देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल रहा है। बुधवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 58,097 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 15,389 लोगों की रिकवरी हुईं है और इस दौरान 534 लोगों की इस महामारी से मौत हुई है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 26,538 नए मामले सामने आए है, इस दौरान 5,331 लोग डिस्चार्ज हुए और 8 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक ओमिक्रोन के मामले 797 है जिसमें से 330 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं।

दिल्ली सरकार ने राज्य सरकार के सभी विभागों के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को चिकित्सा अवकाश को छोड़कर, दी गई सभी छुट्टियों को रद्द करने का निर्देश जारी किया है। अगले आदेश तक चिकित्सा अवकाश को छोड़कर न तो कोई छुट्टी दी जाएगी और न ही स्टेशन छोड़ने की अनुमति दी जाएगी।

मुंबई में कोरोना वायरस के 15,166 नए मामले सामने आए हैं, 714 रिकवरी हुईं और कोरोना से 3 की मौत हुई। मुंबई में कुल सक्रिय मामले 61,923 हो गए हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 10,665 नए मामले सामने आए हैं, 2,239 लोग डिस्चार्ज हुए और 8 लोगों की मौत हुई। देश की राजधानी में कोरोना के सक्रिय मामले 23,307 हो गए हैं।

हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया, इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्टेडियम, स्विमिंग पूल, जिम आदि बंद रहेंगे। पूरे राज्य में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा। बैंक्वेट हॉल में 50% क्षमता की अनुमति होगी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक 2135 ओमिक्रॉन मामले दर्ज़ किए गए हैं जिसमें से 828 मामले रिकवर हो चुके हैं। देश में 18 वर्ष से अधिक आयु की 90.8% जनसंख्या को वैक्सीन की पहली डोज़ और दूसरी डोज़ 65.9% जनसंख्या को लगाई गई है। देश में 15-18 वर्ष के बीच 7.40 करोड़ किशोर हैं, अब तक 1.06 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी जा चुकी है।

संस्कृति मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, राष्ट्रीय संग्रहालय की सभी गैलरी आज से अगले आदेश तक पर्यटकों के लिए बंद रहेंगी। हालांकि संग्रहालय के सभी विभाग आदेशानुसार खुले रहेंगे।

Live Updates
18:18 (IST) 5 Jan 2022
महाराष्ट्र-प. बंगाल में एक्टिव मामलों में इजाफा- स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि महाराष्ट्र में सप्ताह के आधार पर सक्रिय मामलों में 4 गुणा बढ़ोतरी हुई है। प. बंगाल में भी सक्रिय मामलों में 3.4 गुणा बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में सक्रिय मामलों में 9 गुणा बढ़ोतरी दर्ज़ की गई है।

18:16 (IST) 5 Jan 2022
देश में अब तक 2135 ओमिक्रॉन मामले दर्ज़

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि देश में अब तक 2135 ओमिक्रॉन मामले दर्ज़ किए गए हैं जिसमें से 828 मामले रिकवर हो चुके हैं। देश में 18 वर्ष से अधिक आयु की 90.8% जनसंख्या को वैक्सीन की पहली डोज़ और दूसरी डोज़ 65.9% जनसंख्या को लगाई गई है। देश में 15-18 वर्ष के बीच 7.40 करोड़ किशोर हैं, अब तक 1.06 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज़ दी जा चुकी है।

18:14 (IST) 5 Jan 2022
तमिलनाडु में रविवार 9 जनवरी को पूर्ण लॉकडाउन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा, 6 जनवरी से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट लॉकडाउन और रविवार 9 जनवरी को पूर्ण लॉकडाउन के साथ रेस्तरां सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक टेकअवे संचालित रहेगा। कक्षा 1 से 9 की कक्षाएं केवल ऑनलाइन चलेगी और कक्षा 10-12वीं की कक्षाएं फिजिकल चलेगी।

18:12 (IST) 5 Jan 2022
महाराष्ट्र में 15 फरवरी तक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में फिजिकल कक्षाएं बंद

महाराष्ट्र के उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने कहा, कोरोना के बढ़ते ​​​​मामलों के बीच महाराष्ट्र सरकार 15 फरवरी तक कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में फिजिकल कक्षाएं बंद करेगी। उक्त संस्थानों में सभी परीक्षाएं 15 फरवरी तक ऑनलाइन होंगी।

18:10 (IST) 5 Jan 2022
हिमाचल प्रदेश में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू

हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया, इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स, स्टेडियम, स्विमिंग पूल, जिम आदि बंद रहेंगे। पूरे राज्य में रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रात्रि कर्फ्यू लगाया जाएगा। बैंक्वेट हॉल में 50% क्षमता की अनुमति होगी।

15:06 (IST) 5 Jan 2022
कोरोना से जान गंवाने वालों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये

बिहार कैबिनेट ने कोविड-19 से अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की मुआवजा राशि देने की मंजूरी दी।

14:16 (IST) 5 Jan 2022
15-18 आयु वर्ग के लिए वैक्सीनेशन

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने जानकारी दी कि देश में 15-18 आयु वर्ग के 1 करोड़ से अधिक युवाओं को COVID19 वैक्सीन की पहली खुराक मिली है।

14:13 (IST) 5 Jan 2022
कांग्रेस ने रद्द की रैलियां

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश और अन्य चुनावी राज्यों में बड़ी रैलियों को स्थगित करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि हमने राज्य इकाइयों से अपने राज्यों में COVID-19 स्थिति का आंकलन करने और रैलियां आयोजित करने पर निर्णय लेने को कहा है।

14:05 (IST) 5 Jan 2022
जनता दरबार रद्द

बिहार सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण मुख्यमंत्री का 'जनता दरबार' और 'समाज सुधार अभियान' के सभी कार्यक्रम रद्द किए।

13:59 (IST) 5 Jan 2022
61 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने जानकारी दी कि मुंबई के जेजे अस्पताल में 61 रेजिडेंट डॉक्टर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

13:02 (IST) 5 Jan 2022
सौरव गांगुली के बाद बेटी सना भी संक्रमित

BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। हालांकि उनमें कोरोना के कम लक्षण हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। बता दें कि सौरव गांगुली को कुछ दिन अस्पताल में रहने के बाद छुट्टी मिल गई थी, और वो घर में ही आइसोलेशन में थे।

12:06 (IST) 5 Jan 2022
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- दिल्ली में पांचवी लहर

“देश में तीसरी और दिल्ली में पांचवीं लहर आ चुकी है। ऐसा लगता है कि आज लगभग 10,000 पॉजिटिव मामले आएंगे और पॉजिटिविटी रेट लगभग 10% होगा।”

11:03 (IST) 5 Jan 2022
बिहार: उप मुख्यमंत्री रेणु देवी संक्रमित

बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी और राज्य मंत्री सुनील कुमार कोविड पॉज़िटिव हुए। इसके अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मंत्री अशोक चौधरी और विजय चौधरी भी कोविड-19 पॉजिटिव आए हैं।

10:33 (IST) 5 Jan 2022
मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि बीते 24 घंटे में 594 पॉजिटिव मामले आए हैं, रोज़ पॉजिटिव मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। कल भोपाल की आपदा प्रबंधन की बैठक में हमने फैसला लिया कि अब भोपाल में मास्क नहीं लगाने वाले लोगों पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

09:42 (IST) 5 Jan 2022
किस राज्य में कितने ओमिक्रोन के मामले

महाराष्ट्र में 653

दिल्ली में 464

केरल में 185

राजस्थान में 174

गुजरात में 154

तमिलनाडु में 121

तेलंगाना में 84

कर्नाटक में 77

हरियाणा में 71

ओडिशा में 37

उत्तर प्रदेश में 31

आंध्र प्रदेश में 24

पश्चिम बंगाल में 20

मध्य प्रदेश में 9

09:35 (IST) 5 Jan 2022
कोरोना से अबतक देश में कुल 4,82,551 मौतें हुई

देश में कोरोना के कुल 35,018,358 हो गये हैं। जिसमें सक्रिय मामलों की संख्या 2,14,004 है। वहीं 3,43,21,803 लोगों की रिकवरी हुई है। अभी तक इस वायरस से कुल 4,82,551 मौतें हुई हैं।

09:29 (IST) 5 Jan 2022
पिछले 24 घंटों में आए 50 हजार से अधिक नये मामले

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 58,097 नए मामले आए, 15,389 रिकवरी हुईं और 534 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

08:55 (IST) 5 Jan 2022
ICMR के मुताबिक

भारत में मंगलवार को कोरोना वायरस के लिए 13,88,647 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 68,38,17,242 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

08:20 (IST) 5 Jan 2022
WHO ने किया आगाह

WHO ने कहा है कि ओमिक्रोन वेरिएंट के बीच होने वाली सर्दी खांसी को मामूली ना समझें। ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों से मेडिकल सिस्टम पस्त हो सकता है।

