धर्म को अफीम की तरह मानने वाली पार्टी सीपीआई के महासचिव सीताराम येचुरी एक ट्वीट के चलते सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर है। कई यूजर्स ने उनसे मन परिवर्तन का कारण पूछा है। दरअसल त्योहारी सीजन में येचुरी ने रविवार (6 अक्टूबर, 2019) को एक ट्वीट के जरिए लोगों को महानवमी, दशहरा, विजय दशमी और बिजोरा की बधाई दी। ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘सभी को त्योहारों की शुभकामनाएं। बुराई पर अच्छाई की जीत हो।’ ट्वीट के साथ उन्होंने फूलों की एक तस्वीर भी शेयर की।
हालांकि उनके ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे लेने लगे। एक ट्विटर यूजर रविंद्र ने ट्वीट कर लिखा, ‘क्या बात है कॉमरेड, किस क्षेत्र में चुनाव हैं?’ रवि कृष्णामूर्ति लिखते हैं, ‘नास्तिकों ने पूजा शुरू कर दी। नमो जय।’ मोनू चौबे लिखते हैं, ‘जोर से बोलो जय सियाराम।’ इसी तरह मनीष सनसाइन सीपीआई नेता पर तंज कसते हुए लिखते हैं, ‘इसको कहते हैं…मोदी है तो मुमकिन है।’
Festive greetings to all. May the good triumph over evil. #MahaNavami #Dussehra #Bijoya #VijayaDashami pic.twitter.com/2aIGv9frnn
— Sitaram Yechury (@SitaramYechury) October 6, 2019
Kya baat hai Comrade! Elections round the corner?
— Ravindra (@ravirao83) October 6, 2019
Aethists started worshipping? Namo Jai
— Ravi Krishnamurthy (@ravi_ravi1964) October 6, 2019
जोर से बोलो.. “ जय सिया राम “ !!
— Monu chobey (@gladiatorhindu) October 6, 2019
Isko kahthe hai, Modi hai tho Munkin hai
— Manish_Sunshine (@Manish64926346) October 6, 2019
उल्लेखनीय है कि सीताराम येचुरी ने पूर्व में कहा था कि रामायण और महाभारत भी लड़ाई और हिंसा से भरी हुई थी। मगर एक प्रचारक के तौर पर उसे महाकाव्य बताया जाता है। उसके बाद भी दावा किया जाता है कि हिंदू हिंसक नहीं होते हैं? उन्होंने कहा था कि ‘फिर यह कहने के पीछे क्या तर्क है कि एक ऐसा धर्म है जो हिंसा में लिप्त है और हिंदू ऐसा नहीं करते हैं।’ उनके बयान में हिंदू संगठनों ने कड़ी निंदा की थी।

