बिहार में अपराधियों ने मंगलवार को एक पत्रकार को गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जिले के मीरगंज के कुशवाहा मोड़ के समीप हुई। इसको लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। इस घटना के बाद बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश में ‘महाजंगलराज’ कायम है।
उन्होंने लिखा “महाजंगलराज के महाराजा मौन है इसलिए अपराधियों की मौज ही मौज है।” इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया गया है, “जब तक बिहार में नीतीश कुमार हैं, तब तक बिहार में बेतहाशा बलात्कार है! एक एक खबर को ध्यान से पढ़ें, समाज के पतन और महिलाओं व बच्चियों पर अत्याचार को आँख मूंद बढ़ावा देने वाली ऐसी सरकार पर खून ना खौले तो कहें!”
बिहार ?
महाजंगलराज के महाराजा मौन है
इसलिए अपराधियों की मौज ही मौज है। https://t.co/Cc0mQFJjOH— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) January 4, 2021
बिहार में आपराधिक घटनाओं पर तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार पर लगातार हमले कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में अपराधों की बाढ़ सी आ गई है। सरकार की लापरवाही से अपराधी बेखौफ हो गए हैं। इसके चलते पूरा प्रदेश अपराध की गिरफ्त में है। चोरी, लूट और छिनैती की घटनाएं आए दिन हो रही हैं। पुलिस-प्रशासन का कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
उधर, बिहार के गोपालगंज जिले में ही अपराधियों ने एक होमगार्ड जवान को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना गोपालगंज नगर थाने के एकडेरवा गांव में हुई। होमगार्ड के जवान भोला सिंह (55 वर्ष) बाइक से ड्यूटी जाने के लिए निकले थे। थोड़ी ही दूर उन्हें गोली मार दी गई। घटना के बाद उनको गोपालगंज के सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां वे दम तोड़ दिए।