07:41 (IST) 5 Jan 2022
मिजोरम में 443 कोरोना के मामले पाये गये

मिज़ोरम में कोरोना वायरस के 443 नए मामले सामने आए और कोरोना से एक मौत हुई।

07:25 (IST) 5 Jan 2022
आरटी-पीसीआर कोविड टेस्ट जरूरी

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को आरटी-पीसीआर कोविड टेस्ट कराना होगा।

05:08 (IST) 5 Jan 2022

कर्नाटक में आईएएस अधिकारी तैनात

कर्नाटक सरकार ने बेंगलुरु के आठ क्षेत्रों में कोविड-19 की स्थिति और ओमिक्रॉन संबंधित मामलों को संभालने और प्रबंधित करने के लिए आठ आईएएस अधिकारियों को तैनात किया है।

03:22 (IST) 5 Jan 2022

केरल में कोरोना के 3,640 नए मामले, 30 की मौत

केरल में आज कोरोना के 3,640 नए मामले सामने आए जबकि 30 मौतें हुईं और कुल 2363 मरीज ठीक हुए। सक्रिय मामले 20,180 पर पहुंच गए हैं। मृतकों की कुल संख्या 48,637 पर पहुंची। केरल सरकार ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि केंद्र सरकार के नए दिशानिर्देशों के अनुसार मृत्यु दर में 423 मौतों को जोड़ा गया है। 

03:13 (IST) 5 Jan 2022

मंडाविया बोले, तैयारियों की लगातार समीक्षा

कोविड-19 की स्थिति पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि हम देश के सभी राज्यों में मौजूदा स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और तैयारियों की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। 

02:28 (IST) 5 Jan 2022

महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 18,466 नए मामले

महाराष्ट्र में आज कोरोना वायरस के 18,466 नए मामले सामने आए और 20 मौतें हुईं। यहां कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा 66,308 पहुंचा। ओमिक्रॉन मामलों की संख्या 653 तक पहुंची, इनमें से 259 को छुट्टी दे दी गई है। 

01:52 (IST) 5 Jan 2022

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 9,073 नए मामले

पश्चिम बंगाल में आज कोरोना के 9,073 नए मामले सामने आए, जबकि 3768 ठीक हुए और 16 लोगों की मौत हुई। सक्रिय मामले 25,475।

01:29 (IST) 5 Jan 2022

राजस्थान में कोरोना वायरस के 1137 मामले

राजस्थान में आज कोरोना वायरस के 1137 मामले सामने आए। सबसे ज्यादा 745 मामले राजधानी जयपुर में और 185 केस जोधपुर में मिले हैं। पूरे प्रदेश में मरीजों की बढ़ती संख्या ने शासन, प्रशासन की नींद उड़ा दी है। प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू की भी चर्चा गर्म हो रही है। प्रदेश में बढ़ते मामलों से आम जन में चिंता और व्यापरियों में भय व्याप्त हो रहा है।

01:00 (IST) 5 Jan 2022

तमिलनाडु के सीएम ने बांटे मास्क

लोगों को मास्क बांटते नजर आए तमिलनाडु के सीएम एम के स्तालिन।

00:19 (IST) 5 Jan 2022

कर्नाटक में भी लगी पाबंदियां

कर्नाटक के मंत्री आर अशोक ने कहा कि बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए पूरे राज्य में शुक्रवार की रात 10 बजे से सोमवार की सुबह 5 बजे तक सप्ताहांत कर्फ्यू लगाया जाएगा। बेंगलुरु में 10वीं और 12वीं के अलावा स्कूल 6 जनवरी से दो हफ्ते के लिए बंद रहेंगे। थिएटर, मॉल, पब और बार को 50 फीसदी क्षमता पर संचालित करने की अनुमति है, सार्वजनिक स्थानों पर किसी सभा की अनुमति नहीं है। 

23:05 (IST) 4 Jan 2022

रिम्स में परीक्षा रद्द

बता दें कि रांची के रिम्स में 40 छात्र कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इसे देखते हुए परीक्षा भी रद्द कर दी गई है! प्रबंधन ने कहा है कि जो छात्र संक्रमित हैं उनकी परीक्षा नहीं ली जा सकती, इसीलिए सभी छात्रों की परीक्षा को फिलहाल टाल दिया गया है! अब ऑनलाइन माध्यम से छात्रों का परीक्षा ली जाएगी!