ग्रेटर कैलाश- सौरभ भारद्वाज (आप)