मणिपुर मुद्दे पर सदन में चल रहे हंगामे के बीच दिल्ली विधानसभा से चार भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को मार्शल ने बाहर किया। जिस पर भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल जी हिटलरशाही कर रहे हैं, अरविंद केजरीवाल की सरकार विपक्ष को दबा रही है इसलिए हमने विधानसभा से वॉकआउट किया है। हम ‘शीश महल’ और दिल्ली के मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे हैं। भाजपा विधायक अभय वर्मा ने कहा कि यह सरकार दिल्ली के मुद्दों के ऊपर बात करने से बच रही है। हमने कहा कि मणिपुर का मामला मणिपुर की विधानसभा में चल रहा है। दिल्ली की विधानसभा में दिल्ली से जुड़े मामलों को उठाया जाना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण पिछले तीन दिनों में कम से कम 71 लोगों की जान जा चुकी है और 13 लोग अभी भी लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि लैंडस्लाइड और बाढ़ के कारण ढही इमारतों के मलबे से और शव निकाले जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़ गई। शिमला में 4 दिन से रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन चल रहा है। भारतीय सेना, एसडीआरएफ और पुलिस यहां बचाव कार्य में जुटी हुई है। देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।
देश और दुनिया की तमाम बड़ी खबरों के लेटेस्ट अपडेट के लिए पढ़ें जनसत्ता.कॉम।
जामनगर में एक कार्यक्रम के दौरान जामनगर उत्तर से विधायक रीवाबा जाडेजा और सांसद पूनमबेन मादम के बीच बहस हो गई। जामनगर उत्तर की विधायक रिवाबा जाडेजा ने कहा, ''सांसद पूनमबेन मादम ने चप्पल पहनकर बहादुरों को श्रद्धांजलि दी और मैंने चप्पल उतार दी। उन्होंने ऊंची आवाज में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में पीएम और राष्ट्रपति भी चप्पल नहीं उतारते लेकिन कुछ अज्ञानी लोग हैं। ओवर-स्मार्ट बन जाओ। मुझे उनकी टिप्पणी पसंद नहीं आई, इसलिए मैंने आत्मसम्मान के कारण बोल दिया। क्या मैंने चप्पल उतारकर गलती की?”
राजीव गांधी शहरी और ग्रामीण ओलंपिक खेलों के तहत आयोजित समारोह में भाग लेने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, “हम 100 रोजगार शिविर आयोजित कर रहे हैं, जिनमें से 30-35 पहले ही आयोजित किए जा चुके हैं। राजस्थान सुशासन की मिसाल कायम कर रहा है। अन्य राज्य सरकारें हमारी नीतियों का उपयोग अपने चुनावी घोषणापत्रों में कर रही हैं। इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है?”
कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपने नए अध्यक्ष की घोषणा की है। कांग्रेस ने अपने पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अजय राय 5 बार के विधायक रह चुके हैं। वह वाराणसी से दो बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव भी लड़ चुके हैं।
एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जैसे पीएम मोदी ने कहा कि अगले साल 15 अगस्त को वह फिर से लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। वैसे ही देवेंद्र फडणवीस कहा करते थे कि मैं भी वापस आऊंगा। फडणवीस वापस आए लेकिन निचली पोस्ट पर।
मणिपुर मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा कि बीजेपी विधायक साफ कह रहे हैं कि उनका मणिपुर से कोई रिश्ता नहीं है। ये पीएम मोदी का संदेश है कि उनका मणिपुर से कोई रिश्ता नहीं है। पीएम मणिपुर मुद्दे पर चुप हैं. 6,500 FIR दर्ज की गई हैं, 150 से ज्यादा मार दिया गया लेकिन पीएम चुप रहे।
#WATCH | Delhi CM Arvind Kejriwal speaks on Manipur issue; says, "BJP MLAs are clearly saying that they don't have any relation with Manipur. It's PM Modi's message that they don't have any relation with Manipur. PM is silent on the Manipur issue. 6,500 FIRs have been registered,… pic.twitter.com/0VbKcvUnId
— ANI (@ANI) August 17, 2023
