Udit mocks ISRO scientists, Chandrayan, Kumar Vishwas: शनिवार का दिन इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र) के लिए अच्छा नहीं रहा। चंद्रयान 2 को आखिरी वक्त पर मिली असफलता के बाद सभी निराश थे। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सोनिया गांधी तक सभी ने इसरो की तारीफ की और उनका मनोबल बढ़ाया। लेकिन इसी बीच कांग्रेस नेता उदित राज ने इसरो को लेकर ऐसा बयान दिया है जिसके बाद एक बार फिर कांग्रेस को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस नेता ने वैज्ञानिकों की धार्मिक आस्था को लेकर टिप्पणी की है।
उदित राज ने शनिवार को इसरो के वैज्ञानिकों को लेकर एक विवादित ट्वीट किया। जिसके बाद मशहूर कवि कुमार विश्वास उन पर भड़क उठे। कुमार के अलावा ट्विटर पर कई लोगों ने उनके इस बयान पर नाराज़गी व्यक्त की और उन्हें ट्रोल भी किया। उदित राज ने ट्वीट कर लिखा “हमारे इसरो वैज्ञानिकों ने अगर नारियल फोड़ने और पूजा पाठ के विश्वास के बजाय वैज्ञानिक शक्ति और आधार पर विश्वास करते तो अब तक मिली आंशिक असफलता का मुंह ना देखना पड़ता।” इसपर कुमार ने नाराज़ होते हुए लिखा “बेहद कर्मठ व प्रतिभाशाली भारतीय वैज्ञानिकों पर ऐसी बुद्घिहीन टिप्पणी करने वाले इन जैसे “मलाई-काटू” ठेकेदारों को अब अगर आप “बेहूदा” कह दो तो ये आप को “दलित विरोधी” घोषित कर देंगे।”
बेहद कर्मठ व प्रतिभाशाली भारतीय वैज्ञानिकों पर ऐसी बुद्घिहीन टिप्पणी करने वाले इन जैसे “मलाई-काटू” ठेकेदारों को अब अगर आप “बेहूदा” कह दो तो ये आप को “दलित विरोधी” घोषित कर देंगे https://t.co/eo7rGlqmWT
— Dr Kumar Vishvas (@DrKumarVishwas) September 7, 2019
कुमार के अलावा बहुत से ट्विटर यूजर्स ने उदित राज को खरी खोटी सुनाई। बता दें शनिवार को विक्रम लैंडर चंद्रमा की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई तक सामान्य तरीके से नीचे उतरा लेकिन उसके बाद लैंडर का धरती से संपर्क टूट गया। इसरो के अध्यक्ष के सिवन का कहना है कि एक बार लैंडर से संपर्क टूट जाये तो उससे फिर से संपर्क करना बेहद मुश्किल है।