दिल्ली की सत्ता से तो आम आदमी पार्टी बाहर हो चुकी है लेकिन एमसीडी में अभी भी उसका दबदबा है। अब आम आदमी पार्टी ने दिल्ली वालों को दो बड़े तोहफे दिए हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अब दिल्ली में सभी पुराने हाउस टैक्स माफ कर दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने कहा कि 100 गज से कम एरिया वालों का हाउस टैक्स माफ कर दिया गया है।

500 गज एरिया वालों का हाउस टैक्स हाफ

इसके अलावा संजय सिंह ने कहा कि जिनके घर 100 गज से 500 गज के बीच में है, उन्हें अब हाउस टैक्स आधा देना होगा। अब जो भी दिल्ली के लोग समय से वित्तीय वर्ष 2024-25 के हाउस टैक्स का भुगतान करेंगे, उनका पिछला बकाया माफ कर दिया जाएगा। वहीं 2025-26 से 100 से 500 गज के मकानों का हाउस टैक्स आधा कर दिया गया है।

संजय सिंह ने कहा कि देश के आदिवासियों की जमीनों पर प्रशासन और बड़ी-बड़ी कंपनियों के द्वारा जबरन कब्जा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए RSS क्या कर रहा है? मेरे हिसाब से बीजेपी और आरएसएस के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है, जरूर कुछ गड़बड़ है।

‘दिल्ली का खजाना खाली, लेकिन महिलाओं को 2500 जरूर देंगे’, सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान

संजय सिंह ने कहा कि पहले एमसीडी के कर्मचारियों को तनख्वाह नहीं मिलती थी लेकिन अब पहली तारीख को सैलरी आ जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले 2 सालों में 8000 से अधिक कर्मचारियों को स्थाई कर दिया, जबकि अब 12000 अन्य कर्मचारियों को भी स्थाई करने जा रहे हैं।

मेयर महेश खींची ने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी सरकार में किए गए वादों को पूरा कर रही है। उन्होंने कहा कि एमसीडी कर्मचारियों के हितों का भी ध्यान रखा जा रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि 1300 हाउसिंग अपार्टमेंट का भी हाउस टैक्स 25 फीसदी माफ किया जाएगा।

भ्रष्टाचार पर लगेगी बड़ी चोट- मुकेश गोयल

AAP नेता मुकेश गोयल ने कहा कि एमसीडी में भ्रष्टाचार को खत्म करने का हमने वादा किया था और हमारी सरकार ने हाउस टैक्स को लेकर किए गए फैसले से भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट लगेगी। उन्होंने कहा कि इससे जनता को भी बड़ी राहत मिलेगी।