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैंने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके अलावा मेरी किसी और से कोई बात नहीं हुई। मैं सीमित समय के लिए दिल्ली गया था। INDIA के गठन के बाद ही NDA की बैठक हुई थी।
#WATCH मैंने दिल्ली में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की और इसके अलावा मेरी किसी और से कोई बात नहीं हुई। मैं सीमित समय के लिए दिल्ली गया था…INDIA के गठन के बाद ही NDA की बैठक हुई थी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पटना pic.twitter.com/eTpkRXiwTO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2023
मध्य प्रदेश- छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी की। छत्तीसगढ़ की 21 सीटों और MP 39 सीटों पर बीजेपी का ऐलान।
भाजपा ने आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। pic.twitter.com/Qe9GDnJDvW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2023
भाजपा विधायकों ने दिल्ली विधानसभा परिसर के अंदर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय के बाहर दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी विधायक ओ.पी शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर है, मणिपुर मुद्दा इस अधिकार क्षेत्र से बाहर है।
#WATCH दिल्ली भाजपा विधायकों ने दिल्ली विधानसभा परिसर के अंदर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय के बाहर दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2023
भाजपा विधायक ओ.पी शर्मा ने बताया, "दिल्ली सरकार के हर विभाग में भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर है… मणिपुर मुद्दा इस अधिकार क्षेत्र… pic.twitter.com/MLGM26zzWf
मणिपुर मुद्दे पर सदन में चल रहे हंगामे के बीच दिल्ली विधानसभा से चार भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को मार्शल ने बाहर किया। जिस पर भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल जी हिटलरशाही कर रहे हैं, अरविंद केजरीवाल की सरकार विपक्ष को दबा रही है। इसलिए हमने विधानसभा से वॉकआउट किया है। हम 'शीश महल' और दिल्ली के मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे हैं।
#WATCH केजरीवाल जी हिटलरशाही कर रहे हैं, अरविंद केजरीवाल की सरकार विपक्ष को दबा रही है। इसलिए हमने विधानसभा से वॉकआउट किया है। हम 'शीश महल' और दिल्ली के मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहे हैं: भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता, दिल्ली pic.twitter.com/bcqSHt7vJ6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2023
मणिपुर मुद्दे पर चर्चा का विरोध करने पर भाजपा के चार विधायकों को दिल्ली विधानसभा से बाहर निकाला गया। दिल्ली विधानसभा सत्र के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को याचिका समिति की रिपोर्ट को लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी विधायकों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला।
महाराष्ट्र में राज्य मंत्री धनंजय मुंडे के समर्थकों ने बीड में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बैनर लगाए, जहां NCP प्रमुख शरद पवार रैली करेंगे।
महाराष्ट्र: राज्य मंत्री धनंजय मुंडे के समर्थकों ने बीड में उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बैनर लगाए, जहां NCP प्रमुख शरद पवार रैली करेंगे। pic.twitter.com/CXLbmUWp5W
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2023
सुप्रीम कोर्ट में आर्टिकल 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हम लड़ रहे हैं और न्याय पाने की उम्मीद में हैं। हमें उम्मीद है कि न्यायाधीश हमारे तर्कों से संतुष्ट होंगे। यह एक लंबी प्रक्रिया है लेकिन हम इंतजार कर रहे हैं।
#WATCH हम लड़ रहे हैं और न्याय पाने की उम्मीद में हैं.. हमें उम्मीद है कि न्यायाधीश हमारे तर्कों से संतुष्ट होंगे। यह एक लंबी प्रक्रिया है लेकिन हम इंतजार कर रहे हैं: सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर… pic.twitter.com/zaUVha4Y7C
