उत्‍तरी कश्‍मीर के हंदवाड़ा कस्‍बे में सेना की गोलीबारी मेंदो युवकों के मारे जाने के बाद कर्फ्यू लगा दिया गया है। गोलीबारी की घटना सेना के जवान के एक लड़की से छेडछाड़ के आरोंपों के बाद हुई। इसमें तकरीबन एक दर्जन लोग घायल हुए। गोलीबारी में मारे गए एक युवक को कुपवाड़ा में दफनाया गया। इस दौरान भारत विरोधी नारे लगाए गए। अपुष्‍ट खबरों के अनुसार एक घायल महिला की भी मौत हो गई।

स्‍थानीय लोगों ने बताया कि प्रर्दशनों को रोकने के लिए हंदवाड़ा और आसपास के इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है। सेना और पुलिस ने युवकों की मौत पर खेद जताया है। साथ ही जांच के आदेश भी दिए हैं। सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनकी पोस्‍ट को लगभग 500 लोगों ने घेर लिया था। भीड़ ने पोस्‍ट को जलाने की भी कोशिश की। इसके बाद गोलीबारी की गई। मुख्‍यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भी कहा कि दोषियों को बख्‍शा नहीं जाएगा।

Read Alsoकश्मीर में सेना की गोलीबारी में एक उभरते क्रिकेटर की मौत, अंडर-19 कैंप में हुआ था शामिल

इसी बीच पुराने शहर की पांच पुलिस थानों में भी कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं। वहीं युवाओं की मौत के बाद अलगाववादी नेताओं ने बंद भी बुलाया है।

Read Alsoजम्‍मू कश्‍मीर: सेना के जवान पर छेड़छाड़ के आरोप पर प्रदर्शन, सेना की गोलीबारी में तीन मरे