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2023
चंद्रयान-3 पर पद्मश्री और पूर्व ISRO वैज्ञानिक मायलस्वामी अन्नादुराई ने कहा कि अब महत्वपूर्ण बात चंद्रमा पर धीरे-धीरे और सुरक्षित रूप से उतरना है और इसके लिए लैंडर को प्रोपल्शन मॉड्यूल से अलग होना होगा। 'विक्रम' को अपनी कार्रवाई खुद करनी होगी और इसके लिए उसे अलग होना होगा। अलग होने के बाद इसे निचली कक्षा में ले जाने के लिए चार 800N थ्रस्टर्स को फायर करना होगा। यह भी दो चरणों में किया जाएगा।
ISRO ने चंद्रयान 3 मिशन की जानकारी देते हुए कहा कि लैंडिंग मॉड्यूल को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग कर दिया गया है। कल लगभग 4 बजे के लिए नियोजित डीबूस्टिंग पर लैंडिंग मॉड्यूल थोड़ी निचली कक्षा में उतरने के लिए तैयार है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्हें अध्यक्ष पद सोनिया और राहुल गांधी के कहने पर दिया गया है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा वाले नेताओं को पीटना और जेल भेजना चाहते हैं। अगर कोई भाषण देता है या कुछ कहता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है। उन्हें नेताओं को जेल में डालने और एफआईआर दर्ज करने की आदत है।
#WATCH आप (भाजपा) नेताओं को पीटना और जेल भेजना चाहते हैं…अगर कोई भाषण देता है या कुछ कहता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है…उन्हें नेताओं को जेल में डालने और एफआईआर दर्ज करने की आदत है: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिल्ली pic.twitter.com/EH09kfMbim
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2023
दिल्ली विधानसभा का सत्र एक दिन के लिए बढ़ाया गया। दिल्ली विधानसभा शुक्रवार 18 अगस्त तक चलेगी।
नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय करने पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि हम किसी भी पार्टी के हों, अपने पूर्व प्रधानमंत्रियों को सम्मान दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इसे अनावश्यक रूप से मुद्दा बना रही है, मुझे नहीं पता कि इसमें समस्या क्यों है।
#WATCH हम किसी भी पार्टी के हों, अपने पूर्व प्रधानमंत्रियों को सम्मान दे रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इसे अनावश्यक रूप से मुद्दा बना रही है…मुझे नहीं पता कि इसमें समस्या क्यों है: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, जयपुर https://t.co/GKM7VLgMV6 pic.twitter.com/Z2StjzcpYR
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2023
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के इंदौरा और फतेहपुर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया।
#WATCH हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के इंदौरा और फतेहपुर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2023
(सोर्स- सीएमओ) pic.twitter.com/dPhA5yHUBv
आज दिल्ली विधानसभा में मणिपुर पर चर्चा हो सकती है। AAP मंत्री गोपाल राय ने कहा कि बीजेपी पहले दिन से मणिपुर के मुद्दे से भागती रही है। संसद में जब अविश्वास प्रस्ताव लाया गया तब पीएम मोदी ने इस पर बात की। बीजेपी इसका भी विरोध करेगी।
#WATCH बीजेपी पहले दिन से मणिपुर के मुद्दे से भागती रही है। संसद में जब अविश्वास प्रस्ताव लाया गया तब पीएम मोदी ने इस पर बात की…. बीजेपी इसका (आज दिल्ली विधानसभा में मणिपुर पर चर्चा) विरोध करेगी: AAP मंत्री गोपाल राय, दिल्ली https://t.co/F1ylgW9L5c pic.twitter.com/LPWfhgXACI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2023
मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हमने पहले कहा था कि बजरंग दल पर प्रतिबंध के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। कांग्रेस झूठ फैलाकर वोट बटोरती है। क्या वे कर्नाटक में इस पर प्रतिबंध लगाने में सक्षम थे?
#WATCH हमने पहले कहा था कि (बजरंग दल पर) प्रतिबंध के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। कांग्रेस झूठ फैलाकर वोट बटोरती है। क्या वे कर्नाटक में इस पर प्रतिबंध लगाने में सक्षम थे?: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भोपाल https://t.co/8UNwgQGeb9 pic.twitter.com/jGQ6byIDoL
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2023
गुजरात के मुख्यमंत्री ने भूपेन्द्र पटेल ने गांधीनगर में WHO पारंपरिक चिकित्सा वैश्विक शिखर सम्मेलन में कहा कि पीएम मोदी ने विश्व कल्याण और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी परिवर्तन शक्ति बनने का संकल्प लिया है।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंडियन एक्सप्रेस को अपनी 'बिहारी आर्किटेक्ट्स' वाली टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा, “मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा। यहां बिहार के लोग भी फंसे हुए थे। मैंने उन्हें हेलीकॉप्टरों से निकलवाया। बिहार के करीब 200 लोग अभी भी यहां फंसे हुए हैं। वे हमारे भाई जैसे हैं। यह हमारी स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की गलती है, वे तो सिर्फ मजदूर हैं।”
#WATCH शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंडियन एक्सप्रेस को अपनी "बिहारी आर्किटेक्ट्स" वाली टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा, "मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा। यहां बिहार के लोग भी फंसे हुए थे। मैंने उन्हें हेलीकॉप्टरों से निकलवाया। बिहार के करीब 200 लोग अभी… pic.twitter.com/4GwZkMln84
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2023
नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं।
#WATCH नेहरू जी की पहचान उनके कर्म हैं, उनका नाम नहीं: नेहरू मेमोरियल संग्रहालय और पुस्तकालय का नाम बदलकर प्रधानमंत्री संग्रहालय और पुस्तकालय करने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली pic.twitter.com/45nlwDOtNb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2023
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने G20 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक के मद्देनजर WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के महानिदेशक, टेड्रोस एडनोम घेबियस के साथ बैठक की।
उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने कहा कि चुनाव आयोग और सभी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ED तय करती है कि कौन किस पार्टी में जाएगा और कौन मंत्री बनेगा यह भी ईडी तय करती है। यह पवार साहब का बहुत गंभीर बयान है।
#WATCH चुनाव आयोग और सभी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा कि ईडी तय करती है कि कौन किस पार्टी में जाएगा और कौन मंत्री बनेगा यह भी ईडी तय करती है। यह पवार साहब का बहुत गंभीर बयान है: उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत, मुंबई pic.twitter.com/wwe2CNKEBd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2023
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने आवास से निकले। आज उनके लेह, लद्दाख जाने की संभावना है।
दिल्ली विधानसभा में आज सदन में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा होने की संभावना है। विधायक दुर्गेश पाठक, विनय मिश्रा और कुलदीप कुमार मणिपुर में अशांति और वहां के लोगों पर हो रहे अत्याचार के मुद्दे पर चर्चा की शुरुआत करेंगे।
पंजाब में लगातार बारिश के कारण रूपनगर के नंगल के भनम गांव में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। गुरदासपुर क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति पर NDRF इंस्पेक्टर ने कहा कि मैं बचाव और निकासी के लिए 24 लोगों की एक टीम के साथ यहां आया हूं। प्रशासन हमें वहां-वहां तैनात कर रहा है जहां जरूरत है।
#WATCH पंजाब: लगातार बारिश के कारण रूपनगर के नंगल के भनम गांव में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। pic.twitter.com/CBgAXhJ2Zt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2023
ओडिशा के पुरी में 'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रम के तहत 'पंच प्रण प्रतिज्ञा' में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमें अंग्रेजों द्वारा हमारे अंदर पैदा की गई गुलामी की मानसिकता से खुद को मुक्त करने की जरूरत है। तभी भारत 2047 तक एक विकसित देश बन सकेगा।
#WATCH हमें अंग्रेजों द्वारा हमारे अंदर पैदा की गई गुलामी की मानसिकता से खुद को मुक्त करने की जरूरत है। तभी भारत 2047 तक एक विकसित देश बन सकेगा: ओडिशा के पुरी में 'मेरी माटी, मेरा देश' कार्यक्रम के तहत 'पंच प्रण प्रतिज्ञा' में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण pic.twitter.com/CqOdo1cBpI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 17, 2023
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि राज्य को इस मानसून में भारी बारिश के कारण बर्बाद हुए बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण में एक साल लगेगा। उन्होंने दावा किया कि लगभग 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
हिमाचल में लैंडस्लाइड से तबाही, पढ़ें पूरी खबर–
हिमाचल में तबाही, देखें वीडियो- https://www.youtube.com/watch?v=DTI1a6L5SvI